NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
चीन ने पश्चिम से आधारहीन प्रोपगैंडा रोकने का आग्रह किया, "पीपल्स वैक्सीन" का प्रस्ताव दिया
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने मीडिया द्वारा फैलाए गए उइगुर अल्पसंख्यकों के नरसंहार के अफवाहों की आलोचना की।
पीपल्स डिस्पैच
08 Mar 2021
चीन

शिनजियांग प्रांत में नरसंहार के आरोपों को "पूरी तरह से झूठ" बताकर खारिज करते हुए चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने रविवार 7 मार्च को कहा कि यह कुछ देशों द्वारा परोक्ष उद्देश्यों के साथ प्रचारित किया गया अफवाह है। बीजिंग में चीनी पीपल्स कांग्रेस की वार्षिक बैठक के इतर एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने COVID-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में दुनिया के देशों के बीच अधिक से अधिक सहयोग का आग्रह किया।

वांग यी ने शिनजियांग में उइगुर अल्पसंख्यकों के नरसंहार के मिथक को खारिज करने के लिए तथ्यों की एक सूची प्रस्तुत की जिसमें दावा किया गया कि पिछले 40 वर्षों में प्रांत की जनसंख्या 5.5 मिलियन से बढ़कर 12 मिलियन हो गई है और इसी अवधि में इस क्षेत्र की जीडीपी 200 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

वांग यी ने कहा जब लोग नरसंहार की बात करते हैं तो उनके दिमाग में "16 वीं सदी के मूल अमेरिकी, 19 वीं सदी के अफ्रीकी गुलाम, 20 वीं सदी के यहूदी लोग और आदिवासी ऑस्ट्रेलियाई लोग होंगे जो आज भी संघर्ष कर रहे हैं।" ये रिपोर्ट सिन्हुआ ने प्रकाशित की।

कई पश्चिमी मीडिया संगठनों ने चीन पर शिनजियांग प्रांत में उइगुर अल्पसंख्यक समुदाय के नरसंहार करने का आरोप लगाया है। पिछले महीने ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में इन मुद्दों को उठाया था। अमेरिका ने भी विभिन्न मंचों पर इस मुद्दे को उठाया है। वांग यी ने ब्रिटेन द्वारा किए गए पहले के दावों को खारिज कर दिया था और इस क्षेत्र का दौरा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार पैनल सहित विदेशी प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था।

मीडिया से बात करते हुए वांग यी ने ताइवान में अमेरिका के पिछले प्रशासन द्वारा अपनाई गई खतरनाक कार्य प्रणाली को दूर करने और सहयोग के दरवाजे खोलने के लिए बिडेन प्रशासन से आग्रह किया। हालांकि अमेरिका का ताइवान के साथ कोई औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं है लेकिन डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने कुछ उच्च अधिकारियों को इस द्वीप पर भेजकर कूटनीतिक संबंध स्थापित करने की कोशिश की जिसे चीन अपना हिस्सा मानता है। ट्रम्प के अधीन अमेरिका ने भी ताइवान को अरबों डॉलर के हथियार बेचने का फैसला किया था।

China
People's vaccine
COVID-19

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध


बाकी खबरें

  • manual scevenging
    सक्षम मलिक
    हाथ से मैला ढोने की प्रथा का ख़ात्मा: मुआवज़े से आगे जाने की ज़रूरत 
    19 Oct 2021
    सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक बेजवाड़ा विल्सन के मुताबिक़, देश भर में हाथ से मैला ढोने के चलते 2016 से 2020 के बीच कुल मिलाकर 472 और सिर्फ़ साल 2021 में 26 मौतें हुई हैं।
  • Bakhtawarpur
    न्यूज़क्लिक टीम
    बख्तावरपुर : शहर बसने की क़ीमत गाँव ने चुकाई !
    19 Oct 2021
    दिल्ली के नरेला के पास बसे बख्तावरपुर गाँव के निवासी शहर के बसने की क़ीमत चुका रहे है. उनका आरोप है कि दिल्ली सरकार ने उनको उनके हाल पर छोड़ दिया है. वे बरसों से अपने इलाक़े के लिए एक अदद नाले की…
  • Muzaffarpur rail
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार में भी दिखा रेल रोको आंदोलन का असर, वाम दलों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया
    19 Oct 2021
    संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने और कृषि कानून और श्रम कोड रद्द करने सहित अन्य कई मांगें उठाई।
  • MK Stalin
    विग्नेश कार्तिक के.आर., विशाल वसंतकुमार
    तमिलनाडु-शैली वाला गैर-अभिजातीय सामाजिक समूहों का गठबंधन, राजनीति के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है? 
    19 Oct 2021
    देश में तमिलनाडु के पास सबसे अधिक सामाजिक रुप से विविध विधायी प्रतिनिधित्व है, और साथ ही देश में सभी जातीय समूहों का समानुपातिक प्रतिनिधित्व मौजूद है।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: ख़ाकी का 'भगवा लुक'
    19 Oct 2021
    कर्नाटक के उडूपी ज़िले में एक पुलिस थाने के कभी सिपाहियों ने वर्दी की जगह भगवा रंग के कपड़े पहने। फिर तर्क आया कि विजयदशमी का दिन था इसलिए वर्दी की जगह “भगवा लुक” का आनंद ले लिया। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License