NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
उपचुनाव परिणाम: हिमाचल ने दिया भाजपा को बड़ा सबक़, बंगाल में भी झटका
राजस्थान और कर्नाटक ने भी भाजपा को चेताया है, जबकि हरियाणा में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की जीत किसान आंदोलन की जीत मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने किसानों के मुद्दे पर ही इस्तीफ़ा दिया था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
03 Nov 2021
उपचुनाव परिणाम: हिमाचल ने दिया भाजपा को बड़ा सबक़, बंगाल में भी झटका

नयी दिल्ली: 2022 में होने वाले सात राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले 13 राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को काफी सबक़ देने वाले साबित हुए हैं। ख़ासतौर से हिमाचल प्रदेश का परिणाम भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है, जहां अगले साल दिसंबर में चुनाव होने हैं। इस उपचुनाव में हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को बड़ा झटका देते हुए विपक्षी दल कांग्रेस ने तीनों विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुबल-कोटखाई और प्रतिष्ठित मंडी लोकसभा सीट पर जीत हासिल की।

इसी तरह बंगाल में तृणमूल ने राज्य की सभी चार विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की, इसमें वे दो सीटें भी शामिल हैं जो उसने भाजपा से छीनी हैं। राजस्थान में कांग्रेस ने अपनी एक सीट बरकरार रखी और भाजपा से एक सीट छीन ली। भाजपा के उम्मीदवार न केवल उपचुनाव हार गए, बल्कि धारियावाड़ और वल्लभनगर निर्वाचन क्षेत्रों में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

कर्नाटक में भाजपा ने जद (एस) से सिंडगी विधानसभा सीट छीन ली लेकिन हंगल सीट पर कांग्रेस से हार गई। इसे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के लिए एक झटके के रूप में देखा जा रहा है।

इन उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने आठ सीटें जीती।

आइए परिणामों को विस्तार से जानते हैं

इस उपचुनाव के परिणाम हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना को छोड़कर ज्यादातर राज्यों में सत्तारूढ़ दलों के पक्ष में रहे। हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को बड़ा झटका देते हुए विपक्षी दल कांग्रेस ने तीनों विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुबल-कोटखाई और प्रतिष्ठित मंडी लोकसभा सीट पर जीत हासिल की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को राज्य में हुए उपचुनावों में मतदाताओं का जोरदार समर्थन मिला। तृणमूल ने राज्य की सभी चार विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की, जिसमें वे दो सीटें भी शामिल हैं जो उसने भाजपा से छीनी है। तृणमूल कांग्रेस को 75.02 प्रतिशत वोट मिले।

देश के 13 राज्यों में हुए उपचुनावों के परिणाम भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस के लिए भी मिलेजुले रहे। कांग्रेस ने राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में बढ़त हासिल की और भाजपा से सीटें छीनी, लेकिन उसे असम, मध्य प्रदेश और मेघालय में नुकसान हुआ।

अंतिम परिणाम के अनुसार, भाजपा को सात विधानसभा सीटों पर जीत मिली, जबकि उसके सहयोगी जद (यू) ने दो (बिहार में), यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल - दो (असम में), एमएनएफ-एक (मिजोरम में) और एनपीपी - दो (मेघालय में) सीटें जीती।

एनपीपी की सहयोगी यूडीपी को भी एक सीट मिली। कांग्रेस ने आठ सीटें, टीएमसी ने चार, वाईएसआरसी ने एक और इनेलो ने एक सीट जीती।

लोकसभा की एक-एक सीट कांग्रेस, शिवसेना और भाजपा ने जीती। सहानुभूति फैक्टर राजनीतिक दलों के लिए काम करता प्रतीत हुआ। कांग्रेस उम्मीदवार एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी की प्रतिभा सिंह ने मंडी लोकसभा सीट पर जीत हासिल की। सिंह का गत जुलाई में निधन हो गया था। वहीं पूर्व निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर की पत्नी एवं शिवसेना उम्मीदवार कलाबेन डेलकर ने दादरा और नगर हवेली लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की। मोहन डेलकर का भी निधन हो गया था।

इसी तरह, महाराष्ट्र में कांग्रेस, बिहार में जद (यू) और आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस द्वारा मैदान में उतारे गए दिवंगत विधायकों के परिजनों ने भी जीत हासिल की।

सत्तारूढ़ भाजपा ने मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट बरकरार रखी और कांग्रेस से जोबट (सुरक्षित) और पृथ्वीपुर विधानसभा सीटें छीन ली, लेकिन रायगांव (सुरक्षित) सीट विपक्षी दल को गंवा दी।

भाजपा ने असम में भी अपनी स्थिति मजबूत की क्योंकि उसके गठबंधन ने सभी पांच विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की। इसमें से भाजपा को तीन सीटें मिलीं जबकि उसके सहयोगी यूपीपीएल ने दो सीटों पर जीत हासिल की।

इसने तेलंगाना में एक सीट हासिल की। वहीं भाजपा के सहयोगी जद (यू) ने बिहार में दो सीटें बरकरार रखीं।

पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर ई. लिंगदोह ने मेघालय के मावफलांग निर्वाचन क्षेत्र से जीत गए।

राजस्थान में, जहां कांग्रेस ने एक सीट बरकरार रखी और भाजपा से एक सीट छीन ली, भाजपा के उम्मीदवार न केवल उपचुनाव हार गए, बल्कि धारियावाड़ और वल्लभनगर निर्वाचन क्षेत्रों में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला हरियाणा के एलेनाबाद विधानसभा उपचुनाव में फिर से निर्वाचित हुए। उन्होंने केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी।

 

कर्नाटक में भाजपा ने जद (एस) से सिंडगी विधानसभा सीट छीन ली लेकिन हंगल सीट पर कांग्रेस से हार गई। इसे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के लिए एक झटके के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि हंगल सीट हावेरी जिले में उनके शिगगांव विधानसभा क्षेत्र के बगल में है और उन्होंने वहां काफी प्रचार किया था।

मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद बोम्मई के लिए यह पहली बड़ी चुनावी चुनौती भी थी।

हालांकि, हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को सबसे बड़ा झटका लगा क्योंकि वहां पार्टी ने मंडी सीट कांग्रेस को गंवा दी जो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह जिला है। कांग्रेस ने एक विधानसभा सीट भी छीन ली और दो अन्य को बरकरार रखा। राज्य में विधानसभा चुनाव अगले साल दिसंबर में होने हैं।

कांग्रेस ने उपचुनाव परिणामों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और उन्हें अहंकार छोड़ने, तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने और पेट्रोल और डीजल पर ‘‘लूट’’ रोकने के लिए कहा।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘‘कांग्रेस की हर जीत, हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है। नफ़रत के ख़िलाफ़ लड़ते रहो। डरो मत!’’

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और 'लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में भाजपा और राजग की जीत के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकारें अंत्योदय के मूल मंत्र पर चलकर लोगों के समग्र विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध हैं।’’

इन 29 सीटों में से पांच असम में, चार पश्चिम बंगाल में, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय में तीन-तीन-तीन, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान में दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना में एक-एक सीट थीं।

 

भाजपा ने पहले इनमें से लगभग आधा दर्जन निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की थी, कांग्रेस के पास नौ सीटें थीं, जबकि शेष क्षेत्रीय दलों के पास थीं।

इस उपचुनाव के तहत मतदान गत 30 अक्टूबर को हुआ था। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इन उपचुनावों को देश में राजनीतिक मिजाज का भांपने का एक अवसर माना जा रहा था। वैसे 2022 में हिमाचल प्रदेश को मिलाकर कुल सात राज्यों में चुनाव होने हैं।

      असम:

      भाजपा के फणीधर तालुकदार ने भबानीपुर सीट से, रूपज्योति कुर्मी ने मरियानी सीट से और सुशांत बरगोहाइ ने थोवरा सीट से जीत दर्ज की।

      गोसाईगांव और तामुलपुर में भाजपा की सहयोगी यूपीपीएल ने जीत दर्ज की।

      आंध्र प्रदेश:

      दिवंगत विधायक वेंकट सुब्बैया की पत्नी एवं सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस की दसारी सुधा ने पार्टी के लिए बडवेल (सु) विधानसभा सीट बरकरार रखी। उन्होंने भाजपा के पी. सुरेश को 90,000 मतों के अंतर से हराया।

      बिहार:

      बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) ने तारापुर और कुशेश्वर स्थान, दोनों विधानसभा सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

      हरियाणा:

      इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने भाजपा के गोबिंद कांडा को 6,700 से अधिक मतों के अंतर से हराया।

      हिमाचल प्रदेश:

      विपक्षी कांग्रेस ने फतेहपुर और अर्की विधानसभा सीटों को बरकरार रखा जबकि जुब्बल-कोटखाई सीट भाजपा से छीन ली।

       मंडी लोकसभा सीट पर प्रतिभा सिंह को 3,69,565 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी कौशल ठाकुर को 3,62,075 वोट मिले।

      सत्तारूढ़ भाजपा उम्मीदवार ने जुब्बल-कोटखाई में अपनी जमानत गंवा दी। भाजपा के एक बागी ने जीत दर्ज की जिसके पिता पहले इस सीट से विधायक थे।

      कर्नाटक:

      भाजपा ने सिंडगी विधानसभा सीट जद (एस) से छीन ली लेकिन हंगल सीट कांग्रेस से हार गई।

      मध्य प्रदेश:

      भाजपा ने कांग्रेस से दो विधानसभा सीटों - पृथ्वीपुर 15,687 मतों के अंतर से और जोबाट (सुरक्षित) को 6,104 मतों के अंतर से जीत ली, लेकिन रायगांव (सु) सीट विपक्षी दल को गंवा दी।

      खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस के राजनारायण सिंह पूर्णी को हराया।

      महाराष्ट्र:

      कांग्रेस ने देगलुर (सु) विधानसभा सीट बरकरार रखी और उसके उम्मीदवार जितेश रावसाहेब अंतापुरकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुभाष पिराजीराव सबने को 41,917 मतों के अंतर से हराया।

   मेघालय:

      एनपीपी के नेतृत्व वाले मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस और मजूबत हुई क्योंकि उसने तीनों विधानसभा सीटें जीत लीं।

      मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफआर खार्कोंगोर ने कहा कि नेशनल पीपुल्स पार्टी ने कांग्रेस से राजाबाला और मावरिंगनेंग सीटें छीन लीं, जबकि एमडीए सरकार में सहयोगी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी ने मावफलांग में जीत हासिल की।

      मिजोरम:

      सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने मिजोरम की तुइरियाल विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पड़े कुल 14,593 मतों में से 39.96 प्रतिशत हासिल करके जीत हासिल की।

      राजस्थान:

      राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने भाजपा से धारियावाड़ (सु) सीट छीन ली और वल्लभनगर विधानसभा सीट बरकरार रखी।

      पश्चिम बंगाल:

      उदयन गुहा ने केंद्रीय गृह, खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक द्वारा खाली की गई दिनहाटा सीट पर 1.64 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

      गोसाबा में टीएमसी के सुब्रत मंडल ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के पलाश राणा को 1.43 लाख से अधिक मतों से हराया।

      टीएमसी के ब्रज किशोर गोस्वामी ने भाजपा के निरंजन बिस्वास को हराकर शांतिपुर सीट जीत ली।

      ममता बनर्जी के विश्वासपात्र सोवनदेब चट्टोपाध्याय, जिन्होंने पहले उपचुनाव लड़ने के लिए भवानीपुर सीट खाली की थी, खरदाहा से अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के जॉय सिन्हा को 93,832 मतों से हराया।

 

By-elections
mnf
BJP
Congress
TMC
By-elections-2021

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • yogi
    एम.ओबैद
    सीएम योगी अपने कार्यकाल में हुई हिंसा की घटनाओं को भूल गए!
    05 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में एक बार फिर कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य में दंगा और पलायन कराया है। लेकिन वे अपने कार्यकाल में हुए हिंसा को भूल जाते हैं।
  • Goa election
    न्यूज़क्लिक टीम
    गोवा चुनाव: राज्य में क्या है खनन का मुद्दा और ये क्यों महत्वपूर्ण है?
    05 Feb 2022
    गोवा में खनन एक प्रमुख मुद्दा है। सभी पार्टियां कह रही हैं कि अगर वो सत्ता में आती हैं तो माइनिंग शुरु कराएंगे। लेकिन कैसे कराएंगे, इसका ब्लू प्रिंट किसी के पास नहीं है। क्योंकि, खनन सुप्रीम कोर्ट के…
  • ajay mishra teni
    भाषा
    लखीमपुर घटना में मारे गए किसान के बेटे ने टेनी के ख़िलाफ़ लोकसभा चुनाव लड़ने का इरादा जताया
    05 Feb 2022
    जगदीप सिंह ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने उन्हें लखीमपुर खीरी की धौरहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि वे 2024 के लोकसभा…
  • up elections
    भाषा
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पहला चरण: 15 निरक्षर, 125 उम्मीदवार आठवीं तक पढ़े
    05 Feb 2022
    239 उम्मीदवारों (39 प्रतिशत) ने अपनी शैक्षणिक योग्यता कक्षा पांच और 12वीं के बीच घोषित की है, जबकि 304 उम्मीदवारों (49 प्रतिशत) ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है।
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    "चुनाव से पहले की अंदरूनी लड़ाई से कांग्रेस को नुकसान" - राजनीतिक विशेषज्ञ जगरूप सिंह
    05 Feb 2022
    पंजाब में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा करना राहुल गाँधी का गलत राजनीतिक निर्णय था। न्यूज़क्लिक के साथ एक खास बातचीत में राजनीतिक विशेषज्ञ जगरूप सिंह ने कहा कि अब तक जो मुकाबला…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License