NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
सीबीएसई की 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित, 99.04 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण
इस बार प्रत्येक विषय के लिए 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर, जबकि 80 अंकों की गणना पूरे वर्ष विभिन्न परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर की गई।
भाषा
03 Aug 2021
सीबीएसई की 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित, 99.04 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण
Image courtesy : The Indian Express

नयी दिल्ली: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा मंगलवार को कर दी गई और 99.04 प्रतिशत छात्र इसमें उत्तीर्ण हुए हैं। लड़कियों ने लड़कों को 0.35 प्रतिशत से पीछे छोड़ा है।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अनुसार, परीक्षा में 57,824 छात्रों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक, 2,00,962 छात्रों ने 90 से 95 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए। त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने सर्वाधिक 99.99 प्रतिशत, बेंगलुरु में 99.96 प्रतिशत और चेन्नई 99.94 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘16,639 छात्रों के परिणाम अब भी तैयार किए जा रहे हैं। इस साल ‘मेरिट लिस्ट’ की घोषणा नहीं की जाएगी।’’

कुल 17,636 छात्रों की ‘कम्पार्टमेंट’ आई है। दिव्यांग एवं मानसिक रूप से अक्षम 53 छात्रों ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और 224 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। विदेशों में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में 99.92 फीसदी छात्र 10वीं में उत्तीर्ण रहे।

केन्द्रीय विद्यालय और तिब्बती स्कूल प्रशासन के तहत आने वाले केन्द्रीय विद्यालयों ने पिछले साल क्रमश: 99.23 प्रतिशत और 93.67 प्रतिशत के मुकाबले इस साल 100 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।

जवाहर नवोदय विद्यालयों में इस साल 99.99 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में क्रमशः 96.03 और 95.88 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। निजी स्कूलों के पास प्रतिशत में पिछले साल की तुलना में छह प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

भारद्वाज ने कहा, ‘‘ कंपार्टमेंट के लिए परीक्षा 16 अगस्त से 15 सितम्बर के बीच आयोजित की जाएगी। तारीखों की घोषणा कुछ समय में की जाएगी।’’

कोविड-19 की दूसरी लहर के कहर के कारण बोर्ड की परीक्षाएं इस साल रद्द कर दी गईं थी। परिणाम एक वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किए गए।

नीति के अनुसार, प्रत्येक विषय के लिए 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर, जबकि 80 अंकों की गणना पूरे वर्ष विभिन्न परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर की गई।

10th Class Result
CBSE

Related Stories

सीबीएसई ने दसवीं के इंग्लिश पेपर में पूछे भद्दे, स्त्री विरोधी सवाल, विवाद के बाद मांगी माफ़ी

तिरछी नज़र: प्रश्न पूछो, पर ज़रा ढंग से तो पूछो

राहत और बेचैनी दोनों साथ लेकर आया है बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव

सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा स्थगित, कई विपक्षी नेताओं ने उठाई थी मांग

भोपाल के एक मिशनरी स्कूल ने छात्रों के पढ़ने की इच्छा के बावजूद उर्दू को सिलेबस से हटाया

कोरोना से संक्रमित छात्रों के लिए फिर से आयोजित की जाएंगी प्रायोगिक परीक्षाएं: सीबीएसई

नीति से अधिक नीयत पर निर्भर है भारतीय शिक्षा का भविष्य

हाथ में कैंची लिए आरएसएस एक बार फिर से पाठ्यपुस्तकों की कतर-ब्योंत में लगा है

सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी

लॉकडाउन में ‘इंडिया’ तो ऑनलाइन पढ़ लेगा लेकिन ‘भारत’ का क्या होगा?


बाकी खबरें

  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,778 नए मामले, 62 मरीज़ों की मौत
    23 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.05 फ़ीसदी यानी 23 हज़ार 87 हो गयी है।
  • moon
    संदीपन तालुकदार
    चीनी मिशन में इकट्ठा किये गये चंद्रमा के चट्टानों से शोध और नये निष्कर्षों को मिल रही रफ़्तार
    23 Mar 2022
    इस परिष्कृत चीनी चंद्र मिशन ने चीन और उसके बाहर दोनों ही जगहों पर पृथ्वी या उसके वायुमंडल से बाहर के चट्टानों पर शोध किया है। जानकार उम्मीद जता रहे हैं कि इससे हमें सौर मंडल के बारे में नयी-नयी…
  • bhagat singh
    हर्षवर्धन
    जाति के सवाल पर भगत सिंह के विचार
    23 Mar 2022
    भगत सिंह के जाति व्यवस्था के आलोचना के केंद्र में पुनर्जन्म और कर्म का सिद्धांत है। उनके अनुसार इन दोनों सिद्धांतों का काम जाति व्यवस्था से हो रहे भीषण अत्याचार के कारण उत्पन्न होने वाले आक्रोश और…
  • bhagat singh
    लाल बहादुर सिंह
    भगत सिंह की फ़ोटो नहीं, उनके विचार और जीवन-मूल्यों पर ज़ोर देना ज़रूरी
    23 Mar 2022
    शहादत दिवस पर विशेष: भगत सिंह चाहते थे कि आज़ाद भारत में सत्ता किसानों-मजदूरों के हाथ में हो, पर आज देश को कम्पनियां चला रही हैं, यह बात समाज में सबसे पिछड़े माने जाने वाले किसान भी अपने आन्दोलन के…
  • भाषा
    साल 2021 में दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी थी : रिपोर्ट
    22 Mar 2022
    साल 2021 में वैश्विक स्तर पर वायु गुणवत्ता की स्थिति बयां करने वाली यह रिपोर्ट 117 देशों के 6,475 शहरों की आबोहवा में पीएम-2.5 सूक्ष्म कणों की मौजूदगी से जुड़े डेटा पर आधारित है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License