NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
चीन और 14 अन्य देशों ने विश्व के सबसे बड़े व्यापारिक ब्लॉक बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये
हालांकि, रीजनल कम्प्रीहेंसिव इकॉनोमिक पार्टनरशिप (आरसीईपी) का मज़दूर संघों, ट्रेड जस्टिस ग्रुप और महिलाओं के संगठनों ने पुरजोर विरोध किया है।
पीपल्स डिस्पैच
17 Nov 2020
चीन और 14 अन्य देशों ने विश्व के सबसे बड़े व्यापारिक ब्लॉक बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये

एशिया-प्रशांत के 15 देशों ने रविवार 15 नवंबर को दुनिया के सबसे बड़े ट्रेडिंग ब्लॉक के लिए हस्ताक्षर किया है। रीजनल कम्प्रीहेंसिव इकॉनोमिक पार्टरनशिप (आरसीईपी) एसोसिएशन ऑफ साउथ-ईस्ट एशियन नेशंस (आसियान) के 10 सदस्य देशों के बीच हस्ताक्षरित एक मुक्त व्यापार समझौता है जिसमें ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, न्यूजीलैंड और दक्षिण कोरिया भी शामिल है। ये समझौता वियतनाम द्वारा आयोजित एक वर्चुअल आसियान की बैठक में अपने एफटीए भागीदारों के साथ हस्ताक्षर किया गया जिसमें भारत शामिल नहीं है।

आरसीईपी को प्रभाव में आने के लिए प्रत्येक सदस्यों द्वारा मंजूरी देनी होगी। इस शिखर सम्मेलन के नेताओं को उम्मीद है कि ये मंजूरी की प्रक्रिया दो साल के भीतर पूरी हो जाएगी। एक बार पूर्ण प्रभाव में आने पर ये समझौता वैश्विक आबादी और वैश्विक जीडीपी के 30% के क़रीब को कवर करते हुए सबसे बड़े मुक्त व्यापार ब्लॉक के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा। भारत जो आठ साल तक चली लंबी वार्ता का हिस्सा था वह घरेलू दबाव के कारण अंतिम रूप से वार्ता से एक साल पहले इस वार्ता से हट गया।

आरसीईपी को पहली बार आसियान शिखर सम्मेलन 2011 में प्रस्तावित किया गया था और आधिकारिक वार्ता 2012 में शुरू हुई थी। कम्प्रीहेंसिव एंड प्रोग्रेसिव एग्रिमेंट फॉर ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप (टीपीपी) के स्थानांतरित करने की उम्मीद है जो पहले संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में था जो बाद में इससे निकाल गया।

इस समझौते के विस्तृत ब्यौरे को उसी दिन एक क्षेत्रीय ब्लॉक की स्थापना करने के उद्देश्य के साथ जारी किया गया जो व्यापार और प्रतिस्पर्धा पर "टैरिफ और नॉन-टैरिफ बैरियर" और "प्रतिबंध और भेदभावपूर्ण नियमों" को समाप्त करेगा। आरसीईपी व्यापार के सामानों के श्रोत के नियमों को मानकीकृत करने की भी मांग करेगा और विवादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निपटाने के लिए भी नियमों को बेहतर करने की मांग करेगा।

इस आरसीईपी समझौते को ट्रेड यूनियनिस्टों, हेल्थकेयर एक्टिविस्ट्स और ट्रेड जस्टिस समूहों की व्यापक आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। एशिया पैसिफिक फोरम ऑन वूमेन, लॉ एंड डेवलपमेंट (एपीडब्ल्यूएलडी) द्वारा जारी एक बयान में महिला अधिकार समूहों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर करने को लेकर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है। इस बयान में कहा गया है कि आरसीईपी “जीवन रक्षक दवाओं के अधिक किफायती जेनेरिक प्रकार के उत्पादन को नज़रअंदाज़ करेगा, किसानों और बीज और खाद्य संप्रभुता के लिए स्थानीय लोगों के अधिकारों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा, सार्वजनिक सेवाओं के लॉक-इन निजीकरण, श्रमिकों के वेतन को कम करने और बेहतर नौकरियों के निर्माण में बाधा डालेगा और जनहित में सुरक्षा और विनियमन के लिए आवश्यक औद्योगिक और राजकोषीय नीतियों को लागू करने के लिए सरकारों की क्षमता को सीमित करेगा।"

Asia Pacific Forum on Women Free Trade Agreements
Law and Development
Public Services International
RCEP
RCEP Negotiations
Regional Comprehensive economic partnership
Risa Hontiveros
Trade Justice Pilipinas

Related Stories

क्यों दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक साझेदारी यानी आरसीईपी में भारत शामिल नहीं हुआ?

आरसीईपी क्या है और एशिया-पैसिफ़िक की ट्रेड यूनियनें इसके बारे में चिंतित क्यों हैं?

आरसीईपी (RCEP) : ‘क़ीमतों में प्रतिस्पर्धा’ का तर्क ध्यान भटकाने वाला है 

व्हाट्सएप हैकिंग मामला, आरसीईपी विरोध प्रदर्शन और अन्य ख़बरें

एक ख़तरनाक समझौते पर हस्ताक्षर की तैयारी  

RCEP पर भारत की दुविधा : क्या इससे बाहर निकलने का कोई रास्ता है?

क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) से क्यों है डर?


बाकी खबरें

  • श्याम मीरा सिंह
    यूक्रेन में फंसे बच्चों के नाम पर PM कर रहे चुनावी प्रचार, वरुण गांधी बोले- हर आपदा में ‘अवसर’ नहीं खोजना चाहिए
    28 Feb 2022
    एक तरफ़ प्रधानमंत्री चुनावी रैलियों में यूक्रेन में फंसे कुछ सौ बच्चों को रेस्क्यू करने के नाम पर वोट मांग रहे हैं। दूसरी तरफ़ यूक्रेन में अभी हज़ारों बच्चे फंसे हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे…
  • karnataka
    शुभम शर्मा
    हिजाब को गलत क्यों मानते हैं हिंदुत्व और पितृसत्ता? 
    28 Feb 2022
    यह विडम्बना ही है कि हिजाब का विरोध हिंदुत्ववादी ताकतों की ओर से होता है, जो खुद हर तरह की सामाजिक रूढ़ियों और संकीर्णता से चिपकी रहती हैं।
  • Chiraigaon
    विजय विनीत
    बनारस की जंग—चिरईगांव का रंज : चुनाव में कहां गुम हो गया किसानों-बाग़बानों की आय दोगुना करने का भाजपाई एजेंडा!
    28 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के बनारस में चिरईगांव के बाग़बानों का जो रंज पांच दशक पहले था, वही आज भी है। सिर्फ चुनाव के समय ही इनका हाल-चाल लेने नेता आते हैं या फिर आम-अमरूद से लकदक बगीचों में फल खाने। आमदनी दोगुना…
  • pop and putin
    एम. के. भद्रकुमार
    पोप, पुतिन और संकटग्रस्त यूक्रेन
    28 Feb 2022
    भू-राजनीति को लेकर फ़्रांसिस की दिलचस्पी, रूसी विदेश नीति के प्रति उनकी सहानुभूति और पश्चिम की उनकी आलोचना को देखते हुए रूसी दूतावास का उनका यह दौरा एक ग़ैरमामूली प्रतीक बन जाता है।
  • MANIPUR
    शशि शेखर
    मुद्दा: महिला सशक्तिकरण मॉडल की पोल खोलता मणिपुर विधानसभा चुनाव
    28 Feb 2022
    मणिपुर की महिलाएं अपने परिवार के सामाजिक-आर्थिक शक्ति की धुरी रही हैं। खेती-किसानी से ले कर अन्य आर्थिक गतिविधियों तक में वे अपने परिवार के पुरुष सदस्य से कहीं आगे नज़र आती हैं, लेकिन राजनीति में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License