NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
सीएए विरोध प्रदर्शन :"कौन बड़ा झूठा मोदी या शाह"  
पिछले दो हफ़्तों में देश भर में हो रहे प्रदर्शनों पर हुए पुलिसिया कार्यवाई में कम से कम 15 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है, वहीं हजारों लोग ज़ख़्मी हुए जबकि कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। आज भी सुबह मार्च से पहले मंडी हाउस में धारा 144 लगा दी गयी थी जिसके बावजूद लोग सड़क पर उतरे और अपना विरोध दर्ज कराया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Dec 2019
protest

दिल्ली: दिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र विवादित  नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) के  के ख़िलाफ़ देशभर में पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज 24दिंसबर को जामिया करदनेशन कमेटी के आह्वान पर दिल्ली के मंडी हाउस से जंतर मंतर तक मार्च निकाला गया, जिसमे अन्य विश्वविधालय छात्र, शिक्षक और आम नागरिकों ने भी भाग लिया। मार्च शुरू होते ही ‘हल्ला बोल’ और ‘छात्र एकता जिंदाबाद’ के नारे गूंजने लगे। इस मार्च में आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।

यह बताना जरुरी है की पिछले दो हफ़्तों में देश भर में हो रहे प्रदर्शनों पर हुए पुलिसिया कार्यवाई में कम से कम 15 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है, वहीं हजारों लोग ज़ख़्मी हुए जबकि कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। आज भी सुबह मार्च से पहले मंडी हाउस में धारा 144 लगा दी गयी थी जिसके बावजूद लोग सड़क पर उतरे और अपना विरोध दर्ज कराया।जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), जामिया मिल्लिया इस्लामिया और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र भी इसमें शामिल हुए।

पूर्व छात्र नेता उमर खालिद ने कहा कि न केवल नागरिक संस्थाएं इस कानून का विरोध कर रही हैं बल्कि कई मुख्यमंत्रियों और दलों ने भी इसकी आलोचना की है।

मार्च में शामिल हुई चितरंजन पार्क की किरन ने सरकार पर देश की ‘विविधता को नष्ट’ करने आरोप लगाया। वह अपने साथ अपनी दो बच्चियों को भी लाई थीं।

किरन ने कहा,‘‘जो भी हो रहा है वे (उनकी बेटियां) टेलीविजन पर देख रहीं हैं और मैं उन्हें स्कूल से सीधे यहां लाई हूं। उन्हें पता होना चाहिए कि देश में क्या हो रहा है।’’

दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा सानिया ने कहा,‘‘प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है। प्रदर्शनों ने राजनीतिक नेतृत्व को इस हद तक बौखला दिया है कि वे अपने बयान बदल रहे हैं। हम तब तक प्रदर्शन जारी रखेंगे जब तक सीएए वापस नहीं ले लिया जाता।’’

इस मार्च के में शामिल अधिकतर लोगो ने प्रधानमंत्री मोदी के रामलीला मैदान में दिए भाषण को लेकर सवाल किया और कहा कीदेश का गृह मंत्री अपने हर भाषण कहता है कि पुरे देश में NRC  लागू  होगा और CAA  इसका पहला चरण है और प्रधनमंत्री कहते हैं कि NRC को लेकर अबतक कोई बातचीत नहीं हुई हैं।   इसको लेकर  दिल्ली विश्विद्यालय के शिक्षक जितेंद्र मीणा ने कहा यह सब देख कर यह कहना मुश्किल हो रहा है की 'कौन बड़ा झूठा है मोदी या शाह'।

आज के विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें:

IMG-20191224-WA0029.jpg

IMG-20191224-WA0033.jpg

IMG-20191224-WA0035.jpg

IMG-20191224-WA0032.jpg

IMG-20191224-WA0034.jpg

IMG-20191224-WA0028.jpg

NRC CAA protest
Narendra modi
Amit Shah
students protest
Jamia Milia Islamia
Delhi University
JNU
Umar khalid

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

जेएनयू: अर्जित वेतन के लिए कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आंदोलन का साथ देने पर छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष की एंट्री बैन!

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

बीएचयू: लाइब्रेरी के लिए छात्राओं का संघर्ष तेज़, ‘कर्फ्यू टाइमिंग’ हटाने की मांग

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए

JNU में खाने की नहीं सांस्कृतिक विविधता बचाने और जीने की आज़ादी की लड़ाई

नौजवान आत्मघात नहीं, रोज़गार और लोकतंत्र के लिए संयुक्त संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ें


बाकी खबरें

  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: यूपी में दलित राजनीति और रिज़र्व सीटों का गणित
    26 Dec 2021
    चुनाव चक्र में इस बार हम बात कर रहे हैं यूपी की राजनीति में दलितों के महत्व की...दलितों के लिए रिज़र्व सीटों की। इन चुनावों में दलितों यानी अनुसूचित जाति-जनजाति का क्या रोल रहने वाला है, इसी पर ख़ास…
  • itihas ke panne
    न्यूज़क्लिक टीम
    काशी विश्वनाथ के बहाने 'औरंगज़ेब' की चर्चा
    26 Dec 2021
    हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करते हुए कहा कि 'अगर कोई औरंगज़ेब खड़ा होता है तो कोई शिवाजी भी आता है'। उत्तर प्रदेश का चुनाव नज़दीक आते ही बीजेपी ने चुनाव…
  • अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे : संसद का मखौल, बृजभूमि का ध्रुवीकरण और अन्य
    26 Dec 2021
    'ख़बरों के आगे-पीछे' के इस अंश में बीते हफ़्ते ख़बरों की दुनिया में क्या कुछ हुआ, इस पर राय रख रहे हैं अनिल जैन।
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : 'तुम मुझको गुड़िया कहते हो, ठीक ही कहते हो...'
    26 Dec 2021
    आज 26 दिसंबर को मशहूर शायरा शाकिर की यौम ए वफ़ात है, इस मौक़े पर पेश है उनकी नज़्म, 'निकनेम'।
  • जगन्नाथ कुमार यादव
    नई शिक्षा नीति के ख़िलाफ़ AISA का 'रोल बैक NEP' अभियान
    26 Dec 2021
    बीते शुक्रवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में नई शिक्षा नीति-2020 के खिलाफ़ छात्र संगठन 'ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा)' ने एक राष्ट्रीय अभियान 'रोल बैक एनईपी 2020 (NEP)' की घोषणा करते हुए एक प्रेस…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License