NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कार्टून क्लिक : किसी के पास ईडी-सीबीआई है, किसी के पास भाई है, बहन है और जनता के पास...!
जनता के पास है उसका वोट, जिसके लिए ये सारा जतन है, लेकिन उसी वोट को लेकर उसे पकड़ा दिया जाता है झुनझुना, कि अगले पांच साल तक बजाते रहो...।
आज का कार्टून
23 Dec 2021
cartoon

इरफ़ान जिस बात पर कटाक्ष कर रहे हैं, वो ख़बर क्या है?

वो ख़बर दरअसल यह है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार को एक टीवी चैनल से बातचीत में ‘दीवार’ फिल्म के मशहूर संवाद से खुद को जोड़ा।

उनसे पूछा गया कि क्या उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पास जाति या धर्म का कोई आधार नहीं है इसलिए उसने महिलाओं की बात शुरू की है ? इस पर पार्टी महासचिव ने कहा "आपने दीवार फिल्म में अमिताभ बच्चन का वह डायलॉग सुना है? उसमें अमिताभ बच्चन ने अपने भाई (फिल्म में अमिताभ के भाई का किरदार निभा रहे शशि कपूर) से पूछा कि मेरे पास गाड़ी है, मेरे पास बंगला है, यह है... वह है..... तब शशि कपूर ने कहा मेरे पास मां है। तो मैं कह रही हूं कि मेरे पास बहन (महिलाएं) है।" गौरतलब है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में खास तौर पर महिलाओं पर केंद्रित राजनीति पर अधिक ध्यान दे रही हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया है। इसके अलावा प्रियंका ने पिछली आठ दिसंबर को कांग्रेस का पहला महिला घोषणा पत्र 'शक्ति विधान' जारी किया था।

इस घोषणा पत्र में उन्होंने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण देने, राशन की दुकानों के लिए महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण देने, अपनी कुल श्रमशक्ति के 50 प्रतिशत हिस्से के बराबर महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्यमों को कर में छूट देने, मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता और पुलिस बल में 25 प्रतिशत पद महिलाओं को देने समेत अनेक वादे किए थे।

लेकिन उनसे यह भी पूछा जाना चाहिए कि जिन राज्यों में उनकी पार्टी की सरकार है, वहां इनमें से कितने वादे लागू किए गए हैं?

cartoon click
Irfan ka cartoon
cartoon
Uttar pradesh
UP Assembly Elections 2022
BJP
Congress
SB

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 


बाकी खबरें

  • poverty
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता
    11 Mar 2022
    राष्ट्रवाद और विकास के आख्यान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं ने रोटी और स्वाधीनता के विमर्श को रोटी बनाम स्वाधीनता बना दिया है।
  • farmer
    सुरेश गरीमेल्ला
    सरकारी इंकार से पैदा हुआ है उर्वरक संकट 
    11 Mar 2022
    मौजूदा संकट की जड़ें पिछले दो दशकों के दौरान अपनाई गई गलत नीतियों में हैं, जिन्होंने सरकारी कंपनियों के नेतृत्व में उर्वरकों के घरेलू उत्पादन पर ध्यान नहीं दिया और आयात व निजी क्षेत्र द्वारा उत्पादन…
  • सोनिया यादव
    पंजाब : कांग्रेस की हार और ‘आप’ की जीत के मायने
    11 Mar 2022
    कांग्रेस को जो नुक़सान हुआ, उसका लगभग सीधा लाभ 'आप' को मिला। मौजूदा वक़्त में पंजाब के लोगों में नाराज़गी थी और इस कारण लोगों ने बदलाव को ही विकल्प मानते हुए आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया है।
  • विजय विनीत
    यूपी चुनाव : पूर्वांचल में हर दांव रहा नाकाम, न गठबंधन-न गोलबंदी आया काम !
    11 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में विपक्ष के पास मुद्दों की भरमार रहने के बावजूद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मोदी-योगी का जादू बेअसर नहीं कर सके। बार-बार टिकटों की अदला-बदली और लचर रणनीति ने स
  • LOOSERES
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: कई दिग्गजों को देखना पड़ा हार का मुंह, डिप्टी सीएम तक नहीं बचा सके अपनी सीट
    11 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की वापसी हो गई है, हालांकि इस प्रचंड जीत के बावजूद कई दिग्गज नेता अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License