NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
कला
भारत
राजनीति
कोविड-19 : लगातार दूसरे साल उत्सवों पर प्रतिबंध, तमिलनाडु के लाखों कलाकार संकट में
कलाकारों के विभिन्न संगठनों ने महामारी के दौरान महत्वपूर्ण राहत कार्यों की मांग की है, मगर सरकार का रवैया असंवेदनशील रहा है।
नीलाबंरन ए
22 Apr 2021
कोविड-19 : लगातार दूसरे साल उत्सवों पर प्रतिबंध, तमिलनाडु के लाखों कलाकार संकट में
प्रतीकात्मक इस्तेमाल के लिए। सौजन्य : न्यू इंडियन एक्सप्रेस

लगातार दूसरे साल तमिलनाडु के लोक, पारंपरिक और अन्य कलाकारों को कोविड-19 महामारी के प्रभाव का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी लहर रोकने के लिए, एक हालिया ऐलान में राज्य सरकार ने मंदिरों के उत्सवों को रोक दिया है, जिसकी वजह से कलाकार इस साल भी अप्रैल, मई और जून के महीनों में बिना किसी काम और आमदनी के जीने को मजबूर हो रहे हैं।

कलाकारों पर इसके प्रभाव को ध्यान में लाये बिना अचानक लागू की गई इन पाबंदियों की वजह से राज्य में सहसा विरोध उत्पन्न हो गया है। कलाकारों के विभिन्न संगठनों ने महामारी के दौरान महत्वपूर्ण राहत कार्यों की मांग की है, मगर सरकार का रवैया असंवेदनशील रहा है।

इस बीच, विभिन्न कलाकारों के संघों ने 6 लाख से अधिक कलाकारों की उपस्थिति का दावा किया है, लेकिन तमिलनाडु प्रगतिशील लेखक और कलाकार एसोसिएशन (टीएनपीडब्ल्यूएए) के एक अनुमान के अनुसार, केवल 38,000 ने तमिलनाडु लोक कलाकार कल्याण बोर्ड में अपना पंजीकरण कराया है। मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार 2,000 रुपये की नकद राहत की हालिया घोषणा, केवल 6,810 कलाकारों पर लागू होती है, जिन्हें पिछले वर्ष के दौरान बोर्ड में नामांकित किया गया था।

'प्रतिबंध से कलाकार संकट में'

तमिलनाडु में महामारी पहली बार 10,000 के निशान को पार कर रही है। केसलोड तेज़ गति से बढ़ने के साथ, सरकार ने 10 अप्रैल को नए प्रतिबंधों की घोषणा की और उसके बाद 18 अप्रैल को रात के और रविवार के कर्फ्यू की भी घोषणा की।

टीएनपीडब्ल्यूएए के जनरल सेक्रेटरी अधवन धीतचन्या ने कहा, "उत्सवों पर लगे इस प्रतिबंध से राज्य के लाखों कलाकारों का जीवनयापन ख़तरे में आ जायेगा।"

उन्होंने कहा, "कलाकारों की स्थिति पिछले साल से अलग नहीं है। ज्यादातर कलाकार हर साल अप्रैल और मई के त्यौहारों के मौसम के दौरान अपनी आय को बढ़ाते हैं, लेकिन लगातार दो साल के प्रतिबंध ने उन्हें असहाय छोड़ दिया है। लगातार दो सत्रों के लिए आय के नुकसान को दूर करना असंभव है।"

टीएनपीडब्ल्यूएए और अन्य संगठनों ने पिछले साल कुल लॉकडाउन के दौरान पीड़ित कलाकारों को मदद दी थी, क्योंकि सरकार ने 2,000 रुपये की राहत राशि की घोषणा की थी।

इसके अलावा, कई कलाकारों के संघों ने त्योहारों पर प्रतिबंध के खिलाफ 12 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन किया और आय के नुकसान को दूर करने के लिए प्रति माह 18,000 रुपये की राहत की मांग की।

संघों ने कलाकारों की संख्या लगभग 6 लाख रखी, जो 100 से अधिक पारंपरिक, लोक और प्रदर्शन कलाओं को प्रदर्शित करने में लगे हुए थे।

'कोई सबक नहीं लिया गया'

पिछले साल अनियोजित लॉकडाउन के कारण एक कड़वे अनुभव के बावजूद, सरकार ने शायद ही कोई सबक सीखा हो। सरकार ने हालिया प्रतिबंध के मद्देनजर कलाकारों को कोई राहत देने की घोषणा नहीं की है।

अधवन ने कहा, "सरकार को प्रतिबंध की घोषणा करने से पहले कलाकारों को विश्वास में लेना चाहिए था। प्रारंभिक उपाय के रूप में प्रतिबंध से पहले एक उचित नकदी राहत ने कलाकारों को एक विशाल तरीके से मदद की होती।"

लगभग 35,644 कलाकारों ने कल्याण बोर्ड के साथ खुद को पंजीकृत किया है, जो बनाई गई जागरूकता के खराब होने को दर्शाता है। लॉकडाउन लागू होने के बाद 2020 में बोर्ड में पंजीकरण के लिए एक विशेष अभियान ने लगभग 6,000 कलाकारों को आकर्षित किया।

अधवन ने कहा, "2020 के अंत में, टीएनपीडब्ल्यूएए ने लोक कलाकारों की मांगों को उजागर करने के लिए एक सम्मेलन आयोजित किया। भाग लेने वाले मंत्री ने रचनात्मक उपायों का आश्वासन दिया। लेकिन वादे सिर्फ़ काग़ज़ों में ही रह गए।"

आय में कमी और राहत का मतलब होगा कि कलाकारों को अपने बच्चों को शिक्षित करने सहित अपने खर्चों को पूरा करने के लिए पैसे उधार लेने होंगे।

एक थप्पट्टम (एक लोक कला रूप) कलाकार ने कहा, “सरकार ने नकदी राहत पर हमारी वास्तविक मांगों पर विचार नहीं किया है। हमें अपने खर्चों को पूरा करने के लिए पैसे उधार लेने पड़े। अगर सरकार ने इस साल भी हमें धोखा दिया, तो हमारा अस्तित्व ही एक सवालिया निशान बन जाएगा।

'नक़द राहत के भटकाने वाले दावे'

भले ही प्रतिबंध की घोषणा से राज्य को झटका लगा हो, लेकिन सरकार 2,000 रुपये की नकद राहत को नए सिरे से उजागर करती दिख रही है।

अधवन ने कहा, “2,000 रुपये की नकद राहत की हालिया घोषणा, नए पंजीकृत 6,810 कलाकारों पर लागू होती है और कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकृत सभी लोगों के लिए नहीं। सरकार इस घोषणा को एक नए उपाय के रूप में पेश कर रही है, जबकि तथ्य कुछ और है।"

नादस्वरम (संगीत वाद्ययंत्र) के एक कलाकार ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा, “हमें त्योहारों के मौसम में एक दिन के लिए 2,000 रुपये से अधिक का रिटर्न मिलता था। केवल पर्याप्त नकद राहत हमें भूखे रहने से बचाएगी।"

एक विशाल प्रचार के बाद शुरू किए गए कई कल्याण बोर्डों का कामकाज दयनीय बना हुआ है। सदस्यों को नियुक्त करने से लेकर धन को मंजूरी देने तक, लगातार सरकारों ने उदासीन रवैया अपनाया है।

अधवन ने कहा, “सरकार का कर्तव्य कलाकारों को न्यूनतम राशन प्रदान करने के साथ समाप्त नहीं होता है। इन कलाकारों को उन्हें और विलुप्त होने से बचाने के लिए एक सार्वभौमिक न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाना चाहिए।"

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

COVID-19: Lakhs of Artistes in Tamil Nadu in Peril Following 2nd Year of Festival Ban

COVID-19
Festival Ban in Tamil Nadu
Relief for Artists
Tamil Nadu Progressive Writers and Artists Association
Tamil Nadu Folk Artist Welfare Board
Folk Arts in Tamil Nadu
Traditional and Performing Arts

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Farming in UP
    सुबोध वर्मा
    उत्तर प्रदेश चुनाव : डबल इंजन की सरकार में एमएसपी से सबसे ज़्यादा वंचित हैं किसान
    07 Feb 2022
    सरकार द्वारा एमएसपी पर कुल उत्पादित गेहूं में से सिर्फ़ 15 फ़ीसदी और धान में से सिर्फ़ 32 फ़ीसदी का उपार्जन किया गया। बाकी की फ़सल को किसानों को एमएसपी से कम मूल्य पर व्यापारियों को बेचने पर मजबूर…
  • economic crisis
    भरत डोगरा
    प्रोग्रेसिव टैक्स से दूर जाती केंद्र सरकार के कारण बढ़ी अमीर-ग़रीब के बीच असमानता
    07 Feb 2022
    वेल्थ टैक्स के उन्मूलन जैसे प्रतिगामी बदलावों ने अप्रत्यक्ष करों पर निर्भरता बढ़ा दी है।
  • Lata Mangeshkar
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अंतिम विदा: मेरी आवाज़ ही पहचान है...जिसे तुम भुला न पाओगे
    06 Feb 2022
    लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार रविवार देर शाम पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी स्टेडियम में किया गया। उनके निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका…
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसी भी मांग या सवाल पर योगी सरकार ने लाठियां ही दी है: जयंत चौधरी
    06 Feb 2022
    न्यूज़क्लिक ने RLD के जयंत चौधरी से उत्तर प्रदेश चुनावों, सपा-RLD गठबंधन और योगी सरकार पर बातचीत की। पेश है नीलू व्यास और जयंत चौधरी की बातचीत।
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड चुनाव 2022 : दम तोड़ता अल्मोड़ा का ताम्र उद्योग !
    06 Feb 2022
    उत्तराखंड का अल्मोड़ा शहर कभी ताम्रनगरी के रूप में जाना जाता था परंतु अब तांबे का काम अपने पतन की ओर है। कभी उत्तराखंड ही नही देश का गौरव रहे तांबा कारीगर आज अपने गुज़र-बसर के लिए मजबूर हो गए है।…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License