NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कार्टून क्लिक: पूछता है भारत- क्या बेरोज़गारों के हिस्से में ‘लॉलीपॉप’ के अलावा भी कुछ और है?
यह बेहद खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को अपने आवास पर भारत के ओलंपिक दल से नाश्ते पर मुलाकात की। लेकिन देश के किसान भी पूछ रहे हैं कि उनसे कब मुलाकात होगी। और बेरोज़गार पूछ रहे हैं कि उन्हें ‘लॉलीपॉप’ के अलावा क्या कुछ और मिलेगा।
आज का कार्टून
16 Aug 2021
cartoon

यह बेहद खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को अपने आवास पर भारत के ओलंपिक दल से नाश्ते पर मुलाकात की। लेकिन देश के किसान भी पूछ रहे हैं कि उनसे कब मुलाकात होगी। और बेरोज़गार पूछ रहे हैं कि उन्हें “लॉलीपॉप” के अलावा क्या कुछ और मिलेगा।

समाचार एजेंसी भाषा से मिली ख़बर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से भारतीय खिलाड़ियों के टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन की सराहना करने के बाद सोमवार को अपने आवास पर भारत के ओलंपिक दल से नाश्ते पर मुलाकात की।

भारतीय खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक में एक स्वर्ण समेत सात पदक जीते जो अब तक ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। नीरज चोपड़ा ने भालाफेंक में पीला तमगा जीता जो एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक है।

मोदी ने चोपड़ा और पी वी सिंधू से नाश्ते के दौरान बातचीत भी की। सिंधू दो ओलंपिक पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय और पहली महिला खिलाड़ी हैं। वह अपने साथ रियो ओलंपिक 2016 में जीता रजत पदक भी लाई थी ।

भारत को 41 साल बाद ओलंपिक में हॉकी का पदक दिलाने वाली पुरूष हॉकी टीम से भी प्रधानमंत्री ने बात की। टीम ने सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली हॉकी स्टिक प्रधानमंत्री को भेंट की। प्रधानमंत्री ने कप्तान मनप्रीत सिंह से भी बातचीत की।

ओलंपिक से दो पदक लेकर लौटे कुश्ती दल से भी प्रधानमंत्री ने बातचीत की। टोक्यो ओलंपिक में पहलवान रवि दहिया ने रजत और बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीता।

अनुशासनात्मक कारणों से निलंबित पहलवान विनेश फोगाट, सीमा बिस्ला, अंशु मलिक और कोच जगमंदर सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे।

भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने पहले ही दिन रजत पदक जीतकर भारत के अभियान की शुरूआत की थी। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने कांस्य पदक जीता। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में जगह बनाई ।

cartoon click
Irfan ka cartoon
cartoon
Narendra modi
farmers protest
India Olympic contingent
Olympic

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"


बाकी खबरें

  • Modi yogi
    अजय कुमार
    आर्थिक मोर्चे पर फ़ेल भाजपा को बार-बार क्यों मिल रहे हैं वोट? 
    14 Mar 2022
    आख़िर किस तरह के झूठ का जाल भाजपा 24 घंटे लोगों के बीच फेंकने काम करती है? जिससे आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे राज्यों में भी उसकी सरकार बार बार आ रही है। 
  • रवि शंकर दुबे
    पांचों राज्य में मुंह के बल गिरी कांग्रेस अब कैसे उठेगी?
    14 Mar 2022
    मैदान से लेकर पहाड़ तक करारी शिकस्त झेलने के बाद कांग्रेस पार्टी में लगातार मंथन चल रहा है, ऐसे में देखना होगा कि बुरी तरह से लड़खड़ा चुकी कांग्रेस गुजरात, हिमाचल और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए…
  • अजय गुदावर्ती
    गुजरात और हिंदुत्व की राजनीतिक अर्थव्यवस्था
    14 Mar 2022
    एक नई किताब औद्योगिक गुजरात में सांप्रदायिकता की राजनीतिक अर्थव्यवस्था की परख करती है। इससे मिली अंतर्दृष्टि से यह समझने में मदद मिलती है कि हिंदुत्व गुजरात की अपेक्षा अविकसित उत्तर प्रदेश में कैसे…
  • abhisar sharma
    न्यूज़क्लिक टीम
    कानून का उल्लंघन कर फेसबुक ने चुनावी प्रचार में भाजपा की मदद की?
    14 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के इस एपिसोड में आज वरिष्ठ पत्रकार बात कर रहे हैं एक न्यूज़ एजेंसी के द्वारा की गयी पड़ताल से ये सामने आया है की Facebook ने हमेशा चुनाव के दौरान BJP के पक्ष में ही प्रचार किया है। देखें…
  • misbehaved with tribal girls
    सोनिया यादव
    मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
    14 Mar 2022
    मध्य प्रदेश बाल अपराध और आदिवासियों के साथ होने वाले अत्याचार के मामले में नंबर एक पर है। वहीं महिला अपराधों के आंकड़ों को देखें तो यहां हर रोज़ 6 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License