NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बुमला : हिमाचल के ऊंचे इलाकों में भारत-चीन आमने-सामने
भारत और चीन के बीच बर्फ से ढकी सीमा, दो विशाल एशियाई पड़ोसियों के बीच बेहद कम प्रचलित सीमाओं में से एक, बुमला दर्रा सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है।
भाषा
18 Dec 2021
army
'प्रतीकात्मक फ़ोटो'

बुमला (अरुणाचल प्रदेश):भारत और चीन के बीच बर्फ से ढकी सीमा, दो विशाल एशियाई पड़ोसियों के बीच बेहद कम प्रचलित सीमाओं में से एक, बुमला दर्रा सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है।

भारत की सीमा चौकी को चिह्नित करने वाली झोपड़ियां चीनी चौकियों से कुछ ही मिनटों की पैदल दूरी पर हैं, जहां चीन की जनमुक्ति सेना (पीएलए) के सैनिक बर्फ से ढके हुए क्षेत्र को पूरी मेहनत से नियंत्रित कर रहे हैं।

सीमा पार को चिह्नित करने वाले अवरोधक तक पैदल चलकर जाने की महज कुछ आगंतुकों को अनुमति है। हालांकि, किसी को भी एक तरफ से दूसरी तरफ जाने की इजाजत नहीं है न ही सामानों का व्यापार हो सकता है जबकि दोनों देशों के बीच व्यापार मौजूदा वित्त वर्ष में 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

ऊंची चोटियों के कारण ऊंचाई पर बने इस दर्रे पर ध्यान नहीं दिया जाता और न ही चीन द्वारा बनाए एक अवलोकन चौकी पर, जिसे भारतीय सेना एक सुनने वाले केंद्र के तौर पर देखती है।

बुमला दर्रे के उत्तर में सिर्फ 43 किमी दूर तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के शन्नान प्रान्त में त्सोना ज़ोंग है। चीनियों ने शन्नान से बुमला तक एक उच्च गुणवत्ता वाली मोटर वाहन आने-जाने योग्य सड़क एस202 का निर्माण किया है।

लेफ्टिनेंट जनरल उत्पल भट्टाचार्य (सेवानिवृत्त), इंजीनियरिंग सेवा के पूर्व महानिदेशक और भारत-चीन सीमा पर एक विशेषज्ञ, ने पीटीआई-बाषा को बताया, “चीनी हमारे साथ ‘सलामी-स्लाइसिंग’ का खेल खेल रहे हैं – लद्दाख में घुसपैठ, अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास किलबंद गांव और सीमा तक नई सड़कें।"

सलामी स्लाइसिंग उन छोटे उकसावों के इस्तेमाल को कहा जाता है, जिनमें से कोई भी अपने आप में युद्ध को भड़काने वाली गतिविधि नहीं होती है। लेकिन कुल मिलाकर चीन के पक्ष में एक बहुत बड़ी कार्रवाई या परिणाम उत्पन्न करती है जिसे एक ही बार में अंजाम दे पाना मुश्किल या गैरकानूनी होगा।

तवांग सेक्टर में एलएसी पर अभी तक कोई गांव नहीं बनाया गया है। अरुणाचल प्रदेश में सीमा पर कहीं और गांव बनाए जाने की खबरें हैं।
दो भारी किलेबंद पीएलए शिविर, बुमला के पास उन्नत लैंडिंग ग्राउंड के साथ स्थित हैं, और उनमें से एक को भारतीय रक्षा विशेषज्ञ मिसाइल स्थल मानते हैं।

एस202 का एक पश्चिमी छोर नमका चू की ओर जाता है, जहां दोनों देशों के बीच 1962 के सीमा युद्ध में पहली लड़ाई हुई थी। इस क्षेत्र में थगला चोटी पर भारतीय चौकियों की ओर मुख किए हुए दो और प्रमुख पीएलए शिविर हैं, जहां चीनी सैनिकों द्वारा हाल ही में घुसपैठ की गई थी।
इस साल की शुरुआत में, चीनियों ने न्यांगची शहर को मेडोग से जोड़ने वाली सांगपो नदी घाटी के माध्यम से एक और प्रमुख सड़क का निर्माण किया, जो बुमला के पूर्व में अरुणाचल प्रदेश की सीमा का सबसे छोटा मार्ग है। चीन के साथ ल्हासा को जोड़ने वाले मार्ग के बाद एक दूसरा रेलवे मार्ग से जल्द ही निंगची के सिचुआन से जोड़े जाने की उम्मीद है।

जनरल भट्टाचार्य ने कहा, " इन सभी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के बावजूद, हमारे साथ पीएलए का आमना-सामना एक तार्किक चुनौती बना रहेगा क्योंकि उन्हें अब भी तिब्बत के बाहर से पुरुषों, सामग्री और खाद्य भंडार को स्थानांतरित करना होगा, क्योंकि बंजर पठार वहां बड़ी सेनाओं की आपूर्ति या समर्थन नहीं कर सकता है।”

अधिकतर रक्षा विश्लेषकों का मानना है कि सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण दिखाई दे सकती है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि खतरनाक हो।

india-china
Himachal Pradesh

Related Stories

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 

हिमाचल: प्राइवेट स्कूलों में फ़ीस वृद्धि के विरुद्ध अभिभावकों का ज़ोरदार प्रदर्शन, मिला आश्वासन 

हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन, घेराव और हड़ताल पर लगाई रोक, विपक्ष ने बताया तानाशाही फ़ैसला

हिमाचल प्रदेश: नियमित करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कर्मी

हिमाचल प्रदेश: फैक्ट्री में ब्लास्ट से 6 महिला मज़दूरों की मौत, दोषियों पर हत्या का मुक़दमा दर्ज करने की मांग

हिमाचल: जलशक्ति विभाग के मज़दूरों ने किया प्रदर्शन, कहा अगर मांगे नहीं मानी तो करेंगे आंदोलन तेज़

हिमाचल: सेब के उचित दाम न मिलने से गुस्साए किसानों का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन

हिमाचल: आईजीएमसी वर्कर्स यूनियन का आउटसोर्स व ठेका मज़दूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन  

सवर्ण आयोग: शोषणकारी व्यवस्था को ठोस रूप से संस्थागत बनाने का नया शिगूफ़ा

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन स्थल से छह और शव बरामद, मृतक संख्या बढ़कर 23 हुई


बाकी खबरें

  • Jalandhar
    न्यूज़क्लिक टीम
    जालंधर टू अमृतसरः सुनो तो, क्या बोले है पंजाब
    19 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने जालंधर से लेकर अमृतसर में अलग-अलग पेशों से जुड़े लोगों से बातचीत की और चुनावी मुद्दों का जायजा लिया। लेखक, फिल्ममेकर, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्रों,…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी का रण, तीसरा चरण:  बीजेपी को उसके पिछले प्रदर्शन से रोक पाएंगे अखिलेश?
    19 Feb 2022
    तीसरे चरण के चुनाव बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि यहां कई ऐसे दिग्गज चेहरे मैदान में हैं जिनकी साख दांव पर लगी है। इसके अलावा हाथरस, बिकरू कांड और आलू किसान चुनावी गणित को और ज्यादा कठिन बना सकते…
  • Channi
    नीलू व्यास
    पंजाब चुनाव: क्या चन्नी की 'भैया' वाली टिप्पणी हताशा की निशानी है या...?
    19 Feb 2022
    पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस की अंदरूनी कलह और मतदाताओं का विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर रुख़ करने के सिलसिले में उनके तरकश के आख़िरी तीर के तौर पर देखा जा रहा है।
  • Punjab elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेलगाम अवैध खनन, लोग परेशान
    19 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी शोरगुल के बीच अवैध खनन को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच चर्चा ग़ायब है. राज्य को वित्तीय घाटे के साथ साथ यह बात भी अब स्पष्ट है कि लोगों और जानवरों की सेहत को जानलेवा नुकसान हो रहा…
  • Kairana Assembly constituency
    भाषा
    कैराना; चुनाव में लापरवाही:  मजिस्ट्रेट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की सिफ़ारिश, पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड सस्पेंड
    19 Feb 2022
    पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने कहा कि 10 फरवरी को कैराना में मतदान के बाद क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के वाहन में एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन मिली थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को एक वाहन में बाहर लावारिस छोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License