NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
विज्ञान
अंतरराष्ट्रीय
COVID-19 : हाल की खोजों से पता चला है कि एक तिहाई कोरोना संक्रमितों में मस्तिष्क संबंधी समस्याएं सामने आई हैं
EEG रिकॉर्ड्स के विश्लेषण करने वाले एक अध्ययन में कोरोना मरीज़ों के मस्तिष्क के फ्रंटल लोब के क्रियाकलापों में ख़राबी सामने आई है। मरीज़ों में दो तिहाई पुरुष और एक तिहाई महिलाएं थीं।
संदीपन तालुकदार
30 Oct 2020
COVID-19
Image Courtesy: Times of India

जैसे-जैसे कोरोना महामारी बढ़ रही है, इस बीमारी और इसके वायरस के बारे में लगातार नई चीजें सामने आ रही हैं। एक हालिया अध्ययन में पता चला है कि कोरोना से संक्रमित मरीजों में से एक तिहाई के दिमागी क्रियाकलापों पर प्रभाव पड़ा है। खासकर "फ्रंटल लोब" नाम के क्षेत्र में प्रतिकूल असर देखने को मिला है। कोरोना के स्नायु प्रभावों को सामने लाने वाला यह शोध "सीज़र: यूरोपियन जर्नल ऑफ एपिलेप्सी" नाम की जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

इस अध्ययन में अलग-अलग जर्नल में प्रकाशित,  कोरोना मरीज़ों की 84 EEG (इलेक्ट्रो एंसेफलोग्राम: जिसे मस्तिष्क की विद्युत गतिविधियों को दर्ज करने में उपयोग किया जाता है) रिपोर्टों का विश्लेषण किया गया है। पहले प्रकाशित रिपोर्टों में बताया गया था कि मरीज़ों की EEG रिपोर्ट्स में मस्तिष्क के फ्रंटल लोब में आसामान्यता दिखाई पड़ी थी। मौजूदा अध्ययन ने सभी रिपोर्टों का विश्लेषण किया है और सारे मामलों में साझा चीजों को बताया है।

इस परीक्षण अध्ययन के ज़रिए यह पता लगाने की कोशिश की गई है कि क्या कोरोना संक्रमण का दिमागी क्रियाकलापों से संबंध महज़ संयोग है या यह एक वास्तविक प्रवृत्ति है। अध्ययन के एक लेखक ज़ुल्फी हनीफ ने कहा: "हमने पाया कि 600 से ज़्यादा मरीज़ों में इस तरह का प्रभाव आया है। शुरू में जब हमने कुछ ही समूहों में ऐसा देखा था, तब हम यकीन से नहीं कह सकते थे कि यह संयोग था या नहीं। लेकिन अब हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि यह प्रभाव इन मरीज़ों में एक साझा प्रभाव है।"

जिन लोगों का EEG करवाया गया, उनमें उत्तेजनाओं को लेकर प्रतिक्रिया धीमी थी। साथ में, उन्हें किसी दौरे के बाद आने वाली दिक्कतों, जैसे बोलने की दिक्कतें, विभ्रांति या बेहोशी के बाद जागने की अक्षमता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

EEG तकनीक में मस्तिष्क के हिस्सों की विद्युत गतिविधियां दर्ज की जाती हैं। यह तकनीक उन गतिविधियों का फायदा उठाती है, जिसमें मस्तिष्क क्रियाकलाप, मस्तिष्क कोशिकाओं या न्यूरॉन्स द्वारा प्रसारित विद्युत संकेतों पर आधारित होती है। यह कोशिकाएं विद्युत संकेतों का "एकरूपीय हस्तांतरण" प्रदर्शित करती हैं। कोई EEG मशीन इस तरह के पैटर्न को दर्ज कर सकती है। इसी तरह, दिमाग के अलग-अलग हिस्सों द्वारा संपन्न होने वाले कार्यों के लिए विशेष इलेक्ट्रिकल पैटर्न होता है। EEG मशीन, दिमाग के किसी निश्चित हिस्से से आने वाले के संकेतों में किसी भी तरह की असामान्यता की पहचान कर सकती है।

अध्ययन में पाया गया कि मरीज़ों के EEG रिकॉर्ड से जानकारी मिलती है कि संक्रमित मस्तिष्क द्वारा भेजे जाने वाले विद्युत संकेत धीमे या असामान्य हो जाते हैं। खासकर मरीज़ों के फ्रंटल लोब हिस्से द्वारा भेजे जाने वाले संकेतों के साथ ऐसा होता है।

दूसरा दिलचस्प तथ्य यह पता चला कि जिन संक्रमित लोगों पर यह प्रभाव नज़र आए, उनकी औसत उम्र 61 साल थी। इनमें से एक तिहाई महिलाएं और दो तिहाई पुरुष थे। अध्ययन में यह भी सामने आया कि इस तरह की मस्तिष्क असामान्यता ज़्यादा उम्र के लोगों में अधिक थी।

जुल्फी हनीफ के मुताबिक़, फ्रंटल लोब SARS-CoV-2 वायरस के प्रवेश बिंदु के बिलकुल नज़दीक स्थित होता है, इसलिए इसके वायरस की जद में आने की संभावना बढ़ जाती है।

इस तरह के नतीज़ों से उन दीर्घकालीन प्रभावों की तरफ इशारा होता है, जो कोरोना वायरस संक्रमित लोगों में छोड़ सकता है। फिलहाल शुरुआती चरण में कोरोना वायरस के दीर्घकालीन प्रभाव पर बहुत सारे अनुमान लगाए जा रहे हैं। अब इन अनुमानों के लिए वैज्ञानिक शोध आधार प्रदान कर सकते हैं।

हालांकि सटीक जवाबों के लिए फिलहाल ज़्यादा शोध किए जाने की जरूरत है। हनीफ़ का भी कहना है कि हो सकता है असामान्य EEG के दर्ज होने का संबंध सीधे वायरस से ना हुए हों। हो सकता है कि दूसरे संक्रमण या जटिलताओं की वज़ह से ऐसा हो रहा हो।

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

COVID-19: Recent Findings Show One-Third COVID-19 Patients Have Problems with Brain Function

EEG of COVID19 Patients
Brain Abnormalities in COVID 19 Patients
Frontal Lobe Abnormalities in COVID 19 Patients
One Third COVID19 Patients have Abnormal Brain Functioning
Zulfi Haneef
EEG

Related Stories


बाकी खबरें

  • Muzaffarpur
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लापरवाही : छह महीने बाद भी बच्चों को नहीं मिली किताबें, अभिभावकों को चिंता
    05 Oct 2021
    विभाग की ओर से पहली से आठवीं कक्षा के लिए 8.95 लाख सेट किताब की डिमांड राज्य मुख्यालय को भेजी गयी थी, जिसमें केवल पांच हज़ार छात्र-छात्राओं को ही किताब मिल सकी हैं।
  • Molnupiravir
    संदीपन तालुकदार
    क्या है मोल्नुपिरवीर? जिसे कोविड-19 के ख़िलाफ़ लड़ाई में माना जा रहा है ‘गेमचेंजर‘
    05 Oct 2021
    दवा निर्माता मर्क एंड कंपनी ने COVID-19 के ख़िलाफ़ एक नई एंटीवायरल दवा 'मोल्नुपिरवीर' को लेकर एक अध्ययन के परिणाम को प्रकाशित किया है। इसके परिणाम बताते हैं कि ये दवा अस्पताल में भर्ती होने की…
  • TMC
    रबींद्र नाथ सिन्हा
    ममता बनर्जी के कांग्रेस विरोधी सुर और भवानीपुर में बड़ी जीत के मायने क्या हैं? 
    05 Oct 2021
    टीएमसी अन्य राज्यों में अपने पदचिन्हों को विस्तार देने के क्रम में लगी हुई है, लेकिन कुछ राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि सीएम के भतीजे के खिलाफ ईडी का मामला उनकी इस आक्रामकता को कुछ हद तक सीमित…
  • VC is running BJP RSS agenda in university
    न्यूज़क्लिक टीम
    "विश्वविद्यालय में भाजपा आरएसएस का एजेंडा चला रहे है वीसी"
    05 Oct 2021
    चंडीगढ़ पुलिस ने 1 अक्टूबर को पंजाब यूनिवर्सिटी उप-कुलपति से मारपीट के आरोप में चार छात्रों पर मामला दर्ज किया| यह मामला एक महीने पहले का है जब यूनिवर्सिटी उप-कुलपति राज कुमार 1 सितम्बर को हो रहे…
  • N. V. Ramana
    सोनिया यादव
    मौजूदा समय में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई को लेकर मुख्य न्यायाधीश की नाराज़गी गंभीर है!
    05 Oct 2021
    बीते कुछ समय में देश के समक्ष ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जो शासन-प्रशासन की साठ-गांठ के साथ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं। साल 2020 का दिल्ली दंगा हो या हैदराबाद की महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License