NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
कृषि
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
दिल्ली फॉर फॉर्मर्स के बैनर तले हुए प्रदर्शनों में दिल्ली के नागरिकों ने लिया हिस्सा
एआईकेएससीसी व अन्य किसान संगठनों द्वारा आज बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
08 Dec 2020
भारत बंद

संघर्षरत किसानों के साथ दिल्ली की जनता के बैनर तले आज दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन कर भारत बंद, तीनों नए कृषि कानून रद्द करने व बिजली बिल 2020 को वापस लेने की मांगों का समर्थन किया गया। दिल्ली के आजादपुर, मायापुरी गोविंदपुरी, मानसरोवर पार्क, आनंद पर्वत क्षेत्रों में रैली, जुलूस व सभा करके आज के भारत बंद को समर्थन दिया गया। विभिन्न ट्रेड यूनियन, महिला संगठन, छात्र संगठन,अध्यापक संगठन, नौजवान संगठन के साथ बड़ी संख्या में मजदूरों, महिलाओं, छात्रों व बुद्धिजीवियों ने प्रदर्शनों में हिस्सा लिया।

मायापुरी में सुबह 8.30 बजे से सागरपुर चौंक पर इकट्ठे होकर नारे लगाते हुए मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाते हुए प्रदर्शनकारियों को स्थानीय पुलिस द्वारा बीच में रोका गया। उसके बाद प्रदर्शनकारियों की दृढ़ता देखते हुए मायापुरी थाने तक जुलूस को चलने दिया गया जहां पर संगठनों ने आम सभा कर कार्यक्रम का समापन किया।

कालकाजी डिपो के सामने सभी प्रदर्शनकारी इकट्ठा होकर गोविंदपुरी की ओर गए और मेन मार्केट से होते हुए बुध बाजार चौक पर पहुंचकर 15 मिनट के लिए सड़क जाम की। पुलिस ने सड़क  खोलने के लिए मजबूर किया उसके बाद यह जुलूस आगे बढ़ते हुए निरंकारी चौक पहुंचा जहां पर कार्यक्रम का समापन किया गया। जहां-जहां प्रदर्शनकारी पहुंचे वहां दुकानदारों ने बंद का समर्थन करते हुए कुछ देर के लिए दुकानें बंद कर और पोस्टर लेकर भारत बंद का व किसानों के संघर्ष का समर्थन किया।

आजादपुर बस टर्मिनल के निकट सभी प्रदर्शनकारी इकट्ठे हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए वक्ताओं ने अपनी बात रखते हुए सभा की और सभा के अंत में सभी प्रदर्शनकारी एक जुलूस की शक्ल में आजादपुर चौक की ओर बढ़े और जीटी रोड पर बैठ गए और 15 मिनट तक सड़क जाम की।

मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन पर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा जुलूस निकालने ही नहीं दिया गया।  भारी पुलिस बल बुला लिया। नारे लगाने पर भी रोक लगा दी परंतु प्रदर्शनकारियों ने दृढ़ता के साथ नारेबाजी की और भारत बंद का समर्थन किया।

आनंद पर्वत इंडस्ट्रियल एरिया में रैली निकाल कर भारत बंद का समर्थन किया गया।

सभी स्थानों पर प्रदर्शनकारी संघर्षरत किसानों के साथ दिल्ली की जनता का बैनर लेकर अपने-अपने संगठनों के पोस्टर, झंडों के साथ तीनों नए  खेती कानूनों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे थे । इस दौरान की गई सभाओं  को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

आज के प्रदर्शन में AIUTUC, AITUC, AIFTU (New), CITU, DDSKU, IFTU, IFTU(sarvhars), IMS, INTUC, MEK, TUCI, UTUC, AIDWA, AIMSS, CSW, NFIW, PMS, SEWA, AIDYO, DYFI, KNS, KYS, RYA, AIDSO, BSCEM, DSU, PDSU, PSU, SFI इत्यादि संगठनों ने भाग लिया।

दिल्लीवासियों ने किसानों को अपना समर्थन विभिन्न तरीकों से व्यक्त किया। दुकानदारों ने किसानों के समर्थन में बैनर और पोस्टर लगाए। डॉक्टर्स वकीलों सहित कई पेशेवर संगठनों ने भारत बंद को समर्थन जारी किया।

दिल्ली फॉर फार्मर्स (Delhi For Farmers) सरकार से तीनों कॉर्पोरेट समर्थक कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग करता हैं। इन अधिनियमों, जो किसानों को ऋणग्रस्तता में धकेल देगा और किसानों की भूमि को कॉर्पोरेट द्वारा हड़पने की अनुमति देता है,के खिलाफ किसानों के साथ एकजुटता में सतत संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है।

farmers protest
Bharat Bandh
Farm bills 2020
Agriculture Laws
agrarian crises
AIUTUC
AITUC
CITU
DDSKU
IFTU
IMS
INTUC
MEK
TUCI
UTUC
AIDWA
AIMSS
CSW
NFIW
PMS
SEWA
AIDYO
DYFI
KNS
kys
RYA
AIDSO
BSCEM
DSU
PDSU
PSU
SFI

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए

देशव्यापी हड़ताल: दिल्ली में भी देखने को मिला व्यापक असर

सार्वजनिक संपदा को बचाने के लिए पूर्वांचल में दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे श्रमिक और बैंक-बीमा कर्मचारी


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    वाद-विवाद; विनोद कुमार शुक्ल : "मुझे अब तक मालूम नहीं हुआ था, कि मैं ठगा जा रहा हूँ"
    16 Mar 2022
    लेखक-प्रकाशक की अनबन, किताबों में प्रूफ़ की ग़लतियाँ, प्रकाशकों की मनमानी; ये बातें हिंदी साहित्य के लिए नई नहीं हैं। मगर पिछले 10 दिनों में जो घटनाएं सामने आई हैं
  • pramod samvant
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः प्रमोद सावंत के बयान की पड़ताल,क्या कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कांग्रेस ने किये?
    16 Mar 2022
    भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।…
  • election result
    नीलू व्यास
    विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया
    16 Mar 2022
    जब कोई मतदाता सरकार से प्राप्त होने लाभों के लिए खुद को ‘ऋणी’ महसूस करता है और बेरोजगारी, स्वास्थ्य कुप्रबंधन इत्यादि को लेकर जवाबदेही की मांग करने में विफल रहता है, तो इसे कहीं से भी लोकतंत्र के लिए…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये
    16 Mar 2022
    किसी भी राजनीतिक पार्टी को प्रश्रय ना देने और उससे जुड़ी पोस्ट को खुद से प्रोत्सान न देने के अपने नियम का फ़ेसबुक ने धड़ल्ले से उल्लंघन किया है। फ़ेसबुक ने कुछ अज्ञात और अप्रत्यक्ष ढंग
  • Delimitation
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग ने प्रस्तावों को तैयार किया, 21 मार्च तक ऐतराज़ दर्ज करने का समय
    16 Mar 2022
    आयोग लोगों के साथ बैठकें करने के लिए ​28​​ और ​29​​ मार्च को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License