NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
रौशनी का दाख़िला...
लखनऊ शहर का हर रास्ता घंटा घर की ओर मुड़ गया है। हज़ारों की तादाद में औरतों का बाहर आकर एहतिजाज करना ऐसा पहले कभी किसी आंदोलन में नही देखा गया। तारीख़ लिख रही है ये औरतें।
नाइश हसन
30 Jan 2020
Ghanta Ghar Protest

उसके बंद कमरे के दरवाजे़ आहिस्ता-आहिस्ता खुलने लगे, उसमें दबे-पांव रौशनी दाख़िल होने लगी, यही रौशनी तो उसके हिस्से की रौशनी है। ये जिक्र है तारीख़ लिखती लखनवी ख़वातीन का।

लखनऊ अपनी तहज़ीब के साथ ही अपने जद्दोजहद के लिए भी तारीख़ी शहर है, ये बेगम हज़रत महल और वाजिद अली शाह का भी शहर है, हसरत मोहानी और रशीद जहाॅं का भी। यहाॅं आज भी बड़ी तादाद में ख़वातीन (महिलाएं) समाजी कारकुन (सामाजिक कार्यकर्ता) के तौर पर काम कर रही हैं। यहाॅं होने वाले अदबी, सियासी, तहज़ीबी प्रोग्राम इस शहर को एक ज़िदा शहर बनाए रखते है। अपनी गंगा-जमुनी तहज़ीब को बचाए और बनाए रखना ये शहर खूब जानता है। देश सहित दुनिया के तमाम नामचीन लोग यहाॅं के प्रोग्रामों में शिरकत करते है। इस मायने में लखनऊ का मयार बहुत ऊॅंचा और काबिले तारीफ़ है।

अपनी उसी विरासत को आगे बढ़ाती औरतों ने जब सीएए के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई तो उसकी गूॅंज दूर तलक अपना असर छोड़ गई। शहर के कोने-कोने से औरतों का क़ाफ़िला घंटा घर पर जमा होने लगा। उनकी तादाद रोज़ बढने लगी। शहर का हर रास्ता घंटा घर की ओर मुड़ गया। हज़ारों की तादाद में औरतों का बाहर आकर एहतिजाज करना ऐसा पहले कभी किसी आंदोलन में नही देखा गया।

तारीख़ (इतिहास) लिख रही हैं ये औरतें। बड़ी तादाद में वो औरतें भी हैं जो अपने घरों से पहली बार निकली हैं, पुलिस की लाठी, और गालियां भी खा रही है, लेकिन दिन रात डटी है। ये सब किसी के इशारे पर नहीं हो सकता। ऐसा करने के लिए जिगर की ज़रूरत होती है।

83452733_10157775731756380_4436256812206915584_n.jpg

जिन्होंने कभी चौखट न लाॅंघी हो वो एहतिजाज में कमान सम्हाल रही है। अपने बच्चों को गोद से चिपकाए, शदीद सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे रह रही हैं, वो कितनी हिम्मतवर औरतें होगी। इसका अन्दाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उनके हौसलों को सलाम पेश करना लाज़मी है। हुकूमत जिन्हें मुल्क बदर कर देना चाहती है। वो अपने घर की हिफाज़त और दस्तूर (संविधान) बचाए रखने के नारे लगा रही है।

नौजवान से लेकर उम्रदराज़ औरतों के नारे सुन कर आप के रोएं कांप जाएंगे। पढ़ी नहीं पर कढी हुई ये औरतें इस नामुनासिब निज़ाम को बदल डालने पर आमादा हैं। एक तरफ़ वो अपनी ज़िद की ज़द में सब कुछ ले आना चाहती हैं, तो दूसरी तरफ ग़दर के ज़माने की ये जा़लिम पुलिस उन्हें मार-पीट कर उनके एहतिजाज के हक़ को भी छीन लेने पर आमादा है।

वाजिद अली शाह के लखनऊ में आज वाजिद बहुत याद आ रहे हैं, वो दौर जब सन् 1856 में उन्हें शहर बदर किया गया था, पूरी होशियारी के साथ बर्तानिया हुकूमत ने उनकी ताकत व उनके रूतबे को चूर-चूर कर दिया था और उन्हें कलकत्ता (कोलकाता) के मटियाबुर्ज भेज दिया था, उनसे जब ये शहर छूटा जा रहा था तो उन्हें इस शहर के दरो-दीवार अपनी तरफ खींच रहे थे। उनके दिल में एक कसक और गहरा सदमा भी था उस भावुक लम्हे में उन्होंने एक गीत लिखा बाबुल मोरा, नैहर छूटो ही जाए, अंगना तो पर्बत भयो और देहरी भयी बिदेस... उस गीत को इतने दर्द भरे अन्दाज में शुभा मुद्गल ने वाजिद के सेहन में ( जो अब सीडीआरआई बन गया है) जब बैठ कर गाया तो दरो-दीवार ख़ामोश हो गए। वाजिद का दर्द सभी ने महसूस किया।

आज शहर ही नहीं मुल्क बदर किए जाने का फ़रमान जारी है। वाजिद के आशियाने को निहारती ये लखनऊ की औरतें अपने आशियाने के उजाड़े जाने की फिक्र में सड़कों पर हैं। वो ख़वातीन जो बाहर निकलने से भी डरती थीं उनकी दुनिया उनके घर तक महदूद थी, वो कह रही हैं कि घर ही न होगा तो दुनिया कहाॅं होगी। साहिबे वक्त ने ये हुक्म किया है जारी कि अपनी नस्लों से कहो मेरे मुताबिक सोचें।

84050213_2531694316958683_867569052896198656_o (1).jpg

जो पुरअज़ीयत मन्ज़र सामने पेश आया है उससे डरने का उनके पास वक्त नही है। वो सड़कों पर जवाब माॅंगने के लिए जमा हैं। वो पूछ रही हैं कि साहिबे वक्त ये बताओं कि क्या माॅं और मुल्क को बदला जा सकता है? क्या अपने बुजुर्गो की कब्रगाहों, दरगाहों, खानकाहों,मस्जिदों को छोड़कर जाया जा सकता है? क्या जंगे-आज़ादी में अपने बाप,दादाओं की कुरबानियों को मिटाया जा सकता है?

बच्चे, नौजवान, बूढ़े हमआवाज़ हो गए हैं, हसरत मोहानी का दिया नारा इंकलाब ज़िन्दाबाद बार-बार गूॅंज रहा है। नारों की गूॅंज सड़कों पर ही नहीं फैल रही दिल के भीतर की दुनिया को भी झकझोर रही है। लड़कियाॅं तराने गा रही हैं, हीरे जवाहरात न चाहत की बात कर, ऐ बुलबुले चमन मेरे भारत की बात कर...।

आते-जाते लोग ये सवाल भी कर रहे हैं कि मुसलमान औरतें ही ज्यादा तादाद में क्यों हैं ये तो सबका मामला है। सवाल वाजिब है और सच की तरजुमानी करता है। लगेगी आग तो उसकी ज़द में सभी आऐंगे लेकिन नागरिकता संशोधन कानून में हुकूमत ने मुसलमान को शामिल ही नहीं किया है। बड़ा नुकसान तो मुसलमानों का ही होगा। हुकूमत एक मज़हब को कुचल देने पर आमादा है,जम्हूरी मुल्क को हिन्दू मुल्क बना डालने पर आमादा है। अपनी आईनी (संवैधानिक) जिम्मेदारी निभा पाने में पूरी तरह नाकामयाब है तो उससे अखलाकी जिम्मेदारी पूरी करने के बारे में सोचना भी बेमानी है।

ऐसे दौर में औरतों का एहतिजाज न सिर्फ लखनऊ-दिल्ली बल्कि पूरे मुल्क में नई इबारत रच रहा है। उसके मौन को नज़रअन्दाज किया गया, अब उसके शब्द हुकूमत पर भारी पड़ रहे हैं। दबी आवाज़ें यकबयक रोष में बदल चुकी हैं, वो जवाब माॅंग रही हैं इस मुल्क के दस्तूर का हवाला देकर,वो हुकूमत से आँख में आँख मिलाकर सवाल कर रही हैं, और हुकूमत कह रही है ऐसा सबक सिखाऐंगे कि पुश्तें याद रखेंगी।

सरकारें असरकार आवाजों को अक्सर बरदाश्त नहीं करतीं। इन औरतों की आवाज़ें बहुत असरकार हैं। दुनिया में गूॅंज रही हैं, हुकूमत डर और बौखलाहट में कुछ भी कर देना चाहती है। ऐसे में गोरख पाण्डे की बात याद आ रही है वो हुकूमत के बारे में कहते थे 'वो डर रहे हैं कि एक दिन निहत्थे और गरीब लोग उनसे डरना बंद कर देंगे।’

ये काली लाल चीटिंयाॅं जो घंटाघर की तरफ बढ़ी चली जा रही हैं, तुम्हारी गोलियाॅं अब कितनी चीटिंयों को मारेंगी, वो कुचलने वालों पर भी चढ़ जाएंगीं, वो खुद से वादाबंद हैं। वो चीटिंयां जिन्हें तुम पांव तले कुचलने का सोच रहे थे ये तुम्हारे लिए अब मुमकिन न हो पाएगा। अब तुम उनसे उनके ख्वाबों का सतरंगी हिन्दुस्तान नहीं छीन पाओगे।

इतना तो तय है कि इस आन्दोलन से कई सवालों को शिकस्त मिलेगी। रौशनी का दाखि़ला अब घरों के भीतर भी होगा, कुछ न होगा तो भी ‘हमारे भीतर का कायर तो टूटेगा ही’, जम्हूरियत घर के भीतर भी कायम कर ले जाएंगी ये औरतें, पितृसत्ता की जकड़ को भी ढीला कर डालेंगी, ये आंदोलन बड़ा असर छोड़ जाएगा ऐसी आहट मिलने लगी है।

(लखनऊ में रहने  वाली नाइश हसन एक रिसर्च स्काॅलर व सामाजिक कार्यकर्ता हैं। लेख में व्यक्त विचार निजी हैं।)

CAA
NRC
NCP
NRC-CAA-NPR
Protest against CAA
Protest against NRC
Lucknow Ghantaghar Protest
UttarPradesh
yogi sarkar
Yogi Adityanath
BJP

Related Stories

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल


बाकी खबरें

  • Hafte Ki Baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    कृषि क़ानून वापसी के बाद यूपी और पंजाब में संघ-सरकार की मंशा क्या?
    20 Nov 2021
    इस बार #HafteKiBaat में सिर्फ दो बातों की चर्चा: मोदी सरकार ने तीन कृषि कानूनों को क्यों और कैसे वापस लेने का फैसला किया? दूसरी बात कि आगे क्या होगा? यूपी और पंजाब के चुनावों में अब मोदी सरकार और संघ…
  • bitcoin
    सोनिया यादव
    कर्नाटक: बिटकॉइन घोटाला ने सियासत में हलचल क्यों मचा दी है?
    20 Nov 2021
    इस स्कैम ने राज्य की राजननीति में एक नई हलचल पैदा कर दी है। एक ओर सीएम बोम्मई पार्टी के भीतर की चुनौती से परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर सुस्त जांच को लेकर विपक्ष सरकार पर जमकर निशाना साध रहा है।
  • Modi
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष : भक्तों के बीच “थैंक्यू मोदी जी!” का नया शिड्यूल घोषित
    20 Nov 2021
    देख लीजिए, कोविड-19 की तरह, किसान आंदोलन की आपदा में से भी मोदी जी ने अवसर निकाल ही लिया। राजधानी में थैंक्यू मोदी जी सभाओं का शिड्यूल आ गया है। बाकी राज्यों में भी आज-कल में यह सिलसिला शुरू हो जाएगा…
  • Punjab
    तृप्ता नारंग
    पंजाब: अपने लिए राजनीतिक ज़मीन का दावा करतीं महिला किसान
    20 Nov 2021
    पुरुषों और महिलाओं द्वारा पारंपरिक तौर पर जो भूमिका निभाई जाती रही है, उसमें आमूलचूल बदलाव देखने को मिला है, क्योंकि किसान आंदोलन में महिलाओं ने जमकर भागीदारी की है। हालांकि नेतृत्वकारी भूमिका में…
  • The stakes of talks between the President of America and China and the period of peace on the pretext of Afghanistan
    न्यूज़क्लिक टीम
    अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति के बीच वार्ता का दांव और अफ़ग़ानिस्तान के बहाने शांति का दौर
    20 Nov 2021
    “पड़ताल दुनिया भर की’ में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बातचीत की न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से। मुद्दा रहा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License