NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
शिक्षा
भारत
राजनीति
सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा स्थगित, कई विपक्षी नेताओं ने उठाई थी मांग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा सचिव तथा अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया।

न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
14 Apr 2021
CBSE

नई दिल्ली:  केंद्र सरकार ने देश भर में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी है जबकि 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है। देश में कोरोना की दूसरी लहर की पुष्टि हो गई जो कि पहले से भी खतरानाक दिख रही है। ऐसे में कई राज्यों के बोर्ड ने पहले ही अपने राज्यों की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थी, जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरों के मद्देनजर सीबीएसई परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की थी।

इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा सचिव तथा अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया।

बैठक के बाद एक बयान जारी कर परीक्षाओं के संबंध में लिए गए निर्णयों की जानकारी साझा की गई।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को सरकार से आग्रह किया था कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर देना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया था , ‘‘मैंने पिछले दिनों से सीबीएसई के कई छात्र-छात्राओं की बात सुनी है। कोरोना की दूसरी लहर की भयावह स्थिति में कोई चर्चा बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा पर चर्चा के बिना अधूरी है। प्रधानमंत्री जी, शिक्षामंत्री जी, छात्र-छात्राओं के मन की बात सुनो। जिद्द छोड़ो और परीक्षाओं को रद्द करो।’’

अमरिंदर सिंह ने भी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं टालने की रखी थी मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने देश भर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं टालने की मांग की थी।

सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए इस बात पर जोर दिया कि ‘‘यह उचित होगा कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को तत्काल टालने का फैसला किया जाये।’’

उन्होंने बुधवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि इससे केंद्र और राज्यों की सरकारें स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा आयोजित करने के लिए बेहतर योजना बना पायेंगी।

मंत्री से जल्द से जल्द दखल देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि यह अनुमान लगा पाना मुश्किल है कि कोविड-19 के मामलों पर कब काबू पाया जा सकेगा और इसमें कब गिरावट दिखेगी।

उन्होंने कहा कि महामारी की दूसरी लहर में विभिन्न राज्यों की स्थिति अलग है। कुछ राज्यों में मामले पहले ही बढ़ने लगे हैं जबकि इनकी तुलना में कुछ राज्यों में मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।

बढ़ते मामलों को देखते हुए सिंह ने कहा कि यह समझने वाली बात है कि ‘‘देश के अधिकतर राज्यों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है, जिससे 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों और अभिभावकों में आशंका और डर का माहौल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार को पंजाब में भी विभिन्न वर्गों से राज्य बोर्ड के साथ सीबीएसई एवं आईसीएसई की बोर्ड परीक्षाएं टालने का अनुरोध मिला है।’’

छात्रों, अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी : केजरीवाल ने सीबीएसई की परीक्षाओं से जुड़े फैसले पर कहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर सीबीएसई की 10 वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने और 12 वीं कक्षा की परीक्षा टालने के फैसले का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि इससे छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे खुशी है कि परीक्षाएं रद्द/स्थगित कर दी गईं। यह लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एक बड़ी राहत है।’’
 
इससे पहले केजरीवाल और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को केंद्र से बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की अपील करते हुए कहा था कि इन्हें (परीक्षाओं को) आयोजित कराने से व्यापक स्तर पर कोरोना वायरस का संक्रमण फैलेगा।

सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं चार मई से सात जून के बीच होने वाली हैं और 12वीं की परीक्षाएं चार मई से 15 जून के बीच होने वाली हैं। पंजाब बोर्ड की परीक्षा सीबीएसई की परीक्षा के साथ ही होनी वाली है।


( समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

CBSE
CBSE EXAMS
BOARD EXAM
COVID-19
Coronavirus

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Governor
    अनिल जैन
    विचार-विश्लेषण: विपक्ष शासित राज्यों में समानांतर सरकार चला रहे हैं राज्यपाल
    22 Dec 2021
    संविधान निर्माताओं ने संविधान में जब राज्यपाल पद का प्रावधान किया था तो इसके पीछे उनका मकसद केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल बनाना और देश के संघीय ढांचे को मजबूत करना था...मगर अफ़सोस ऐसा हो न सका…
  • aadhar
    अजय कुमार
    वोटर आईडी और आधार लिंकिंग : वोट कब्ज़ाने का नया हथियार!
    22 Dec 2021
    मोटे तौर पर कहें तो चुनाव संशोधन कानून 2021 पर भारत की विपक्षी पार्टियों का यही विरोध है कि जब वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कर दिया जाएगा तो ढेर सारी सूचनाओं की मालिक सरकार हो जाएगी। सरकार उन…
  • मौरिज़ियो कोपोला
    "क्यूबा की सोबराना वैक्सीन कोई चमत्कार नहीं, बल्कि राजनीतिक निर्णयों का नतीजा है"
    22 Dec 2021
    15 से 25 नवंबर तक, 35 इटेलियन स्वयंसेवकों ने क्यूबा के हवाना में सोबराना वैक्सीन पर एक नैदानिक परीक्षण में भाग लिया। कैरेबियाई द्वीप दुनिया भर में एकमात्र कम आय वाला देश है, जिसने अपनी सार्वजनिक और…
  • biden
    एम. के. भद्रकुमार
    दुनिया को गौर करना चाहिए कि बाइडेन की प्रेसीडेंसी ढलान पर है
    22 Dec 2021
    वेस्ट वर्जीनिया के डेमोक्रेटिक सीनेटर जो मैनचिन के 2.2 ट्रिलियन डॉलर पैकेज के विधेयक की विनाशकारी आलोचना इस ओर इशारा करती है कि विश्व की महाशक्ति अपनी ताक़त से कहीं अधिक ऊपर उड़ाने की कोशिश कर रही है।
  • college
    दित्सा भट्टाचार्य
    केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में तकरीबन 33% शिक्षण पद खाली 
    22 Dec 2021
    संसद में कनिष्ठ मानव संसाधन मंत्री के अनुसार केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के लिए स्वीकृत 18,905 संकाय पदों में से 1 अक्टूबर 2021 तक 6,333 पद रिक्त पड़े हुए थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License