NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोविड-19 : क्या भारत में लागू हुआ लॉकडाउन सफल रहा है?
सब लोगों को यह सवाल चिंता में डाल रहा है कि क्या लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाएगा।
सुबोध वर्मा
06 Apr 2020
लॉकडाउन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के 10 दिन से ज़्यादा बीत चुके हैं। उन्होंने 24 मार्च को रात 8 बजे अपनी घोषणा में कहा था ''आज रात 12 बजे से.... '' और रात 12 बजे से लॉकडाउन हो गया। कोरोना महामारी ने अब तक दुनियाभर में 13 लाख लोगों को संक्रमित कर दिया है। क़रीब 67,000 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में ही पॉजिटिव मामलों की संख्या तीन अप्रैल तक 4000 से ज़्यादा हो हो चुकी है। जबकि 24 मार्च को यह 536 थी। इस दौरान जान गंवाने वालों का आंकड़ा 10 से बढ़कर 118 पहुंच गया है।

लेकिन लोगों के दिमाग़ में सवाल है कि क्या लॉकडाउन सफल रहा है? क्या इससे कोरोना महामारी का संक्रमण धीमा हुआ है? यह लाखों भारतीयों के लिए जीने-मरने का सवाल है। वह रोज़ ख़बरों में सुन रहे हैं कि एक के बाद एक कई देश महामारी के चलते घुटनों पर आ गए। बहुत लंबे समय में यह इतने बड़े स्तर पर दुनिया में फैली महामारी है। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि लॉकडाउन के चलते एक बड़ी आबादी को अपनी आय से हाथ धोना पड़ा है। उनसे खाने का निवाला तक छीन लिया गया, अब वो एक अंधकार भरे भविष्य की ओर देख रहे हैं।

जैसा नीचे चार्ट में दिखाया गया है, भारत में पहला केस 30 जनवरी को आ गया था। इस चार्ट के आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय और जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के हवाले से लिए गए हैं। 24 मार्च को 53 दिनों के बाद कोरोना संक्रमण के भारत में  536 मामले आए थे। इस दौरान 30 जनवरी से 24 मार्च के बीच 10 लोगों को कोरोना के चलते जान से हाथ धोना पड़ा था।

graph_1.png

महामारी फैल तो रही थी, लेकिन उसकी दर धीमी थी। यह एक बहुत लंबा 53 दिनों का वक़्त था। दुनियाभर में कोरोना के मामलों की संख्या इस दौरान 8,234 से बढ़कर 4,18,045 हो गई। 30 जनवरी को जान गंवाने वालों की संख्या महज 171 थी, जो 24 मार्च को बढ़कर 18,625 पहुंच गई। साफ है कि महामारी फैल रही थी, वक़्त के साथ इसका भारत पर प्रभाव पड़ना ही था।

लेकिन मोदी सरकार इससे बेपरवाह थी, शायद सरकार ने मान लिया था कि किसी पौराणिक वजह से भारत महामारी की मार से बच जाएगा। पहले भारत ने उन देशों के नागरिकों की स्क्रीनिंग करने का आदेश दिया, जहां बड़े पैमाने पर कोरोना फैल चुका था। फिर कुछ दिन बाद सरकार ने सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग करने को कहा। साथ ही राज्य सरकारों को ख़त लिखकर तैयार रहने के लिए कहा। सरकार ने कुछ जांच केंद्रों को तैयार करवाया। इसमें कोई शक नहीं है कि बंद दरवाजों के पीछे सभी तरह की बैठकें हुई होंगी। लेकिन असल दुनिया में कुछ नहीं हो रहा था।

पीएम ने उठाया नेतृत्व का बीड़ा

19 मार्च को पहली बार प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया और सोशल डिस्टेंसिंग को कोरोना से बचाव का तरीका बताया। हां यह जरूर है कि उन्होंने कोरोना से लड़ने की पूरी जिम्मेदारी लोगों पर डाल दी और उनसे संयम से काम लेने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना से लड़ने में मदद करने वाले दूसरे कर्मियों की तारीफ़ भी की।

फिर 24 मार्च को उन्होंने लॉकडाउन की घोषणा कर दी। इस पर पहले ही बहुत कुछ लिखा जा चुका है। लेकिन इसे फिर बताने की जरूरत है कि लॉकडाउन से पैदा होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई थी। इन समस्याओं में लोगों की आय का नुकसान, खड़ी फसलों का नुकसान, रोज़ाना के खाद्यान्न में कमी और प्रवासी मज़दूरों की समस्याएं शामिल थीं, जो अपने मूल घर से बहुत दूर अचानक बे-घरबार हो गए थे।

तो इस लॉकडाउन के बाद संक्रमण की प्रवृत्ति और आकार में कितना अंतर आया है। ध्यान रहे इस लॉकडाउन में 4।5 अरब लोग पूरी दुनिया में प्रतिबंधित जीवन जी रहे हैं।

जैसा चार्ज में बताया गया है, जबसे लॉकडाउन शुरू हुआ है, तबसे संक्रमित आंकड़ों में पांच गुना ज़्यादा वृद्धि हो चुकी है। 24 मार्च को 536 केस थे, जो 3 अप्रैल को बढ़कर 2,567 हो गए। संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या में सात गुना का इज़ाफा हुआ। यह आंकड़ा 10 से बढ़कर 72 हो गया।

इसका मतलब यह नहीं है कि लॉकडाउन पूरी तरह असफल हो चुका है। ज़बरदस्ती लोगों को घर में रखने जाने से निश्चित संक्रमण के बड़े स्तर पर फैलने को रोका गया होगा। कोई यह नहीं बता सकता कि अगर लॉकडाउन लागू नहीं किया गया होता, तो क्या स्थिति बनती। शायद संक्रमण के मामले और मौतों की संख्या ज़्यादा होती। इसलिए यह कहना सही नहीं है कि लॉकडाउन पूरी तरह असफल रहा है।

लेकिन मौजूदा आंकड़े इस बात को खारिज करते हैं कि लॉकडाउन से संक्रमण की चेन तोड़कर बीमारी को खत्म करने में कामयाबी मिली है। साफ है कि संक्रमण पहले से ज़्यादा तेजी से फैल रहा है। 

लॉकडाउन बिना योजना के लागू किया गया, जिसके चलते बड़े स्तर पर इसका उल्लंघन हुआ। सिर्फ़ प्रवासी मज़दूरों को ही नज़रअंदाज़ नहीं किया गया। वह तो साफ दिख गया। लेकिन ग़रीब वर्ग में जहां बेहद छोटे घर होते हैं, जिनकी आय एकदम से छिन गई, वहां लोगों में लॉकडाउन के चलते मेल-जोल में तो कमी आई है, लेकिन यह पूरी तरह नहीं रुका है।

किसान खेती-बाड़ी जारी रख सकते हैं। सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद उन्हें छूट दे दी। लेकिन इसकी भी शुरू में योजना नहीं बनाई गई। 24 मार्च तक लगातार जारी धार्मिक अनुष्ठानों में लॉकडाउन की वजह से लोग फंस गए। इन अनुष्ठानों में हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्म के कार्यक्रम शामिल थे। लोग लगातार स्क्रीनिंग से बचते रहे, यहां तक कि क्वारंटाइन से भी भाग निकले। लॉकडाउन में काफ़ी लीक थे। शायद वैज्ञानिक तरीके से इसके प्रभाव को पता नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि लाखों तरीकों से इसका उल्लंघन किया गया।

टेस्टिंग और स्वास्थ्य संसाधनों का निर्माण

विश्लेषकों में सहमति है कि लॉकडाउन कोई ब्रह्मास्त्र नहीं है, जिससे कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा। जबकि बहुत सारे भारतीय ऐसा मानते हैं। न ही घंटियां बजाने, शंख फूंकने या दिया जलाने से यह रुकने वाला है। सबसे ज़्यादा यह हो सकता है कि लॉकडॉ़उन के चलते एक बड़ा विस्फोट कुछ वक़्त के लिए टल सकता है। लेकिन दूसरे देशों के साथ तुलना से पचा चलता है कि भारत में कोरोना के बढ़ने के दर लॉकडाउन के बावजूद विकासशील देशों जैसी ही है। आने वाले दिनों में इसके बढ़ने की संभावनाएं हैं।

फ़िलहाल आने वाले तूफान से पहले शांति का दौर है, इस दौरान अच्छी तैयारियां की जा सकती थीं। भारतीय सरकार ने हाल ही में टेस्टिंग किट्स और प्राथमिक तौर पर स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मास्क बनाए जाने का आदेश दिया है। अब तक महज़ 66,000 टेस्ट ही किए गए हैं। यह भी सिर्फ कांटेक्ट टेस्टिंग की नीति के तहत किए गए हैं। केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में निगरानी और एकांतीकरण की प्रक्रिया तेज़ और मजबूत है। लेकिन कुछ दूसरे राज्यों में तो यह पूरी तरह नदारद है।

खाद्यान्न और स्वास्थ्य उपकरणों की आपूर्ति पर अब भी सिर्फ काम ही चल रहा है। डॉक्टर, नर्स और दूसरे पैरा-मेडिकल स्टॉफ की तैनाती के नाम पर सिर्फ उनकी छुट्टियां ही रद्द की गई हैं। स्क्रीनिंग या टेस्ट करने में सक्षम वालेंटियर्स के लिए अभी तक कोई ट्रेनिंग प्रोग्राम चालू नहीं किया गया है।

बल्कि कुछ राज्यों को छोड़ दें तो लोगों से अध्यात्मिक तरीक़ों से समर्थन जुटाया जा रहा है। उन्हें इस बात का गलत भरोसा दिलाया जा रहा है कि कोई काम कर रहा है या कोई ऊपरी ताकत सबकुछ ठीक कर देगी।

यह बहुत ख़तरनाक ग़लती है, जिसकी बड़ी क़ीमत कोरोना के जिन्न के बोतल से बाहर आने पर भारत को चुकानी होगी। अगर ऐसा होता है तो पूरी संभावना है कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाएगा, क्योंकि इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

अंग्रेजी में लिखे गए मूल आलेख को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं

COVID-19 - Has The Leaking Indian Lockdown Succeeded?

Leaking Lockdown
COVID-19
Community Transmission
ModiGovt
Lockdown Extension
Social Distancing
Medical Resources

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • indian student in ukraine
    मोहम्मद ताहिर
    यूक्रेन संकट : वतन वापसी की जद्दोजहद करते छात्र की आपबीती
    03 Mar 2022
    “हम 1 मार्च को सुबह 8:00 बजे उजहोड़ सिटी से बॉर्डर के लिए निकले थे। हमें लगभग 17 घंटे बॉर्डर क्रॉस करने में लगे। पैदल भी चलना पड़ा। जब हम मदद के लिए इंडियन एंबेसी में गए तो वहां कोई नहीं था और फोन…
  • MNREGA
    अजय कुमार
    बिहार मनरेगा: 393 करोड़ की वित्तीय अनियमितता, 11 करोड़ 79 लाख की चोरी और वसूली केवल 1593 रुपये
    03 Mar 2022
    बिहार सरकार के सामाजिक अंकेक्षण समिति ने बिहार के तकरीबन 30% ग्राम पंचायतों का अध्ययन कर बताया कि मनरेगा की योजना में 393 करोड रुपए की वित्तीय अनियमितता पाई गई और 11 करोड़ 90 लाख की चोरी हुई जबकि…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 6,561 नए मामले, 142 मरीज़ों की मौत
    03 Mar 2022
    देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 14 हज़ार 388 लोगों अपनी जान गँवा चुके है।
  • Civil demonstration in Lucknow
    असद रिज़वी
    लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें
    03 Mar 2022
    युद्ध भले ही हज़ारों मील दूर यूक्रेन-रूस में चल रहा हो लेकिन शांति प्रिय लोग हर जगह इसका विरोध कर रहे हैं। लखनऊ के नागरिकों को भी यूक्रेन में फँसे भारतीय छात्रों के साथ युद्ध में मारे जा रहे लोगों के…
  • aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव : पूर्वांचल में 'अपर-कास्ट हिन्दुत्व' की दरार, सिमटी BSP और पिछड़ों की बढ़ी एकता
    03 Mar 2022
    यूपी चुनाव के छठें चरण मे पूर्वांचल की 57 सीटों पर गुरुवार को मतदान होगे. पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने प्रचंड बहुमत पाया था. लेकिन इस बार वह ज्यादा आश्वस्त नहीं नज़र आ रही है. भाजपा के साथ कमोबेश…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License