NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
CAA विरोध: यूपी में प्रदर्शन हिंसक, लखनऊ में आगजनी, पुलिस चौकी फूंकी
यूपी की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विरोध-प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। पश्चिमी यूपी के संभल में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Dec 2019
lucknow protest
फोटो साभार : जागरण

संशोधित नागरिकता कानून को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में विरोध-प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। उपद्रव के दौरान दो पुलिस चौकी भी जला दी गई, जबकि बाहर खड़े वाहनों को फूंक दिया गया। इलाके में जमकर तोड़फोड़ और पथराव हुआ।

पुलिस के अनुसार भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। लखनऊ में उपद्रवियों ने मीडिया के ओबी वैन को भी आग के हवाले कर दिया। उधर, पश्चिमी यूपी के संभल में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह लल्लू को हिरासत में लिया गया है। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया, ‘बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब दो बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने खदरा मोहल्ले के मदेयगंज में पुलिस चौकी के बाहर खड़े वाहनों को आग लगा दी तथा पथराव किया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिये आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात हैं।’

उन्होंने बताया कि इस मामले में करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। खदरा के आसपास के पुराने लखनऊ के मुस्लिम बाहुल्य इलाके में हालात काफी तनावपूर्ण है और वहां भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलाके में गश्त लगा रहे हैं।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया, ‘शहर के परिवर्तन चौक इलाके में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू को हिरासत में लिया गया है। परिवर्तन चौक इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हर आने जाने वाले वाहन की जांच पड़ताल की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने संभल में दो बसों को नुकसान पहुंचाया

नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार की दो बसों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि गुरुवार दोपहर चौधरी सराय इलाके में एक बस में आग लगा दी गयी जबकि दूसरी बस में तोड़फोड़ की गयी।

अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं और आग पर काबू करने का प्रयास किया। संभल के जिलाधिकारी अविनाश के सिंह ने बताया की संभल में कुछ लोगों ने दो बसों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। हालांकि मामूली आग लगी। साथ ही पुलिस चौकी के बाहर पथराव भी किया गया। फिलहाल सम्भल में एक बार फिर इंटरनेट सेवा बन्द कर दी गई है।

नागरिकता संशोधन कानून पर प्रदर्शन के दौरान गुरुवार उत्तर प्रदेश में संभवत: यह पहली बड़ी घटना है जिसमें सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है।

सीएए के विरोध में एएमयू शिक्षकों ने शांतिपूर्ण मार्च निकाला

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के विरोध में बृहस्पतिवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कई शिक्षकों ने शांतिपूर्ण मार्च निकाला। कुछ दिन पहले ही नये कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे संस्थान के छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई हुई थी।

प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं थीं। इन सभी ने एएमयू टीचर्स क्लब से पुरानी चुंगी चौराहे तक मार्च निकाला और परिसर की परिक्रमा की। एएमयू शिक्षक संघ के सचिव नजमूल इस्लाम ने को बताया, ‘हमलोग भारत के लोगों को यह बताना चाहते हैं कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हमारा संघर्ष तंत्र के लोकतांत्रिक ढांचे के भीतर शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।’

लखनऊ प्रदर्शन की तस्वीरें

image 1_0.jpg

image 2_2.jpg

image 3_2.jpg

image 4.jpeg

image 5.jpg

image 6.jpg


(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

CAA
Protest against CAA
CAA Protest In all over India
Lucknow
Violent protest in UP
Aligarh Muslim university
AMU Teachers Protest
SAMAJWADI PARTY

Related Stories

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

लखनऊ: देशभर में मुस्लिमों पर बढ़ती हिंसा के ख़िलाफ़ नागरिक समाज का प्रदर्शन

महानगरों में बढ़ती ईंधन की क़ीमतों के ख़िलाफ़ ऑटो और कैब चालक दूसरे दिन भी हड़ताल पर

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

देश बड़े छात्र-युवा उभार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर बढ़ रहा है

बंधुआ हालत में मिड डे मील योजना में कार्य करने वाली महिलाएं, अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में भरी हुंकार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसान बनाम हिंदू पहचान बन सकती है चुनावी मुद्दा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा का लखनऊ में प्रदर्शन, निजीकरण का भी विरोध 

दिल्ली पुलिस की 2020 दंगों की जांच: बद से बदतर होती भ्रांतियां

यूपी : कम वेतन के ख़िलाफ़, नियमतिकरण की मांग के साथ 45000 मनरेगा मज़दूर पहुंचे लखनऊ


बाकी खबरें

  • job advertisement
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की शर्तों का विरोध, इंटरव्यू के 100 नंबर पर न हो जाए खेल!
    21 Dec 2021
    इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को एक ज्ञापन भेजा है। इसमें नियुक्ति का आधार एपीआई और साक्षात्कार बनाए जाने को नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के…
  •  Jayant and Akhilesh
    असद शेख़
    मुज़फ़्फ़रनगर: क्या सपा-रालोद गठबंधन किसी भी सीट से मुस्लिम उम्मीदवार नहीं देगा?
    21 Dec 2021
    चुनाव विश्लेषण: सपा-रालोद गठबंधन की ओर से ज़िले में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार के चुनाव लड़ने की फिलहाल में कोई स्थिति बनती हुई नज़र नहीं रही है। हालांकि किसी भी पार्टी ने अपने टिकट फाइनल नहीं किए हैं,…
  • Tamil Nadu
    नीलाबंरन ए
    कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि से एमएसएमई क्षेत्र प्रभावित, विरोध में उद्यमियों ने बंद किये शटर
    21 Dec 2021
    विमुद्रीकरण, जीएसटी के हड़बड़ी में क्रियान्वयन, और बिना सोचे-विचारे कोविड-19 लॉकडाउन को लागू करने के कारण गंभीर झटके झेलने के बाद अब कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि के चलते एमएसएमई उद्योग का साँस…
  • covid
    एपी/भाषा
    अमेरिका में कोविड-19 के 75 प्रतिशत मामले ओमीक्रॉन स्वरूप के, ऑस्ट्रेलिया में भी मामले बढ़े
    21 Dec 2021
    अमेरिका के टेक्सास राज्य में ओमीक्रॉन से एक मरीज की मौत भी हो गयी है। अमेरिका में ओमीक्रॉन से से मौत का यह पहला मामला है। 
  • LIC
    गौरव गुलमोहर
    बुंदेलखंड में LIC के नाम पर घोटाला, अपने पैसों के लिए भटक रहे हैं ग्रामीण
    21 Dec 2021
    एलआईसी एजेंट गिरोह द्वारा हजारों लोगों का बीमा किया गया और उस बीमा को बिना ग्राहक की अनुमति के बीच में ही लोन में बदल दिया गया। इस तरह यह काम बांदा जिले में एलआईसी के अंतर्गत लम्बे समय से हो रहा है।…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License