NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
चिलीवासियों ने वर्चुअल कैंडल मार्च के साथ सैन्य तानाशाही के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि दी
दोनों शहीद युवाओं को याद करते हुए चिलीवासियों ने कोरोनोवायरस के प्रकोप के चलते सोशल नेटवर्क पर वर्चुअल कैंडल मार्च के साथ अमेरिका समर्थित सैन्य तानाशाही के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि दी।
पीपल्स डिस्पैच
30 Mar 2020
तानाशाही के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि दिया

इस साल 29 मार्च को युवा योद्धाओं की 35वीं वर्षगांठ मनाई गई। चिली में अमेरिका समर्थित सैन्य तानाशाही के पीड़ितों को याद करने का यह एक गैर आधिकारिक दिन है। जनरल ऑगस्टो पिनोशे (1973-1990) के नेतृत्व में चिली में तानाशाही शासन की स्थापना की गई थी।

29 मार्च 1985 को राफेल वेरगारा टोलेडो और एडुआर्डो वेरगारा टोलेडो बंधुओं की हत्या तानाशाह के राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियों द्वारा की गई थी। वेरगारा टोलेडो बंधु मार्क्सवादी समर्थक और मूवमेंट ऑफ़ रिवोल्यूशनरी लेफ्ट (एमआईआर) कहे जाने वाले तानाशाही-विरोधी विद्रोही समूह से जुड़े छात्र कार्यकर्ता थे। इसी समय सुरक्षा अधिकारियों ने कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों जोसे मैनुअल परादा, मैनुअल गुएरेरो सेबालोस और नातिनो अलेंदे का भी अपहरण कर लिया और अगले दिन सुबह इनकी हत्या कर दी।

हर साल 29 मार्च को चिलीवासी तानाशाही शासन के खिलाफ इन बंधुओं के साथ साथ अन्य हजारों विद्रोहियों की क्रांतिकारी भावना को सम्मान देने के लिए विशाल प्रदर्शन का आयोजन करते हैं।

हालांकि, इस साल, वैश्विक COVID-19 महामारी के चलते हजारों चिलीवासियों ने इंटरनेट के जरिये ही इन शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इन शहीदों को याद करने और उनके लिए न्याय की मांग के लिए सोशल मीडिया पर एक वर्चुअल कैंडल मार्च आयोजित किया गया। शाम 7 बजे हजारों लोगों ने पिनोशे की तानाशाही के दौरान हत्या, लापता और प्रताड़ित लोगों की याद में मोमबत्तियां जलाईं और उन्हें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट किया।

ये डिजिटल आयोजन को सामाजिक संगठन वेलेटन द्वारा 29 मार्च को "मे दि मेमोरी इल्यूमिनेट्स द क्वारंटीन" के नारे के साथ आह्वान किया गया था।

11 सितंबर 1973 को तख्तापलट के बाद पिनोशे ने सत्ता संभाली। पिनोशे ने राष्ट्रपति सल्वाडोर अलेंदे की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई समाजवादी सरकार को उखाड़ फेंका। इसके शासनकाल को वामपंथी दलों के व्यवस्थित दमन और सभी असंतुष्टों को दबाने को लिए जाना जाता है। उसकी तानाशाही को लैटिन अमेरिका में सबसे क्रूर तानाशाही में से एक माना जाता है। 17 वर्षों के सैन्य शासन के दौरान 3,100 से अधिक लोगों की हत्या की गई वहीं 1,200 से अधिक लोग लापता हो गए, लगभग 40,000 लोगों के साथ प्रताड़ना की गई और 2,00,000 निर्वासित कर दिए गए।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Chileans
Chile
Tribute to victims of military
Coronavirus
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • राज वाल्मीकि
    भारतीय रंगमंच का इतिहास वर्ग संघर्षों का ही नहीं, वर्ण संघर्षों का भी है : राजेश कुमार
    10 Apr 2022
    आज विपक्ष की तरह रंगमंच भी कमजोर हो गया है। शहरी रंगमंच इतना महंगा हो गया है कि सरकारी ग्रांट या अनुदान लेना उसकी मजबूरी हो गयी है। जो प्रतिरोध की धारा से जुड़ कर नाटक कर रहे हैं, उन पर सत्ता का दमन…
  • bhasha
    न्यूज़क्लिक टीम
    “नंगा करने का दुख है लेकिन सच्ची पत्रकारिता करने का फ़ख़्र”: कनिष्क तिवारी
    09 Apr 2022
    ख़ास बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने मध्यप्रदेश के सीधी ज़िले के पत्रकार कनिष्क तिवारी से बातचीत की और उनकी पीड़ा को जाना। कनिष्क तिवारी वही पत्रकार हैं, जिन्हें एक अन्य पत्रकार और कई…
  • sdmc
    न्यूज़क्लिक टीम
    CR Park: SDMC मेयर के बयान के बाद मछली विक्रेताओं पर रोज़ी रोटी का संकट?
    09 Apr 2022
    दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर के बयान के बाद दशकों से मछली बेच रहे विक्रेताओं के लिए रोज़ी रोटी का संकट पैदा हो गया है. विक्रेता आरोप लगा रहे है कि वे SDMC और DDA की बेरुख़ी का शिकार हो रहे है जबकि…
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    पत्रकार-पत्रकारिता से नाराज़ सरकार और राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार
    09 Apr 2022
    भारत प्रेस फ्रीडम की रिपोर्ट में उन देशों में शामिल है जहाँ पर पत्रकारों की हालत बहुत खराब मानी जाती है। हाल ही के दिनों में हुई कुछ घटनाएं इस रिपोर्ट को सही साबित करती हैं. पिछले कुछ दिनों में…
  • सोनिया यादव
    यूपी: खुलेआम बलात्कार की धमकी देने वाला महंत, आख़िर अब तक गिरफ़्तार क्यों नहीं
    09 Apr 2022
    पुलिस की मौजूदगी में मुस्लिम महिलाओं को सरेआम बलात्कार की धमकी देने वाला महंत बजरंग मुनि दास अभी भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है। वहीं उसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे छात्र और नागरिक समाज के लोग दिल्ली…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License