राजधानी दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास गुरुवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक समूह पर एक व्यक्ति द्वारा पिस्तौल से गोली चला दी गई।
राजधानी दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास गुरुवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक समूह पर एक व्यक्ति द्वारा पिस्तौल से गोली चला दी गई। व्यक्ति द्वारा चलायी गई गोली से एक छात्र घायल हो गया जबकि घटना के बाद उक्त व्यक्ति पिस्तौल हवा में लहराते और यह चिल्लाते हुए निकला कि ‘ये लो आजादी।’ विपक्षी दल इस घटना पर केंद्र सरकार और पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना कि सत्ताधारी दल के नेता जनता को भड़काने वाले बयान दे रहे हैं। इस घटना पर प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट इरफ़ान की गुगली।