NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
COVID-19 : क्यूबा के खिलाफ पाबंदी के बावजूद दवा लेने को मजबूर देश
दुनिया भर के कई देशों ने क्यूबा के खिलाफ अमेरिकी पाबंदी के बावजूद इंटरफेरॉन अल्फा 2 बी दवा की मांग की है। यह एकमात्र दवा जो COVID-19 के मामले में एक प्रभावी साबित हुई है।
पीपल्स डिस्पैच
16 Mar 2020
coronavirus
Image courtesy: Navbharat Times

क्यूबा की एक दवा जिसे इंटरफेरॉन अल्फा 2 बी के नाम से जाना जाता है COVID-19 की महामारी में हजारों लोगों की जान बचाने में सफल रहा है। अब तक ये दवा कोरोनोवायरस से 1,500 से ज़्यादा मरीजों को प्रभावी रूप से ठीक करने में कामयाब रहा है और ये चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग द्वारा सांस से संबंधित बीमारी से निपटने के लिए चुनी गई 30 दवाओं में से एक है।

चीन के जिलिन में स्थित चीन-क्यूबा के एक संयुक्त उद्यम के चांगचुन हेबर बायोलॉजिकल टेक्नोलॉजी में क्यूबा की तकनीक के साथ इस दवा का निर्माण किया जाता है।

इसने दक्षिण कोरिया में हजारों लोगों की जान बचाई है। संक्रमित 8,000 लोगों में से केवल 72 लोगों की मौत हुई।

जर्मनी ने भी इस महामारी से लड़ने के लिए चांग हेइबर से इस एंटीवायरल दवा को खरीदा है। 3,156 संक्रमित लोगों में से केवल 3 लोगों की मृत्यु हुई है।

क्यूबा की दवा के प्रभावी असर के बाद इंटरफेरॉन अल्फा 2 बी की मांग काफी बढ़ गई है। कई लैटिन अमेरिकी, कैरेबियाई और यूरोपीय देशों ने कोरोनावायरस के प्रकोप से निपटने के लिए क्यूबा से चिकित्सीय मदद का अनुरोध किया है।

14 मार्च को एक संवाददाता सम्मेलन में फार्मास्युटिकल कंपनी बायो क्यूबा फार्मा ग्रुप के अध्यक्ष एडुआर्डो मार्टिनेज ने संकेत दिया कि इस दवा का उत्पादन उल्लेखनीय तरीके से बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

चीन के बाद दुनिया के दूसरे सबसे प्रभावित देश इटली में COVID -19 की महामारी से निपटने और मदद करने के लिए चीनी विशेषज्ञों के साथ काम करने के लिए क्यूबा ने इटली में डॉक्टरों एक टीम भेजी है और इंटरफेरॉन अल्फा 2 बी मुहैया कराया है।

वायरस के प्रसार को रोकने में मदद करने और जिन व्यक्तियों में इसके लक्षण दिखाई दे उनका इलाज करने के लिए क्यूबा की इस दवा को कई लैटिन अमेरिकी देशों जैसे पनामा और वेनेजुएला आदि को भेजा गया है।

जमैका, सेंट किट्स और नेविस, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की सरकारों ने भी क्यूबा के अधिकारियों से चिकित्सा कर्मियों, पर्याप्त बुनियादी ढांचे और कोरोनवायरस से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए अनुरोध किया है।

ये दवा बायोजेनेटिक इंजीनियरिंग की शक्ति और समाजवादी देश में चिकित्सा विज्ञान में विकास का प्रमाण है जिसने सख्त अमेरिकी पाबंदी के बावजूद दुनिया को क्यूबा से मदद लेने के लिए मजबूर किया है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Coronavirus
COVID-19
cuba
America
novel coronavirus

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: गर्मी व सूखे से मचेगा हाहाकार
    29 Apr 2022
    जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया के कई इलाके इस समय भीषण सूखे की चपेट में हैं। सूखे के कारण लोगों के पलायन में 200 फीसदी वृद्धि होने का अनुमान है।
  • भाषा
    दिल्ली दंगा : अदालत ने ख़ालिद की ज़मानत पर सुनवाई टाली, इमाम की याचिका पर पुलिस का रुख़ पूछा
    29 Apr 2022
    दिल्ली उच्च न्यायालय ने देशद्रोह के कानून की संवैधानिक वैधता पर उच्चतम न्यायालय के समक्ष आगामी सुनवाई के मद्देनजर सुनवाई टाल दी और इसी मामले में शरजील इमाम की जमानत अर्जी पर दिल्ली पुलिस का रुख पूछा।
  • विजय विनीत
    इफ़्तार को मुद्दा बनाने वाले बीएचयू को क्यों बनाना चाहते हैं सांप्रदायिकता की फैक्ट्री?
    29 Apr 2022
    "बवाल उस समय नहीं मचा जब बीएचयू के कुलपति ने परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन और अनुष्ठान किया। उस समय उन पर हिन्दूवाद के आरोप चस्पा नहीं हुए। आज वो सामाजिक समरसता के लिए आयोजित इफ़्तार…
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    उत्तर प्रदेश: बुद्धिजीवियों का आरोप राज्य में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का फ़ैसला मुसलमानों पर हमला है
    29 Apr 2022
    राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारों द्वारा धार्मिक उत्सवों का राजनीतिकरण देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर देगा।
  • कुमुदिनी पति
    नई शिक्षा नीति से सधेगा काॅरपोरेट हित
    29 Apr 2022
    दरअसल शिक्षा के क्षेत्र में जिस तरह से सरकार द्वारा बिना संसद में बहस कराए ताबड़तोड़ काॅरपोरेटाइज़ेशन और निजीकरण किया जा रहा है, उससे पूरे शैक्षणिक जगत में असंतोष व्याप्त है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License