NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
CAA-NRC : 'मुंबई बाग' में विरोध कर रहीं 300 महिलाओं के खिलाफ केस
ये केस बीएमसी ने दर्ज कराया है। बीएमसी की शिकायत पर महिलाओं पर बॉम्बे पुलिस एक्ट की कई धाराएं लगाई गई हैं। हालांकि केस दर्ज होने के बावजूद महिलाएं पीछे हटने को तैयार नहीं हैं,
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
08 Feb 2020
Mumbai Bagh

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ मुंबई बाग में चल रहे प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रदर्शनकारी 300 महिलाओं और आयोजकों पर मामला दर्ज किया गया है। महिलाओं पर बॉम्बे पुलिस एक्ट की कई धाराएं लगाई गई हैं। हालांकि केस दर्ज होने के बावजूद महिलाएं पीछे हटने को तैयार नहीं हैं, उनका दावा है कि जब तक सरकार सीएए को वापस नहीं लेती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

देशभर में सीएए और एनआरसी का भारी विरोध देखने को मिल रहा है। दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर ही मुंबई में महिलाएं बीते दो हफ्तों से नागपाड़ा में 'मुंबई बाग' बना कर प्रदर्शन कर रही हैं। अब बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर से शुक्रवार 7 फरवरी की शाम को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके बाद नागपाड़ा पुलिस ने 300 महिलाओं पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का कहना है कि सीएए एक काला कानून है और सरकार इसे जबरजस्ती लोगों पर थोपना चाहती है। लोगों को बांटने वाले इस कानून के जरिए सरकार अपने हिंदू राष्ट्र के ऐजेंडे को लागू करना चाहती है। इसलिए जब तक सरकार इस इसे वापस नहीं ले लेती हम अपना प्रदर्शन भी खत्म नहीं करेंगे, फिर चाहे केस हो या जेल।

imagew.JPG

एक प्रदर्शनकारी रूबिना कहती हैं, ‘हम लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, हमसे भला किसी को क्या दिक्कत होगी? हम तो संविधान बचाना चाहते हैं, अपने राष्ट्र को बचाना चाहते हैं। अब सरकार राज है तो सरकार जो मर्जी करे हमारे साथ, लेकिन हम बिना कानून वापस लिए, यहां से नहीं हटेंगे।'

धरने में शामिल शबनम ने बताया, ‘हम लोग आम लोग हैं, इस देश के नागरिक हैं। अगर मोदी सरकार 'सबके साथ' की बात करती है, तो आज वो उन लोगों को अनसुना कैसे कर सकती है, जो इस कानून का विरोध कर रहे हैं। हम सरकार को बताना चाहते हैं कि हम किसी के बहकावे में नहीं हैं और न ही किसी भ्रम में हैं। हमें अच्छे से पता है कि सीएए क्या है और एनआरसी लागू होने से क्या होगा। अगर हमें जेलों में भी डाल दिया गया तब भी हमारा संघर्ष जारी रहेगा।'

इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, ' बीएमसी द्वारा शिकायत में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने मोरलैंड रोड पर एक मंच बनाया है और सड़क पर कुर्सियां रखी हुई हैं जिससे इलाके में यातायात बाधित हो गया है। इसके कारण नगर निकाय मोरलैंड रोड पर निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।’

06caa - Copy.jpg

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 341 (गलत तरीके से रोकना) और 34 (साझा आपराधिक इरादा) और बीएमसी कानून की धारा 313 और 314 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस प्रदर्शन के बारे में स्थानीय पत्रकार विकास सिन्हा बताते हैं, ‘प्रशासन की ओर से इस धरना प्रदर्शन की सीमा 6 तारीख गुरुवार शाम, 5 बजे समाप्त हो चुकी है, लेकिन अभी भी महिलाएं वहां से हटने को तैयार नहीं हैं। दिन-प्रतिदिन इस प्रदर्शन में शामिल होने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले सैकड़ों की संख्या में महिलाएं विरोध में हिस्सा ले रहीं थीं लेकिन अब उनकी संख्या हजारों में है। केस दर्ज होने के बावजूद उनके हौसले में कोई कमी नहीं आई है।

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सीएए और एनआरसी के विरोध में महिलाओं पर सैकड़ों की संख्या में मामले दर्ज हो चुके हैं। कई जगहों से महिलाओं को धरने से जबरन उठा दिया गया तो कहीं उन्हें पुलिस चेतावनी और नोटिस तक जारी कर चुकी है।

image1.JPG

शुक्रवार 7 फरवरी को कानपुर स्थित मोहम्मद अली पार्क, चमनगंज और बाबूपुरवा फूल पार्क में सीएए के खिलाफ महीने भर से चल रहे धरने को खत्म कराने के लिए पुलिस ने हर सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है।

डीआईजी अनंत देव ने मीडिया को बताया कि 80 लोगों को नोटिस, 200 लोगों को पाबंद करने के बाद भी अगर अब धरना खत्म न हुआ तो पुलिस देशद्रोह की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी करेगी। धरने का चेहरा बने और उपद्रवियों को पनाह देने के आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि दिल्ली के शाहीन बाग में बीते 55 दिनों से महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। इसके साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में सीएए-एनआरसी और एनपीआर को लेकर जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। छात्रों और महिलाओं ने आंदोलन का मोर्चा संभाल रखा है। सरकार भले ही सीएए पर एक इंच पीछे ना होने की बात कर रही हो लेकिन इसका विरोध कर रहे लोगों के भी मनोबल में कोई कमी नहीं है

Mumbai
CAA
NRC
Protest against CAA
Mumbai Bagh
Case against 300 women
BMC
mumbai police
Mumbai police act
Shaheen Bagh

Related Stories

शाहीन बाग से खरगोन : मुस्लिम महिलाओं का शांतिपूर्ण संघर्ष !

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

देश बड़े छात्र-युवा उभार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर बढ़ रहा है

दिल्ली पुलिस की 2020 दंगों की जांच: बद से बदतर होती भ्रांतियां

यादें हमारा पीछा नहीं छोड़तीं... छोड़ना भी नहीं चाहिए

सीएए : एक और केंद्रीय अधिसूचना द्वारा संविधान का फिर से उल्लंघन

समान नागरिकता की मांग पर देवांगना कलिता, नताशा नरवाल को गिरफ्तार किया गया: पिंजरा तोड़

ग़ैर मुस्लिम शरणार्थियों को पांच राज्यों में नागरिकता

नताशा और महावीर नरवाल: इंसाफ़ एक दूर की कौड़ी

नताशा नरवाल को अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए मिली ज़मानत


बाकी खबरें

  • blast
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
    05 Jun 2022
    हापुड़ में एक ब्लायलर फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण करीब 13 मज़दूरों की मौत हो गई, जिसके बाद से लगातार किसान और मज़दूर संघ ग़ैर कानूनी फैक्ट्रियों को बंद कराने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही…
  • Adhar
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: आधार पर अब खुली सरकार की नींद
    05 Jun 2022
    हर हफ़्ते की तरह इस सप्ताह की जरूरी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष
    05 Jun 2022
    हमारे वर्तमान सरकार जी पिछले आठ वर्षों से हमारे सरकार जी हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार जी भविष्य में सिर्फ अपने पहनावे और खान-पान को लेकर ही जाने जाएंगे। वे तो अपने कथनों (quotes) के लिए भी याद किए…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' का तर्जुमा
    05 Jun 2022
    इतवार की कविता में आज पढ़िये ऑस्ट्रेलियाई कवयित्री एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' जिसका हिंदी तर्जुमा किया है योगेंद्र दत्त त्यागी ने।
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित
    04 Jun 2022
    देशभक्तों ने कहां सोचा था कि कश्मीरी पंडित इतने स्वार्थी हो जाएंगे। मोदी जी के डाइरेक्ट राज में भी कश्मीर में असुरक्षा का शोर मचाएंगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License