NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
ख़बर भी, नज़र भी:  ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ के दौर में ऊंटों की कौन कहे, अब तो कोरोना को भी कोई नहीं पूछ रहा
राजस्थान का रण अभी थमा नहीं है। सरकार बचाने और गिराने की लड़ाई जारी है। राजभवन और कोर्ट अभी इसके प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। लेकिन आपको यह भी मालूम है कि राजस्थान में इस समय कोरोना की क्या स्थिति है? राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और लोगों की मौत हो गयी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
27 Jul 2020
cartoon click

राजस्थान का रण अभी थमा नहीं है। राजभवन और कोर्ट अभी इसके प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। कैबिनेट की सिफ़ारिश के बावजूद राज्यपाल कलराज मिश्र अभी विधानसभा सत्र बुलाने को राज़ी नहीं हैं। उन्होंने फिर कुछ सवालों के साथ राज्य सरकार का प्रस्ताव वापस भेज दिया है। एक सप्ताह में यह दूसरी बार है जब उन्होंने सरकार के विधानसभा सत्र बुलाने के प्रस्ताव को लौटाया है।

समाचार एजेंसी भाषा ने ख़बर दी है कि उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को कांग्रेस के बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने की कार्यवाही 24 जुलाई तक स्थगित करने के लिए कहने संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ दायर याचिका वापस लेने की अनुमति दी।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने न्यायालय से कहा कि उच्च न्यायालय ने 24 जुलाई को आदेश पारित किया जिसमें कई मामलों को उठाया गया और हमें अपने कानूनी विकल्पों पर विचार करना होगा।

राज्यपाल ने सत्र बुलाने का संशोधित प्रस्ताव सरकार को लौटाया

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का राज्य मंत्रिमंडल का संशोधित प्रस्ताव कुछ 'सवालों' के साथ सरकार को वापस भेजा है। राजभवन सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने कैबिनेट की पत्रावली कुछ सवालों के साथ लौटाई है।

पिछले एक हफ्ते में यह दूसरी बार है, जब राज्यपाल ने सरकार के विधानसभा सत्र बुलाने के प्रस्ताव को लौटाया है।

राजस्थान में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच अशोक गहलोत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल ने विधानसभा सत्र 31 जुलाई से आहूत करने के लिये राज्यपाल को शनिवार देर रात एक संशोधित प्रस्ताव भेजा था। इसमें मंत्रिमंडल ने विधानसभा का सत्र 31 जुलाई से आहूत करने का आग्रह किया है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 448 नये मामले, सात और लोगों की मौत

राजस्थान में सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से सात और लोगों की मौत हो गयी, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 631 हो गई है।

इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के 448 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 36,878 हो गयी है, जिनमें से 10,124 रोगी उपचाराधीन हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को बीकानेर में तीन, अजमेर में दो एवं भरतपुर में दो और संक्रमित लोगों की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 631 हो गई है।

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 182 हो गयी है, जबकि जोधपुर में 79, भरतपुर में 51, अजमेर में 37, कोटा में 33, बीकानेर में 33, पाली में 24, नागौर में 23 और धौलपुर में 15 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 34 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह साढ़े दस बजे तक संक्रमण के 448 नये मामले सामने आए, जिनमें से अलवर में 130, अजमेर में 43, नागौर में 38, जयपुर में 36, भीलवाड़ा में 26, सीकर एवं बाड़मेर में 25-25 नये मामले शामिल हैं।

राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

cartoon click
Irfan ka cartoon
cartoon
Rajasthan sarkar
Rajasthan Politics
ashok gehlot
Congress
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • अभिलाषा, संघर्ष आप्टे
    महाराष्ट्र सरकार का एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर नया प्रस्ताव : असमंजस में ज़मीनी कार्यकर्ता
    04 Apr 2022
    “हम इस बात की सराहना करते हैं कि सरकार जांच में देरी को लेकर चिंतित है, लेकिन केवल जांच के ढांचे में निचले रैंक के अधिकारियों को शामिल करने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता”।
  • रवि शंकर दुबे
    भगवा ओढ़ने को तैयार हैं शिवपाल यादव? मोदी, योगी को ट्विटर पर फॉलो करने के क्या हैं मायने?
    04 Apr 2022
    ऐसा मालूम होता है कि शिवपाल यादव को अपनी राजनीतिक विरासत ख़तरे में दिख रही है। यही कारण है कि वो धीरे-धीरे ही सही लेकिन भाजपा की ओर नरम पड़ते नज़र आ रहे हैं। आने वाले वक़्त में वो सत्ता खेमे में जाते…
  • विजय विनीत
    पेपर लीक प्रकरणः ख़बर लिखने पर जेल भेजे गए पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में जुलूस-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव
    04 Apr 2022
    पत्रकारों की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। जुलूस-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंचलिक पत्रकार भी शामिल हुए। ख़ासतौर पर वे पत्रकार जिनसे अख़बार…
  • सोनिया यादव
    बीएचयू : सेंट्रल हिंदू स्कूल के दाख़िले में लॉटरी सिस्टम के ख़िलाफ़ छात्र, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
    04 Apr 2022
    बीएचयू में प्रशासन और छात्र एक बार फिर आमने-सामने हैं। सीएचएस में प्रवेश परीक्षा के बजाए लॉटरी सिस्टम के विरोध में अभिभावकों के बाद अब छात्रों और छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।
  • टिकेंदर सिंह पंवार
    बेहतर नगरीय प्रशासन के लिए नई स्थानीय निकाय सूची का बनना ज़रूरी
    04 Apr 2022
    74वां संविधान संशोधन पूरे भारत में स्थानीय नगरीय निकायों को मज़बूत करने में नाकाम रहा है। आज जब शहरों की प्रवृत्तियां बदल रही हैं, तब हमें इस संशोधन से परे देखने की ज़रूरत है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License