NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कार्टून क्लिक: बधाई हो, बिहार में फ्री वैक्सीन और रोज़गार से पहले मिलेगा ‘लव जिहाद’ क़ानून?
भाजपा और एनडीए ने बिहार चुनाव में वादा तो कोरोना की फ्री वैक्सीन और 19 लाख रोज़गार का किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद सबसे पहले उसे याद आ रहा है ‘लव जिहाद’!
आज का कार्टून
21 Nov 2020
cartoon click

भाजपा और एनडीए ने बिहार चुनाव में वादा तो कोरोना की फ्री वैक्सीन और 19 लाख रोज़गार का किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद सबसे पहले उसे याद आ रहा है ‘लव जिहाद’!  केंद्रीय मंत्री और बिहार में भाजपा के बड़े नेता गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लव जिहाद के ख़िलाफ़ कानून बनाने की गुज़ारिश या कहें कि सिफ़ारिश की है।

आपको मालूम ही है कि इस समय एक बार फिर कोरोना संकट गहरा रहा है। देश आर्थिक मंदी में फंस रहा है। युवा नौकरी की मांग कर रहे हैं। महिलाएं बलात्कार के ख़िलाफ़ मोर्चा ले रही हैं, तब भारतीय जनता पार्टी को सब समस्याएं छोड़कर लव जिहाद की याद आ रही है। या कहें कि इस मुद्दे की याद ही इसलिए आ रही है जिससे बाक़ी ज़रूरी मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाया जा सके।  

यही वजह है कि भाजपा शासित मध्यप्रदेश में लव जिहाद को लेकर कानून का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसे जल्द लाने के लिए कटिबद्ध हैं। हरियाणा, कर्नाटक में भी इसकी चर्चा है। तो भाजपा बिहार कैसे छोड़ सकती है। हालांकि बिहार में भाजपा की सहयोगी और सरकार का नेतृत्व कर रही जेडीयू ने इससे सहमति नहीं जाहिर की है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि “हमारे नेता नीतीश कुमार सभी धर्मों और जातियों को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति हैं। कोई सरकार क्या फैसला ले रही है, यह उनका मामला है। उन्होंने कहा कि समाज को तोड़ने वाला कोई भी प्रस्ताव आएगा तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।” लेकिन वे ये बताना भूल गए कि उनके सहयोगी इसे समाज का सबसे ज़रूरी मुद्दा मान रहे हैं और ये भी मान रहे हैं कि आपके नेता यानी नीतीश कुमार सिर्फ़ सरकार के मुखिया हैं, उनकी बागडोर तो उनके यानी भाजपा के हाथ में है। 

cartoon click
Irfan ka cartoon
cartoon
Bihar
NDA Govt
BJP
love jihad

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट


बाकी खबरें

  • कोल इंडिया के चेयरमैन ने यूनियन से कहा, कर्मचारियों को 50 प्रतिशत वेतनवृद्धि देना मुश्किल
    भाषा
    कोल इंडिया के चेयरमैन ने यूनियन से कहा, कर्मचारियों को 50 प्रतिशत वेतनवृद्धि देना मुश्किल
    19 Aug 2021
    कर्मचारी यूनियनों ने कोल इंडिया प्रबंधन को अपना मांग पत्र दिया है जिसमें पांच साल के अवधि के दौरान वेतन में कम से कम 50 प्रतिशत वृद्धि की मांग शामिल है।
  •  सिद्दीकी कप्पन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अदालत ने केरल के पत्रकार कप्पन से दोबारा पूछताछ के अनुरोध वाली याचिका खारिज की
    19 Aug 2021
    मथुरा की एक अदालत ने आतंकवाद के आरोपों का सामना कर रहे  केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन से पूछताछ के अनुरोध वाली उप्र एसटीएफ की याचिका खारिज कर दी।
  • भीमा कोरेगांव मामलें में आरोपी रोना विल्सन के पिता की मौत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    भीमा कोरेगांव मामलें में आरोपी रोना विल्सन के पिता की मौत
    19 Aug 2021
    भीमा कोरेगांव हिंसा मामलें में आरोपी मानवाधिकार कार्यकर्त्ता रोना विल्सन के पिता की मृत्यु हो गयी है। वो अंतिम समय में  पिता के साथ नहीं रह सके, उन्होंने अपनी जमानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख…
  • मीडिया रिपोर्ट और BJP नेताओं के दावे ग़लत, रोहिंग्या शरणार्थियों की भ्रामक तस्वीर पेश की गयी
    अर्चित मेहता
    मीडिया रिपोर्ट और BJP नेताओं के दावे ग़लत, रोहिंग्या शरणार्थियों की भ्रामक तस्वीर पेश की गयी
    19 Aug 2021
    रोहिंग्या एक उत्पीड़ित अल्पसंख्यक समुदाय है जो 2010 की शुरुआत से म्यांमार में हुई हिंसा के बाद से भाग रहा है. 2018 में UNHCR ने द प्रिंट को बताया कि 40 हज़ार रोहिंग्या शरणार्थी दिल्ली, जम्मू, हरियाणा…
  • अफ़ग़ानिस्तान: तालिबान के कब्ज़े ने महिलाओं को 20 साल पहले के डरावने अतीत में धकेल दिया है!
    सोनिया यादव
    अफ़ग़ानिस्तान: तालिबान के कब्ज़े ने महिलाओं को 20 साल पहले के डरावने अतीत में धकेल दिया है!
    19 Aug 2021
    भले ही तालिबान इस बार अपने पिछले क्रूर शासन के उलट खुद को अधिक उदार दिखाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसकी वापसी से अफ़गान महिलाएं अब भी आशंकित हैं, सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License