NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
छत्तीसगढ़: खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को मतदान, तैयारी पूरी
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद से रिक्त इस सीट के लिए 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और जनता कांग्रेस के बीच होने की संभावना है।
भाषा
11 Apr 2022
Chhattisgarh

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को मतदान होगा। उपचुनाव में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद से रिक्त इस सीट के लिए 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और जनता कांग्रेस के बीच होने की संभावना है।

राजनांदगांव जिले के अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को मतदान होगा। क्षेत्र में सुचारू रूप से मतदान के लिए मतदान दलों को रवाना कर दिया गया है।

मतदाता सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतों की गिनती 16 अप्रैल को होगी।

अधिकारियों ने बताया कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 291 मतदान केंद्र हैं जिसके लिए सभी 291 मतदान दल मतदान सामग्री लेकर रवाना हो गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में 283 मतदान केन्द्र और आठ सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 53 अतिसंवेदनशील, 11 संवेदनशील और 86 राजनैतिक रूप से संवेदनशील है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 11 हजार 516 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख छह हजार 266 तथा महिला मतदाता एक लाख पांच हजार 250 हैं। अधिकारियों ने बताया कि छुईखदान और खैरागढ़ मतदान केंद्र को संगवारी मतदान केंद्र बनाया गया है जहां महिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय पुलिस बल की 22 कंपनियों को तैनात किया गया है। वहीं ईवीएम मशीन के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय पुलिस बल की एक कंपनी को तैनात किया गया है। साथ ही छह सीसीटीवी कैमरा स्ट्रांग रूम के चारों तरफ निगरानी के लिए लगाए गए हैं।

खैरागढ़ विधानसभा सीट राज्य की सबसे महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। इस सीट पर ज्यादातर समय कांग्रेस का कब्जा रहा है, लेकिन वर्ष 2018 में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता विरोधी लहर के बावजूद कांग्रेस इस सीट को नहीं जीत सकी थी। इस सीट में पार्टी को तीसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा था। इस चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की कुल 90 सीटों में से 68 सीटों पर, भारतीय जनता पार्टी ने 15 सीटों पर और जनता कांग्रेस तथा बहुजन समाज पार्टी गठबंधन ने सात सीटों पर जीत हासिल की थी।

वर्ष 2018 के चुनाव में खैरागढ़ सीट से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ :जे: के उम्मीदवार देवव्रत सिंह ने जीत हासिल की थी। खैरागढ़ राजपरिवार से जुड़े सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के करीबी थे। कांग्रेस से अलग होने के बाद जब जोगी ने नई पार्टी का गठन किया था तब सिंह जोगी की पार्टी में चले गए थे। सिंह ने भाजपा के उम्मीदवार कोमल जंघेल को 870 मतों के मामूली अंतर से हराया था।

पिछले वर्ष नवंबर माह में दिल का दौरा पड़ने से सिंह का निधन हो गया था। तब से यह सीट रिक्त है।

खैरागढ़ विधानसभा सीट में उपचुनाव की घोषणा के बाद राज्य के तीनों दलों ने मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश शुरू कर दी थी। पिछले विधानसभा चुनाव और बाद में दंतेवाड़ा, चित्रकोट और मरवाही विधानसभा सीट में हुए उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने इस सीट पर जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी है।

पार्टी ने इस उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनाव प्रचार के बुलाया था। दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के अभियान का नेतृत्व किया है।

खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा ने एक बार फिर पूर्व विधायक कोमल जंघेल को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार यशोदा वर्मा पर भरोसा जताया है। जंघेल और वर्मा दोनों अन्य पिछड़ा वर्ग के लोधी जाति से हैं। खैरागढ़ क्षेत्र में लोधी जाति की संख्या अधिक है। 

वहीं जनता कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए वकील और खैरागढ़ राजपरिवार के दामाद नरेंद्र सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी नेताओं के मुताबिक सोनी खैरागढ़ क्षेत्र को जिला बनाने की मांग से संबंधित आंदोलन से भी जुड़े हुए हैं।

Chhattisgarh
Khairagarh

Related Stories

छत्तीसगढ़ : दो सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मियों ने इस्तीफ़ा दिया

छत्तीसगढ़ः 60 दिनों से हड़ताल कर रहे 15 हज़ार मनरेगा कर्मी इस्तीफ़ा देने को तैयार

भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ :दो सूत्रीय मांगों को लेकर 17 दिनों से हड़ताल पर मनरेगा कर्मी

लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में औंधे मुंह गिरी भाजपा

छत्तीसगढ़: आदिवासियों के फ़र्ज़ी एनकाउंटर वाले एड़समेटा कांड को 9 साल पूरे, माकपा ने कहा दोषियों पर दर्ज हो हत्या का मामला 

छत्तीसगढ़: भूपेश सरकार से नाराज़ विस्थापित किसानों का सत्याग्रह, कांग्रेस-भाजपा दोनों से नहीं मिला न्याय

विचार-विश्लेषण: विपक्ष शासित राज्यों में समानांतर सरकार चला रहे हैं राज्यपाल

कोरबा : रोज़गार की मांग को लेकर एक माह से भू-विस्थापितों का धरना जारी

सीआरपीएफ जवान ने अपने साथियों की जान ली, चार की मौत, तीन घायल


बाकी खबरें

  • pension
    मनजीत सिंह पटेल
    एनपीएस की जगह, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग क्यों कर रहे हैं सरकारी कर्मचारी? 
    12 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनावों में भी, एनपीएस की चिंता प्रमुख चुनावी मुद्दों में से एक है, समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की थी कि अगर उनकी पार्टी…
  • Punjab
    भाषा
    पंजाब चुनाव में 25 फीसदी उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामला : रिपोर्ट
    12 Feb 2022
    एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) से संबद्ध पंजाब इलेक्शन वाच (पीईडब्ल्यू) ने 20 फरवरी को होने वाले चुनाव में कुल 1,304 उम्मीदवारों में से 1,276 उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण…
  • Modi
    राजेंद्र शर्मा
    बैठे-ठाले: न होता यूं तो क्या होता!
    12 Feb 2022
    अपने राज में जो हुआ है, उस पर सवालों के जवाब के देने के लिए, मोदी जी ने जब से यह सवाल उठाने का रास्ता अपनाया है कि विरोधी नहीं होते तो क्या-क्या होता, नहीं होता, तब से विश्व गुरु कुर्सी ने खुद दौड़कर…
  • Protest
    ऋषि राज आनंद
    बार-बार धरने-प्रदर्शन के बावजूद उपेक्षा का शिकार SSC GD के उम्मीदवार
    12 Feb 2022
    एसएससी जीडी के तहत 60,000 की संख्या में रिक्तियों की घोषणा के बावजूद 30% पद ख़ाली हैं। लेकिन सरकार उन्हें भरने के लिए कदम उठाती नज़र नहीं आ रही।
  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    प्रेम दिवस पर यूपी, उत्तराखंड और गोवा की चुनावी परीक्षा: क्या वोटर नफ़रत को कहेंगे ना!
    12 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। अब दूसरे चरण की बारी है। और दूसरा चरण है प्रेम दिवस के दिन। जी हां, 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे। इसी दिन एक ही चरण में उत्तराखंड और गोवा के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License