NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
ग्रामीण भारत में कोरोना : हरियाणा में किसान फसल कटाई और बिक्री को लेकर चिंतित
लॉकडाउन के दौरान किसानों को सरसों और गेंहूं की फसलों की कटाई में दिक़्क़त आ रही हैं। किसान जल्दी ख़राब होने वाली सब्ज़ियों और दूध को भी नहीं बेच पा रहे हैं। जबकि अनौपचारिक मज़दूर और पट्टेदार अनाज की अनिश्चितता को लेकर आशंकित हैं।
प्राची बंसल
08 Apr 2020
ग्रामीण भारत में कोविड-19

कोरोना वायरस पर अपनाई गई नीतियों का ग्रामीण जीवन में क्या फर्क पड़ा है, उसे दिखाती एक सीरीज़ का यह पहला हिस्सा है। इस सीरीज़ को 'सोसायटी फॉर सोशल एंड इकनॉमिक रिसर्च' ने चालू किया है। इसके तहत कई स्कॉलर अलग-अलग गांवों पर अपना अध्ययन कर रहे हैं। यह रिपोर्ट टेलीफ़ोन से इंटरव्यू के ज़रिये तैयार की गई हैं। इसके तहत गांव के लोगों से बात की गई है। इस रिपोर्ट में हरियाणा के फतेहाबाद में बीरधाना गांव का जिक्र है। इसमें गेहूं और सरसों की फसल काटने और सब्जियों, दूध जैसे ख़राब होने वाली चीज़ों को बेचने में आ रही उनकी समस्याओं के बारे में बात की गई है। अनौपचारिक कामगार और पट्टेदारों को रोज़गार न होने के बाद भंडारण के ख़ात्मे के चलते अनाज की असुरक्षा से गुज़रना पड़ रहा है।

बीरधाना गांव हरियाणा के फ़तेहाबाद में है। इस बड़े गांव में 2,500 परिवार रहते हैं। यहां कुछ बड़े किसान भी हैं, जिनके पास 50 एकड़ तक ज़मीन है। साथ में कई मध्यम और सीमांत किसान भी हैं। साथ ही लंवे वक़्त तक काम करने वाले मज़दूर और अनौपचारिक मज़दूरों की भी बड़ी आबादी है।

बीरधाना में किसान रबी फ़सल के लिए गेंहूं और सरसों उगाते हैं। वहीं ख़रीफ़ में कपास, चावल, जानवरों के चारे और आलू, ओकरा, टमाटर, लौकी, पालक जैसी सब्जियों की खेती करते हैं। निर्माण कार्य, भारा उठाना, गाड़ी चलाने, दुकानों में काम करने और कृषिगत मज़दूरी में लोग लगे हुए हैं।

गांव में कुछ दुकानों वालों एक बाज़रा है, जिसे यहां के स्थानीय निवासी चलाते हैं। यहां खाने-पीने, कृषि औज़ारों, कपड़ों और दैनिक चीजों की दुकानेंं हैं।

गांव में गेहूं और सरसों की फ़सल खड़ी है। सरसों की फ़सल कटने के लिए तैयार है। वहीं गेहूं की कटाई 10 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। मटर, बंदगोभी और आलू की फ़सलें भी लॉकडाउन के दौरान तैयार ही हो रही थीं।

किसान अब संशय में हैं कि उन्हें अपनी फ़सलों को काटने दिया जाएगा या नहीं। गांव के एक आलू किसान ने अपनी फ़सल काटने के लिए 15 मज़दूर बुला लिए थे, लेकिन उसे पुलिस ने रोक दिया। किसान वक़्त पर अपनी फ़सल नहीं काट पाया, जिसके चलते फ़सल बर्बाद हो गई। किसानों को चिंता है कि अगर वे अपनी गेहूं की फ़सल नहीं काट पाए या सरकार ने गेहूं नहीं ख़रीदा, तो उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।

इस गांव के किसान इस मौसम में कुछ मौसमी सब्ज़ियां भी उगाते हैं। यह उनकी ख़ुद की खपत और स्थानीय बाज़ारों में बेचने के लिए होती हैं। 24 मार्च को हुए लॉकडाउन के चलते सभी तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लग गया है। इसलिए अब किसान उन सब़्जियों को भी नहीं बेच पा रहे हैं, जिन्हें वो काट चुके थे। एक आदमी ने बताया कि जब वो 25 मार्च को गोभी बेचने गया, तो स्थानीय एजेंट ने उसे वापस लौटा दिया।

उसने बताया फूल गोभी 15 रुपये किलो के दाम पर बिकती थी। अब तो कोई उन्हें दो रुपये किलो के भाव पर भी खरीदने को तैयार नहीं है। मज़बूर होकर फूलगोभी जानवरों को डालनी पड़ी। एक दूसरे व्यक्ति ने बताया  कि हरे मटर के दाम 30 रुपये किलो से 10 रुपये किलो पर आ गए हैं।

जब किसान अपनी सब्ज़ियां बेचने में नाकामयाब रहे हैं, तब भी स्थानीय गांवों के बाज़ारों में सब्ज़ियों के दाम तेजी से बढ़े हैं। टमाटर का भाव 25 रुपये किलो से बढ़कर 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है, वहीं आलू 20 रुपये के पुराने भाव से ऊपर चढ़कर 30 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है।

बीरधाना में मध्यम स्तरीय किसानों, गरीब़ पट्टेदार किसानों और कृषि कार्य में लगे मज़दूरों के पास बहुत दिन के लिए गेहूं शेष नहीं बचा है। गेहूं की फ़सल की कटाई में देरी से ग़रीब परिवारों में बुनियादी अनाज की पहुंच से संबंधित कई समस्याएं खड़ी हो जाएंगी। जब यह इंटरव्यू करवाए जा रहे हैं, तब की स्थिति यह है कि गांव की राशन दुकानेंं भी नहीं खुल रही हैं।

एक व्यक्ति ने बताया कि जानवरों को खिलाए जाने वाले ऑयल केक की 50 किलो की बोरी की क़ीमत 1,180 रुपये से बढ़कर 1,400 रुपये हो गई है। जानवरों की खुराक देने वाली दुकानों में आपूर्ति नहीं हो रही है और वो लगातार अपने दाम बढ़ा रहे हैं। इसके चलते शख़्स को अपने जानवरों को सूखा चारा और हरी बर्सीम घास खिलाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इन दोनों को उसने अपने खेतों से हासिल किया है।

दैनिक वस्तुओं की दुकानेंं छोड़कर गांव की सभी दुकानेंं बंद हैं। कृषिगत औज़ारों की दुकानें बंद हैं और किसान अपने ओकरा, लौकी और करेला बोने के लिए बीज नहीं ले पा रहा है। इन सब्जियों की फ़सलों की बुआई इस मौसम में हो जाती थी। किसान अकसर ही कुछ जगह सब्ज़ियां बोने के लिए खाली छोड़ देते हैं। इन जगहों पर ऊगाई गई सब्ज़ियां न केवल नगद का हिस्सा होती हैं, बल्कि यह लोगों की खुराक में विविधता भी लाती हैं।

वह किसान जो पशुपालन करते हैं, दिन में दो वक़्त शहर के लिए दूध बेचते थे। लेकिन अब दूध लेने वाला दिन में एक ही बार आता है। उनमें भी पुलिस द्वारा रोके जाने का डर है। एक बड़ी संख्या में लोग 12 किलोमीटर दूर फतेहाबाद में दूसरे गैरकृषिगत कार्यों में मज़दूरी करने जाते थे, जैसे कोई स्ट्रीट वेंडर का काम करता था, कोई छोटी-मोटी दुकान या धंधे करता था। लेकिन अब इन लोगों के पास भी काम नहीं है।

कुल मिलाकर लॉकडाउन का प्रभाव अलग-अलग पड़ा है। ग़ैर कृषिगत कार्यों में लगे लोगों के पास काम नहीं है और गांव में जीवन पूरी तरह रुक गया है। कृषि कार्यों के रुक जाने के चलते सभी किसानों को फसलें न बेच पाने के चलते बड़े नुकसान का अंदेशा है।

सरसों की फसल की कटाई पर भी बहुत चिंता है। जबकि फसल तैयार हो चुकी है। वहीं दूसरे किसान गेहूं की कटाई और उसे बेचने को लेकर भी परेशान हैं।

ग़रीब पट्टेदार और कृषि कार्यों में लगे मज़दूरों के पास लंबे वक़्त के लिए अनाज का भंडारण नहीं है। उन्हें बाज़ार से सब्ज़ियां खरीदनी पड़ रही हैं। फ़सलों की कटाई में हो रही देरी की उनपर ज़्यादा बुरी मार पड़ने वाली है, क्योंकि इससे अनाज का दाम बढ़ जाएगा।

यह लेख टेलीफ़ोन से किए गए इंटरव्यू पर आधारित है। जिसके तहत 27 मार्च, 2020 को गांव के तीन लोगों से बात की गई। इसमें एक मध्यम वर्गीय किसान था, जिसके पास 15 एकड़ ज़मीन है। दूसरा बंटाईदार मज़दूर था, जो कुल फ़सल का पांचवा हिस्सा मज़दूरी के तौर पर लेता है। तीसरा आदमी एक मुस्लिम लोहार था, जिसके पास एक छोटी वर्कशॉप है, जिसमें वो धातु की चादर से अलग-अलग चीजें बनाता है।

लेखक जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के ''सेंटर फॉ़र इंफॉ़र्मल सेक्टर एंड लेबर स्टडीज़'' में रिसर्च स्कॉलर हैं।

अंग्रेजी में लिखे गए मूल आलेख को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं

COVID-19 in Rural India -I: Harvesting and Selling Anxiety Grips Farmers in Haryana’s Birdhana Village

farmers
COVID 19
Haryana
Narendra Mod
i BJP

Related Stories

किसानों और सत्ता-प्रतिष्ठान के बीच जंग जारी है

हिसारः फसल के नुक़सान के मुआवज़े को लेकर किसानों का धरना

आख़िर किसानों की जायज़ मांगों के आगे झुकी शिवराज सरकार

MSP पर लड़ने के सिवा किसानों के पास रास्ता ही क्या है?

सार्वजनिक संपदा को बचाने के लिए पूर्वांचल में दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे श्रमिक और बैंक-बीमा कर्मचारी

झारखंड: केंद्र सरकार की मज़दूर-विरोधी नीतियों और निजीकरण के ख़िलाफ़ मज़दूर-कर्मचारी सड़कों पर उतरे!

दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिला व्यापक जनसमर्थन, मज़दूरों के साथ किसान-छात्र-महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन

देशव्यापी हड़ताल का दूसरा दिन, जगह-जगह धरना-प्रदर्शन

यूपी चुनाव : किसानों ने कहा- आय दोगुनी क्या होती, लागत तक नहीं निकल पा रही

बजट के नाम पर पेश किए गए सरकारी भंवर जाल में किसानों और बेरोज़गारों के लिए कुछ भी नहीं!


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में आज फिर एक हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 71 मरीज़ों की मौत
    06 Apr 2022
    देश में कोरोना के आज 1,086 नए मामले सामने आए हैं। वही देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 11 हज़ार 871 रह गयी है।
  • khoj khabar
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुसलमानों के ख़िलाफ़ नहीं, देश के ख़िलाफ़ है ये षडयंत्र
    05 Apr 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने दिल्ली की (अ)धर्म संसद से लेकर कर्नाटक-मध्य प्रदेश तक में नफ़रत के कारोबारियों-उनकी राजनीति को देश के ख़िलाफ़ किये जा रहे षडयंत्र की संज्ञा दी। साथ ही उनसे…
  • मुकुंद झा
    बुराड़ी हिन्दू महापंचायत: चार FIR दर्ज लेकिन कोई ग़िरफ़्तारी नहीं, पुलिस पर उठे सवाल
    05 Apr 2022
    सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि बिना अनुमति के इतना भव्य मंच लगाकर कई घंटो तक यह कार्यक्रम कैसे चला? दूसरा हेट स्पीच के कई पुराने आरोपी यहाँ आए और एकबार फिर यहां धार्मिक उन्माद की बात करके कैसे आसानी से…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमपी : डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे 490 सरकारी अस्पताल
    05 Apr 2022
    फ़िलहाल भारत में प्रति 1404 लोगों पर 1 डॉक्टर है। जबकि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मानक के मुताबिक प्रति 1100 लोगों पर 1 डॉक्टर होना चाहिए।
  • एम. के. भद्रकुमार
    कीव में झूठी खबरों का अंबार
    05 Apr 2022
    प्रथमदृष्टया, रूस के द्वारा अपने सैनिकों के द्वारा कथित अत्याचारों पर यूएनएससी की बैठक की मांग करने की खबर फर्जी है, लेकिन जब तक इसका दुष्प्रचार के तौर पर खुलासा होता है, तब तक यह भ्रामक धारणाओं अपना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License