NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कार्टून क्लिक: मोदी जी की लोकप्रियता घटी...ये तो बहुत नाइंसाफ़ी है!
नेताओं की लोकप्रियता के सर्वे, चुनावी ओपिनियन पोल या चैनलों की टीआरपी से ज़्यादा कुछ नहीं हैं। जिसमें हेरफेर और घोटाला भी होता रहता है। मगर इसके बाद भी इंडिया टुडे के सर्वे ‘मूड ऑफ द नेशन’ को पढ़ना ज़रूरी तो लगता है क्योंकि ये काफी दिलचस्प बातें बताता है।
आज का कार्टून
17 Aug 2021
कार्टून क्लिक: मोदी जी की लोकप्रियता घटी...ये तो बहुत नाइंसाफ़ी है!

नेताओं की लोकप्रियता के सर्वे, चुनावी ओपिनियन पोल या चैनलों की टीआरपी से ज़्यादा कुछ नहीं हैं। जिसमें हेरफेर और घोटाला भी होता रहता है। यानी ओपिनियन लेने के नाम पर ओपिनियन बनाने का भी खेल रहता है। शुरुआती गिरावट के बाद सही मौके पर बढ़त भी दिखाने की तैयारी रहती है। यानी ओपिनियन से एग्ज़िट तक काफी कुछ बदल जाता है और उसके बाद एग्ज़िट भी बदल जाने की पूरी संभावना रहती है।

इस खेल में बहुत विश्वास न करते हुए और साथ ही किसी के सर्वे को सही या ग़लत भी न कहते हुए इंडिया टुडे के हालिया सर्वे मूड ऑफ द नेशन को पढ़ना ज़रूरी तो लगता है क्योंकि ये काफी दिलचस्प बातें बताता है। जैसे यही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में गिरावट दर्ज की गई है।

इंडिया टुडे के हालिया सर्वे ‘मूड ऑफ द नेशन’ में कई तरह के सवाल पूछे गए थे। जैसे कि भारत के अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन? इत्यादि। सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2020 के सर्वे में 66 फीसदी लोग नरेंद्र मोदी को देश का अगला प्रधानमंत्री देखना चाहते थे। जबकि हालिया सर्वे में 24 फीसदी लोगों ने ही नरेंद्र मोदी के नाम पर मुहर लगाई है। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में एक फीसदी का इजाफा हुआ है। नरेंद्र मोदी के बाद अगले प्रधानमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ को 11 फीसदी लोगों ने पसंद किया। जबकि जनवरी 2021 में 10 फीसदी लोग पसंद करते थे। इस घटत और बढ़त की राजनीति को पढ़ते हुए यहां आपको याद रखना होगा कि अब यूपी के चुनाव आने वाले हैं।

इसके अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 10 फीसदी, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को 8-8 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री के तौर पर पसंद किया है। इसके अतिरिक्त मोदी सरकार की विफलताओं में महंगाई, बेरोजगारी और कोरोना महामारी प्रबंधन, किसान आंदोलन और नोटबंदी को लोगों ने सबसे बड़ी विफलता बताया। इससे यह भी पता चलता है कि लोग सबकुछ भूले नहीं हैं।

cartoon click
cartoon
Irfan ka cartoon
Narendra modi
Yogi Adityanath

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश के 24 घंटो में 7,495 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर हुए 280
    23 Dec 2021
    देश में कोरोना वायरस का नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है | कल बुधवार को तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के 34 नए मामले सामने आए हैं |
  • chile
    एमिलिया रोजास-सासे
    नज़रिया : ग्रेबिएल बोरिक की जीत चिली के वामपंथ के लिए बड़ा मौक़ा
    23 Dec 2021
    डी डब्ल्यू की एमिलिया रोजास लिखती हैं कि राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे साफ़ होने से यही पता चलता है कि चिली में मतदाता बदलाव चाहते हैं।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक : किसी के पास ईडी-सीबीआई है, किसी के पास भाई है, बहन है और जनता के पास...!
    23 Dec 2021
    जनता के पास है उसका वोट, जिसके लिए ये सारा जतन है, लेकिन उसी वोट को लेकर उसे पकड़ा दिया जाता है झुनझुना, कि अगले पांच साल तक बजाते रहो...।
  • Gabriel Boric
    बी. सिवरामन
    लैटिन अमेरिका दर्शा रहा है कि दक्षिणपंथी उभार स्थायी नहीं है
    23 Dec 2021
    क्या चिली के चुनाव में वामपंथ की जीत टर्निंग प्वाइंट साबित होगी?
  • Raam
    सबरंग इंडिया
    अयोध्या में मची जमीन की लूट, भगवान राम के आदर्शों की भी उड़ाईं धज्जियां
    23 Dec 2021
    राम की नगरी अयोध्या में राम के नाम पर जमीनों की लूट मची है। आलम यह है कि घोटालेबाज नेताओं और अफसरों ने नैतिकता के साथ भगवान राम के आदर्शों की भी धज्जियां उड़ा दी हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License