NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कार्टून क्लिक: चुनाव का धन्यवाद!, एक साल में पहली बार पेट्रोल-डीज़ल के कीमतों में कटौती
पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में इस साल यह पहली कटौती है। अंतिम बार कीमतें 16 मार्च 2020 को घटाई गई थीं। पिछले एक साल में पेट्रोल की कीमत में रिकॉर्ड 21.58 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमतों में 19.18 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Mar 2021
Hj

नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते बुधवार को पट्रोल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई, जबकि डीज़ल 17 पैसे सस्ता हुआ।

पेट्रोल-डीज़ल की कीमत में इस साल यह पहली बार कटौती है।

आपको मालूम है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। और तीन दिन बाद यानी 27 मार्च को पश्चिम बंगाल और असम में पहले दौर के वोट डाले जाएंगे।

इसे पढ़ें : तय जानिए, बंगाल चुनाव की घोषणा के साथ ही घटने लगेंगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम!

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 91.17 रुपये प्रति लीटर से घटकर 90.99 रुपये प्रति लीटर हो गई।

इसी तरह राष्ट्रीय राजधानी में अब डीज़ल का भाव 81.30 रुपये प्रति लीटर है, जो पहले 81.47 रुपये था।

इन उत्पादों की कीमतों में इस साल यह पहली कटौती है। अंतिम बार कीमतें 16 मार्च 2020 को घटाई गई थीं।

पिछले एक साल में पेट्रोल की कीमत में रिकॉर्ड 21.58 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमतों में 19.18 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले महीने राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई थी। हालांकि फरवरी अंत से कीमतों में किसी बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की गई।

मुंबई में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये से घटकर 97.40 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीज़ल 88.60 रुपये से घटकर 88.42 रुपये हो गया।

(समाचार एजेंसी भाषा के कुछ इनपुट के साथ)

 


बाकी खबरें

  • श्रुति एमडी
    किसानों, स्थानीय लोगों ने डीएमके पर कावेरी डेल्टा में अवैध रेत खनन की अनदेखी करने का लगाया आरोप
    18 May 2022
    खनन की अनुमति 3 फ़ीट तक कि थी मगर 20-30 फ़ीट तक खनन किया जा रहा है।
  • मुबाशिर नाइक, इरशाद हुसैन
    कश्मीर: कम मांग और युवा पीढ़ी में कम रूचि के चलते लकड़ी पर नक्काशी के काम में गिरावट
    18 May 2022
    स्थानीय कारीगरों को उम्मीद है कि यूनेस्को की 2021 की शिल्प एवं लोककला की सूची में श्रीनगर के जुड़ने से पुरानी कला को पुनर्जीवित होने में मदद मिलेगी। 
  • nato
    न्यूज़क्लिक टीम
    फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने
    17 May 2022
    पड़ताल दुनिया भर की में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के विस्तार के रूप में फिनलैंड-स्वीडन के नेटो को शामिल होने और तुर्की के इसका विरोध करने के पीछे के दांव पर न्यूज़क्लिक के प्रधान…
  • सोनिया यादव
    मैरिटल रेप : दिल्ली हाई कोर्ट के बंटे हुए फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, क्या अब ख़त्म होगा न्याय का इंतज़ार!
    17 May 2022
    देश में मैरिटल रेप को अपराध मानने की मांग लंबे समय से है। ऐसे में अब समाज से वैवाहिक बलात्कार जैसी कुरीति को हटाने के लिए सर्वोच्च अदालत ही अब एकमात्र उम्मीद नज़र आती है।
  • ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने कथित शिवलिंग के क्षेत्र को सुरक्षित रखने को कहा, नई याचिकाओं से गहराया विवाद
    विजय विनीत
    ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने कथित शिवलिंग के क्षेत्र को सुरक्षित रखने को कहा, नई याचिकाओं से गहराया विवाद
    17 May 2022
    सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानवापी मामले की सुनवाई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने की। कोर्ट ने कथित शिवलिंग क्षेत्र को सुरक्षित रखने और नमाज़ जारी रखने के आदेश दिये हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License