पूरे देश में विवादित नागरिकता संशोधन अधिनियम और संभावित एनआरसी के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस कड़ी में दिल्ली का शाहीन बाग़ कई आंदोलनों के लिए प्रेरणा बना है।
पूरे देश में विवादित नागरिकता संशोधन अधिनियम और संभावित एनआरसी के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस कड़ी में दिल्ली का शाहीन बाग़ कई आंदोलनों के लिए प्रेरणा बना है। देश में कई शहरों में शाहीन बाग़ बन गए है, या कहें कि शहर शहर शाहीन बाग़ बन रहे हैं। सिर्फ़ दिल्ली की बात करें तो कम से कम 11 इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। शाहीन बाग़ के बाद खुरेजी, जाफ़राबाद, तुर्कमान गेट, भजनपुरा, वजीराबाद , इंद्रलोक , जामिया, खजूरी का श्री राम कालोनी ,कर्दमपुरी और मुस्तफ़ाबाद में भी महिलाओं ने 24*7 धरना शुरू कर दिया हैं। इसके आलावा कई जगह छोटे-बड़े प्रदर्शन चल रहे है।
VIDEO