NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
10 राज्यों की 54 सीटों पर हुआ उपचुनाव: मप्र की 28 सीटों के लिए 68 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के अलावा देश में मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश सहित 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में आज वोट डाले गए। सभी के परिणाम 10 नवंबर को आएंगे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Nov 2020
उपचुनाव

आज बिहार विधानसभा के लिए दूसरे दौर की वोटिंग के अलावा 10 राज्यों में 54 अन्य विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव में वोट डाले गए। ये चुनाव सत्तारूढ़ भाजपा के साथ-साथ विपक्षी दलों के लिए भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। मध्यप्रदेश का उपचुनाव तो वहां मौजूदा शिवराज सरकार के लिए बेहद अहम हैं।

आपको बता दें कि वर्तमान में देश भर की राज्य विधानसभाओं में 63 सीटें खाली हैं। इसमें से 54 विधानसभा सीटों के लिए आज, 3 नवंबर को वोट डाले गए, जबकि मणिपुर की दो विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी के परिणाम 10 नवंबर 2020 को आएंगें।

आज जिन राज्यों में उपचुनाव के लिए वोट डाले गए, उनमें मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है। इसके बाद गुजरात में आठ विधानसभा सीटों और उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर उपचुनाव हुआ है। इसके अलावा ओडिशा, नागालैंड, कर्नाटक और झारखंड में दो-दो और छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा में एक-एक सीटों पर उपचुनाव हुआ है।

उपचुनाव में आज नागालैंड में सबसे ज़्यादा 88.10 फ़ीसद वोट डाले गए, जबकि सबसे कम कर्नाटक में 51.30 वोट डाले गए।

इसके अलावा मध्यप्रदेश में 68.67, उत्तरप्रदेश में 52.44, छत्तीसगढ़ में 71.99, गुजरात में 58.14, हरियाणा में 68.00, झारखंड में 62.51, ओडिशा में 68.08 और तेलंगाना में 82.60 फ़ीसद वोट डाले गए।

चुनाव आयोग ने शेष सात विधानसभा सीटों पर उपचुनावों अभी नहीं कराने का फैसला किया है। ये खाली सीटें केरल, तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल में हैं। चुनाव आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि इन राज्यों में मुख्य सचिवों और चुनाव अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

सबसे अहम मध्य प्रदेश का उपचुनाव

मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की जरूरत इस साल मार्च में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के 22 विधायकों के भाजपा में पाला बदलने के बाद पड़ी है। विधायकों के इस दलबदल से कमलनाथ की 15 महीने पुरानी सरकार गिर गई थी। इसके बाद कांग्रेस के तीन अन्य  विधायकों ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थन किया और भाजपा में शामिल हो गए। अन्य तीन सीटें विधायकों की मौतों के कारण खाली हैं।

2018 के विधानसभा चुनावों में 230 सदस्यीय सदन में कांग्रेस ने 114 सीटों और भाजपा ने 109 सीटों पर जीत हासिल की थी। बाद में कांग्रेस ने चार निर्दलीय, दो बसपा विधायकों और एक सपा विधायक के समर्थन से सरकार बनाई। हालांकि बाद में सिंधिया के दलबदल के बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या 88 हो गई है।

अभी राज्य में 107 विधायकों के साथ राज्य में शिवराज सिंह की सरकार है। विधानसभा उपचुनावों में भाजपा को बहुमत हासिल करने के लिए कम से कम नौ सीटें जीतने की जरूरत है। दूसरी ओर कांग्रेस को राज्य की सत्ता में वापसी के लिए 28 सीटें जीतने की जरूरत है।

उपचुनावों में भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस नेता कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

गुजरात में आठ सीटों पर उपचुनाव

गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया है। कांग्रेस ने यहां 2017 में 77 सीटें जीतकर 1995 के बाद से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। उपचुनावों में वह अपनी सभी आठ सीटें जीतने की कोशिश में है।

वहीं, गुजरात भाजपा के नए प्रमुख सीआर पाटिल ने 2022 के विधानसभा चुनावों में सभी 182 सीटें जीतने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। उप-चुनाव पाटिल के लिए अग्नि परीक्षा है। फिलहाल उपचुनावों में भाजपा ने आठ में से पांच टिकट उन कांग्रेस विधायकों को दिए हैं, जिन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए इस्तीफा दे दिया कि भाजपा राज्यसभा चुनाव में अपनी सभी सीटों पर जीत हासिल कर सके।

फिलहाल मध्य प्रदेश के विपरीत गुजरात भाजपा के लिए उपचुनाव के परिणामों की तत्काल बहुत प्रासंगिकता नहीं है। वह इस उपचुनाव में जितनी भी सीटों पर जीत हासिल करेगी वह बोनस होगा। विधानसभा में भाजपा की 103 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 65 सीटें हैं। हालांकि, इन उप-चुनावों में इसका प्रदर्शन विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं के मूड को इंगित करेगा।

उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर उपचुनाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों पर आज वोट डाले गए। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। जिन 7 सीटों पर उपचुनाव हुआ है उनमें टूंडला (फिरोजाबाद), बुलंदशहर, नौगांवा सादात (अमरोहा), घाटमपुर (कानपुर नगर), बांगरमऊ (उन्नाव) और मल्हनी (जौनपुर), देवरिया सदर सीटें शामिल हैं।

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सात सीटों में एक पर सपा का कब्जा था, शेष 6 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

इस बार के चुनाव की खास बात यह है कि चारों प्रमुख दल भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। उपचुनाव में भाजपा और सपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

वहीं, कांग्रेस और बसपा के पास खोने को कुछ नहीं है, लेकिन उपचुनाव से उम्मीदें जरूर हैं। कांग्रेस और बसपा को अगर एक सीट पर भी कामयाबी मिल जाती है, तो 2022 के चुनाव में दोंनों के पास सरकार पर निशाना साधने और अपनी ताकत बताने का एक आधार मिल जाएगा।

अन्य 13 सीटों पर उपचुनाव

इसके अलावा कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड, नगालैंड और मणिपुर की दो-दो सीटों पर और हरियाणा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में आज वोट डाले गए।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

By- elections
By-elections in 56 seats in 11
Madhya Pradesh
Gujarat
Uttar pradesh
Odisha
Nagaland
karnataka
Jharkhand
Chhattisgarh
Telangana
Haryana

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

छत्तीसगढ़ : दो सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मियों ने इस्तीफ़ा दिया

छत्तीसगढ़ः 60 दिनों से हड़ताल कर रहे 15 हज़ार मनरेगा कर्मी इस्तीफ़ा देने को तैयार

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

परिक्रमा वासियों की नज़र से नर्मदा

भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

कर्नाटक पाठ्यपुस्तक संशोधन और कुवेम्पु के अपमान के विरोध में लेखकों का इस्तीफ़ा


बाकी खबरें

  • aicctu
    मधुलिका
    इंडियन टेलिफ़ोन इंडस्ट्री : सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के ख़राब नियोक्ताओं की चिर-परिचित कहानी
    22 Feb 2022
    महामारी ने इन कर्मचारियों की दिक़्क़तों को कई गुना तक बढ़ा दिया है।
  • hum bharat ke log
    डॉ. लेनिन रघुवंशी
    एक व्यापक बहुपक्षी और बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता
    22 Feb 2022
    सभी 'टूटे हुए लोगों' और प्रगतिशील लोगों, की एकता दण्डहीनता की संस्कृति व वंचितिकरण के ख़िलाफ़ लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है, क्योंकि यह परिवर्तन उन लोगों से ही नहीं आएगा, जो इस प्रणाली से लाभ उठाते…
  • MGNREGA
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    ग्रामीण संकट को देखते हुए भारतीय कॉरपोरेट का मनरेगा में भारी धन आवंटन का आह्वान 
    22 Feb 2022
    ऐसा करते हुए कॉरपोरेट क्षेत्र ने सरकार को औद्योगिक गतिविधियों के तेजी से पटरी पर आने की उसकी उम्मीद के खिलाफ आगाह किया है क्योंकि खपत की मांग में कमी से उद्योग की क्षमता निष्क्रिय पड़ी हुई है। 
  • Ethiopia
    मारिया गर्थ
    इथियोपिया 30 साल में सबसे ख़राब सूखे से जूझ रहा है
    22 Feb 2022
    इथियोपिया के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 70 लाख लोगों को तत्काल मदद की ज़रूरत है क्योंकि लगातार तीसरी बार बरसात न होने की वजह से देहाती समुदाय तबाही झेल रहे हैं।
  • Pinarayi Vijayan
    भाषा
    किसी मुख्यमंत्री के लिए दो राज्यों की तुलना करना उचित नहीं है : विजयन
    22 Feb 2022
    विजयन ने राज्य विधानसभा में कहा, ‘‘केरल विभिन्न क्षेत्रों में कहीं आगे है और राज्य ने जो वृद्धि हासिल की है वह अद्वितीय है। उनकी टिप्पणियों को राजनीतिक हितों के साथ की गयी अनुचित टिप्पणियों के तौर पर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License