NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कार्टून क्लिक: चुनाव का धन्यवाद!, एक साल में पहली बार पेट्रोल-डीज़ल के कीमतों में कटौती
पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में इस साल यह पहली कटौती है। अंतिम बार कीमतें 16 मार्च 2020 को घटाई गई थीं। पिछले एक साल में पेट्रोल की कीमत में रिकॉर्ड 21.58 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमतों में 19.18 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Mar 2021
Hj

नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते बुधवार को पट्रोल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई, जबकि डीज़ल 17 पैसे सस्ता हुआ।

पेट्रोल-डीज़ल की कीमत में इस साल यह पहली बार कटौती है।

आपको मालूम है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। और तीन दिन बाद यानी 27 मार्च को पश्चिम बंगाल और असम में पहले दौर के वोट डाले जाएंगे।

इसे पढ़ें : तय जानिए, बंगाल चुनाव की घोषणा के साथ ही घटने लगेंगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम!

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 91.17 रुपये प्रति लीटर से घटकर 90.99 रुपये प्रति लीटर हो गई।

इसी तरह राष्ट्रीय राजधानी में अब डीज़ल का भाव 81.30 रुपये प्रति लीटर है, जो पहले 81.47 रुपये था।

इन उत्पादों की कीमतों में इस साल यह पहली कटौती है। अंतिम बार कीमतें 16 मार्च 2020 को घटाई गई थीं।

पिछले एक साल में पेट्रोल की कीमत में रिकॉर्ड 21.58 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमतों में 19.18 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले महीने राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई थी। हालांकि फरवरी अंत से कीमतों में किसी बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की गई।

मुंबई में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये से घटकर 97.40 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीज़ल 88.60 रुपये से घटकर 88.42 रुपये हो गया।

(समाचार एजेंसी भाषा के कुछ इनपुट के साथ)

 


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार के 24 नए एमएलसी में 15 दाग़ी : एडीआर रिपोर्ट
    15 Apr 2022
    नए एमएलसी में 63 फ़ीसदी पर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं अर्थात 15 एमएलसी दाग़ी हैं जबकि सभी करोड़पति हैं।
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक : वाकई, ये संयोग नहीं प्रयोग चल रहा है!
    15 Apr 2022
    मध्यप्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भी प्रयोग लगने लगी है। हालांकि ये प्रयोग किसकी ओर से किया गया ये बताने में मंत्री जी ज़रा हिचकिचा गए।
  • रबींद्र नाथ सिन्हा
    बढ़ती हिंसा और सीबीआई के हस्तक्षेप के चलते मुश्किल में ममता और तृणमूल कांग्रेस
    15 Apr 2022
    बढ़ती राजनीतिक हिंसा और इसमें ममता की पार्टी कई सदस्यों के शामिल होने के चलते, कोलकाता हाईकोर्ट ज़्यादा से ज़्यादा मामलों को सीबीआई को भेज रहा है।
  • डॉ. माधव गडबोले
    लोकतंत्र की ताक़त इसकी संस्थाओं में निहित है
    15 Apr 2022
    यह आवश्यक है कि संविधान में ‘सुशासन’ को एक मौलिक अधिकार के रूप में स्वीकार करने के लिए जनमत का दबाव बनाया जाए।
  • वर्षा सिंह
    व्यासी परियोजना की झील में डूबा जनजातीय गांव लोहारी, रिफ्यूज़ी बन गए सैकड़ों लोग
    15 Apr 2022
    “हमारी ऐसी फोटो खींचना जो सीधे मोदी जी तक पहुंचे। हमारी ऐसी फोटो खींचना जिससे दुनिया को पता चले कि हमारे साथ क्या-क्या अन्याय हुआ। ...अपनी यात्रा में गंगोत्री-जमुनोत्री-केदारनाथ में उन्होंने कई करोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License