NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कार्टून क्लिक: चुनावी बॉन्ड पाने में बीजेपी सबसे अव्वल
चुनावी बांड के जरिए स्वैच्छिक योगदान में बीजेपी की हिस्सेदारी 2017-18 में 21 प्रतिशत से बढ़कर 2019-20 में 74 प्रतिशत हो गई है। कुल मिलाकर, इस अवधि के दौरान इलेक्टोरल बॉन्ड से पार्टी की आय 10 गुना से ज्यादा बढ़ गई है।
आज का कार्टून
10 Aug 2021
कार्टून क्लिक: चुनावी बॉन्ड पाने में बीजेपी सबसे अव्वल

ख़बरों के मुताबिक चुनाव आयोग (EC) के पास दायर आंकड़ों के अनुसार, 2019-20 में बेचे गए कुल चुनावी बॉन्ड (Electrol Bond) में से तीन-चौथाई बॉन्ड बीजेपी को मिले, जबकि कांग्रेस को कुल बॉन्ड का सिर्फ नौ फीसदी ही मिला, जिसकी कीमत 3,435 रुपए थी। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, चुनावी बांड के जरिए स्वैच्छिक योगदान में बीजेपी की हिस्सेदारी 2017-18 में 21 प्रतिशत से बढ़कर 2019-20 में 74 प्रतिशत हो गई है।

कुल मिलाकर, इस अवधि के दौरान इलेक्टोरल बॉन्ड से पार्टी की आय 10 गुना से ज्यादा बढ़ गई है।

पीटीआई-भाषा की ख़बर के चुनाव और राजनीतिक सुधार के क्षेत्र में काम करने वाली गैर सरकारी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सहित पांच पार्टियों को मिली चंदे की कुल राशि से तीन गुना से भी अधिक चंदा मिलने की घोषणा की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भाजपा ने अमरावती नगर निगम से मिली चंदे की राशि का भी खुलासा किया है, जहां महापौर और उप महापौर, दोनों ही भगवा पार्टी से हैं। पार्टी की घोषणा में बिहार में तीन दानदाताओं से प्राप्त हुई जमीन भी शामिल की गई है।

इसमें कहा गया है, ‘‘भाजपा द्वारा घोषित चंदे की राशि, कांग्रेस, राकांपा, भाकपा (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी), माकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) और टीमएसी द्वारा घोषित चंदे की कुल राशि से तीन गुना से भी अधिक है।’’

एडीआर द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दलों द्वारा वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान चंदे के रूप में प्राप्त 20,000 रुपये से अधिक की राशि पर गौर किया गया। जैसा कि पार्टियों ने चंदे की राशि के बारे में चुनाव आयोग को जानकारी दी है।

cartoon click
Irfan ka cartoon
cartoon
BJP
Electoral Bonds

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • कोरोना
    भाषा
    कोरोना अपडेट: 24 घंटों में 35,342 नए मामले, 483 और लोगों की मौत
    23 Jul 2021
    पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 3,881 कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.36 प्रतिशत है।
  • तमिलनाडु में गंगा सफ़ाई के नाम पर लाखों खर्च, क्या वाकई यहां गंगा बहती है?
    सोनिया यादव
    तमिलनाडु में गंगा सफ़ाई के नाम पर लाखों खर्च, क्या वाकई यहां गंगा बहती है?
    23 Jul 2021
    डीएमके सांसद पी विल्सन ने CSR फंड की राशि का एक हिस्सा तमिलनाडु में स्वच्छ गंगा फंड में इस्तेमाल होने पर हैरानी जताते हुए कहा कि मैं नहीं जानता था कि गंगा तमिलनाडु से भी बहती है!
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नेताओं की संसद सोमवार तक स्थगित, किसान संसद में 'कृषि मंत्री' पर सवालों की बौछार
    23 Jul 2021
    ‘नेताओं की संसद’ यानी हमारी संवैधानिक और राजनीतिक संसद में विपक्ष के विरोध या आपत्तियों का एक ही जवाब मिलता है- कार्यवाही का स्थगन। यही शुक्रवार को हुआ। अब संसद सोमवार को बैठेगी। उधर जंतर-मंतर पर…
  • टोरंटो में बेघरों के शिविरों पर पुलिस की कार्रवाई, 26 गिरफ़्तार
    पीपल्स डिस्पैच
    टोरंटो में बेघरों के शिविरों पर पुलिस की कार्रवाई, 26 गिरफ़्तार
    23 Jul 2021
    लैम्पपोर्ट स्टेडियम के पार्क में एक शिविर को खाली करने के लिए टोरंटो शहर प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने घेरा और बैरिकेड्स को तोड़ दिया, जहां कई बेघर लोग हफ़्तों से रह रहे थे।
  • इज़रायल और क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में मानवाधिकारों के उल्लंघन की जांच के लिए तीन सदस्यीय आयोग गठित
    पीपल्स डिस्पैच
    इज़रायल और क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में मानवाधिकारों के उल्लंघन की जांच के लिए तीन सदस्यीय आयोग गठित
    23 Jul 2021
    तीन सदस्यीय जांच आयोग का नेतृत्व नवी पिल्ले करेंगे जो 2008-2014 के बीच यूएनएचआरसी के प्रमुख थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License