NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कार्टून क्लिक: ये पब्लिक है, सब जानती है!
मोदी-योगी पूर्वांचल एक्सप्रेस श्रेय लेना चाहते हैं तो अखिलेश उन्हें घेर रहे हैं और कह रहे हैं कि भाजपा दूसरों के काम का श्रेय ले रही है। इसपर मोदी जी वार कर रहेें हैं। कह रहे हैं कि "वो योगी जी की सफलता नहीं देख पा रहे हैं। ’’ हालांकि मोदी जी कुछ भी कहें लेकिन प्रदेश की जनता सब हक़ीक़त जानती है। यह भी जानती है कि अब चुनाव आ गए हैं। 
आज का कार्टून
16 Nov 2021
cartoon

सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इसके बाद एक रैली की, जिसमें काफी समय पहले की सरकारों पर निशाना साधने में बिताया। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में जिस तरह की राजनीति हुई, जिस तरह लंबे समय तक सरकारें चलीं, उन्होंने उत्तर प्रदेश के संपूर्ण विकास पर ध्यान ही नहीं दिया।’’ 

मोदी ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के एक क्षेत्र को माफियावाद और यहां के नागरिकों को गरीबी के हवाले कर दिया गया था। मुझे खुशी है कि आज यही क्षेत्र विकास का एक नया अध्याय लिख रहा है।’’ मोदी ने राज्य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को ऊर्जावान और कर्मयोगी मुख्यमंत्री बताते हुए उन्हें और उनकी टीम और उत्तर प्रदेश के लोगों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में पिछले मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में विकास उन जगहों तक सीमित था जहां उनके घर, परिवार थे लेकिन वर्तमान सरकार पूर्वी क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भी विकास का काम कर रही है।’’

मोदी ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे राज्य के विकास का एक्सप्रेस-वे है, यह एक्सप्रेस-वे राज्य की प्रगति का एक्सप्रेस-वे है, यह एक्सप्रेस-वे राज्य की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का एक्सप्रेस-वे है। उन्होंने कहा, ‘‘पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य पर जरा भी संदेह हो तो वह यहां सुल्तानपुर में आकर राज्य का सामर्थ्य देख सकता है। जहां चार साल पहले सिर्फ जमीन थी, वहां पर इतना आधुनिक एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। जब तीन साल पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था तो यह नहीं सोचा था कि उसी एक्‍सप्रेस-वे पर विमान से मैं खुद उतरुंगा।’’
   
प्रधानमंत्री ने यहां राज्य की राजधानी लखनऊ को गाजीपुर से जोड़ने वाले छह लेन एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इसका निर्माण 22,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया गया है। रैली को उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व मोदी एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए भारतीय वायुसेना के सी-130 हरक्यूलिस विमान से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हवाई पट्टी पर उतरे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य लोगों ने हवाई पट्टी पर प्रधानमंत्री की अगवानी की। लड़ाकू विमानों को आपात स्थिति में उतारने की सुविधा के लिए एक्सप्रेस-वे पर 3.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निर्माण किया गया है। हवाई पट्टी स्थल से प्रधानमंत्री सुखोई, मिराज समेत भारतीय वायुसेना के विभिन्न विमानों का ‘एयर शो’ देखेंगे।   

उधर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी भाजपा पर तीखा निशाना साधा। सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को फि‍िर दावा किया कि सपा के काम का श्रेय लेने के लिए ‘खिचम-खिंचाई’ मची है जबकि राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए पलटवार किया कि अखिलेश प्रदेश के विकास से ख़ुश होने की जगह दुखी हो गये हैं। 

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर अखिलेश यादव के श्रेय लेने के बयान पर मोदी जी भी बोले। उन्होंने कहा कि ‘‘डबल इंजन सरकार से लोगों को लाभ मिलता है तो कुछ आपा खोते जा रहे हैं, उनका विचलित होना स्वाभाविक है। जो अपने समय में असफल रहें वो योगी जी की सफलता नहीं देख पा रहे हैं। जो सफलता देख नहीं पा रहे वो सफलता कैसे पचा पाएंगे।’’

हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ भी कहें प्रदेश की जनता सब हकीकत जानती है। कहते भी हैं कि ये पब्लिक है सब जानती है।

cartoon click
Irfan ka cartoon
cartoon
Purvanchal Expressway
Purvanchal Expressway inauguration
Narendra modi
Yogi Adityanath
UP ELections 2022

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?


बाकी खबरें

  • CORONA
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 15 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 278 मरीज़ों की मौत
    23 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 15,102 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख 67 हज़ार 31 हो गयी है।
  • cattle
    पीयूष शर्मा
    यूपी चुनाव: छुट्टा पशुओं की बड़ी समस्या, किसानों के साथ-साथ अब भाजपा भी हैरान-परेशान
    23 Feb 2022
    20वीं पशुगणना के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि पूरे प्रदेश में 11.84 लाख छुट्टा गोवंश है, जो सड़कों पर खुला घूम रहा है और यह संख्या पिछली 19वीं पशुगणना से 17.3 प्रतिशत बढ़ी है ।
  • Awadh
    लाल बहादुर सिंह
    अवध: इस बार भाजपा के लिए अच्छे नहीं संकेत
    23 Feb 2022
    दरअसल चौथे-पांचवे चरण का कुरुक्षेत्र अवध अपने विशिष्ट इतिहास और सामाजिक-आर्थिक संरचना के कारण दक्षिणपंथी ताकतों के लिए सबसे उर्वर क्षेत्र रहा है। लेकिन इसकी सामाजिक-राजनीतिक संरचना और समीकरणों में…
  • रश्मि सहगल
    लखनऊ : कौन जीतेगा यूपी का दिल?
    23 Feb 2022
    यूपी चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। इस चरण पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि इन क्षेत्रों में हर पार्टी की गहरी हिस्सेदारी है।
  • Aasha workers
    वर्षा सिंह
    आशा कार्यकर्ताओं की मानसिक सेहत का सीधा असर देश की सेहत पर!
    23 Feb 2022
    “....क्या इस सबका असर हमारी दिमागी हालत पर नहीं पड़ेगा? हमसे हमारे घरवाले भी ख़ुश नहीं रहते। हमारे बच्चे तक पूछते हैं कि तुमको मिलता क्या है जो तुम इतनी मेहनत करती हो? सर्दी हो या गर्मी, हमें एक दिन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License