NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
नागरिकता कानून: विभिन्न राज्यों में पुलिस अलर्ट, जामा मस्जिद के पास व्यापक प्रदर्शन
कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवा पर रोक लगा दी गयी है। दिल्ली में दोपहर की नमाज के बाद जामा मस्जिद इलाके में व्यापक प्रदर्शन हुआ और मार्च करने की अनुमति नहीं होने के बावजूद प्रदर्शन करने के लिए भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को हिरासत में ले लिया गया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 Dec 2019
jama masjid
Image courtesy: Social Media

नई दिल्ली: हाथों में तिरंगा और ‘संविधान बचाओ’ की तख्तियां लिए हुए हजारों लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में रैलियां निकालीं। देशभर में बृहस्पतिवार को भीषण विरोध प्रदर्शनों में तीन लोगों की मौत के बाद विभिन्न राज्यों में सुरक्षाबल मुस्तैद हैं।

कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवा पर रोक लगा दी गयी। बृहस्पतिवार को विरोध तेज होने के बाद मंगलुरु में पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों और लखनऊ में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच ताजा झड़प की खबरें मिली हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की नमाज के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए और संवेदनशील इलाके में निषेधाज्ञा लागू की गयी है। हालांकि, दोपहर की नमाज के बाद जामा मस्जिद इलाके में व्यापक प्रदर्शन हुआ और मार्च करने की अनुमति नहीं होने के बावजूद प्रदर्शन करने के लिए भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को हिरासत में ले लिया गया।
 
भीम आर्मी ने दावा किया कि पुलिस ने आजाद को जामा मस्जिद में हिरासत में लेने की कोशिश की लेकिन वह बचकर निकल गए। हालांकि बाद में उन्हें दरियागंज के निकट हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ड्रोनों की मदद से हालात पर कड़ी नजर रख रही है। पुरानी दिल्ली के इलाकों सहित कुछ मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद कर दिए गए। नए नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर भी प्रदर्शन हुआ। इसके अलावा शहर के कुछ अन्य इलाकों में भी विरोध प्रदर्शन करने लोग निकले।

पुलिस ने उत्तर-पूर्वी जिले में फ्लैग मार्च किया जहां रविवार को प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी । संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार और पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्य समेत अन्य अधिकारी फ्लैग मार्च में मौजूद थे। पड़ोस के उत्तर प्रदेश में सरकार के आदेश पर लखनऊ और अन्य स्थानों पर मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवा रोक दी गयी है।
 
कर्नाटक के मंगलुरु में दो लोगों के मारे जाने के मद्देनजर केरल में पुलिस को उत्तरी जिलों में पूरी चौकसी बरतने को कहा गया है। मौत की खबर आने के बाद मध्य रात्रि से ही केरल के विभिन्न हिस्सों में ट्रेनों और बसों को रोकने तथा प्रदर्शन मार्च की खबरें आयी हैं।

कोझिकोड के कुछ हिस्सों में प्रदर्शनकारियों ने कर्नाटक आरटीसी की बसों को रोक दिया और मंगलुरु पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की। कोझिकोड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और टायर जलाए। एक समूह ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका।
 
केरल से तलाप्पडी सीमा के रास्ते मंगलुरु आने वाले लोगों को पुलिस की सख्त जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। शहर में प्रवेश के इच्छुक लोगों को सिर्फ आपात मामलों में पहचान पत्र दिखाने पर ही प्रवेश मिल रहा है। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को मंगलुरु में हुई हिंसा के बाद लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने घरों से निकलने से बचें।

केरल से ट्रेन से आए कम से कम 50 पुरुषों और महिलाओं को बिना पहचान पत्र मंगलुरु में प्रवेश करने का प्रयास करने पर हिरासत में लिया गया है। सरकारी वेनलॉक अस्पताल में प्रवेश का प्रयास करने वाले मीडियाकर्मियों को भी हिरासत में लिया गया है। अस्पताल में गुरुवार को हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों का पोस्टमॉर्टम चल रहा था।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान दो लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को लोगों से अपील की कि वे अफवाह फैलाने वाले निहित स्वार्थी तत्वों से बच कर रहें।

राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार रात मंगलुरु सिटी और दक्षिण कन्नड़ जिले क्षेत्रों में अगले 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश जारी किया था। संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पिछले कई दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन और शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पश्चिम बंगाल में स्थिति शांतिपूर्ण है और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में शुक्रवार को हिंसा की कोई ताजा घटना होने की सूचना नहीं है। शुक्रवार दोपहर एक खास समुदाय के धार्मिक जमावड़े को देखते हुए राज्य के कई हिस्सों में सतर्कता बढ़ा दी गई।

उधर, असम में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल करने के गुवाहाटी उच्च न्यायालय के बृहस्पतिवार के आदेश के खिलाफ प्रदेश सरकार ने पुनर्विचार याचिका दायर की। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि वह नागरिकता कानून के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेताओं से बात करेंगे और वह राज्य के मूल लोगों के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

CAA
Protest against CAA
Jama masjid
Citizenship Amendment Act
संविधान बचाओ
karnataka
UttarPradesh
internet ban
Bheem Army protest
NRC
CAA Protest In all over India
Countrywide Protest Against CAA+NRC
BJP
modi sarkar

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • Farmers Protest in UP
    सुबोध वर्मा
    उत्तर प्रदेश में एक ऐसी लड़ाई, जिसे पूरा भारत आगामी वर्षों में लड़ेगा
    14 Feb 2022
    प्रदेश यह तय करने के लिए बड़े पैमाने पर मंथन से गुजर रहा है कि क्या धार्मिकता के गढ़े गए आक्रामक तर्कों और तरीकों से आदमी की भूख शांत की जा सकती है।
  • up elections
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव दूसरा चरण: अल्पसंख्यकों का दमन, किसानी व कारोबार की तबाही और बेरोज़गारी हैं प्रमुख मुद्दे
    14 Feb 2022
    दूसरे चरण की सीटों पर विपक्ष ने पिछली बार भी अन्य चरणों की तुलना में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। सपा को अपनी कुल 47 में 15 अर्थात लगभग एक तिहाई सीटें इसी इलाके में मिली थीं।
  • up elections
    प्रज्ञा सिंह
    यूपी चुनाव : कुराली गाँव के हँसते ज़ख़्म
    14 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच पढ़िये सहारनपुर ज़िले के कुराली गांव में टूटी सड़कों ग़रीबों को रही परेशानियों की यह रिपोर्ट।
  • uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव: भाजपा एक बार फिर मोदी लहर पर सवार, कांग्रेस को सत्ता विरोधी लहर से उम्मीद
    14 Feb 2022
    उत्तराखंड में चुनावी शोर अब ख़त्म हो गया है। हर दल ने अपने-अपने वादें और घोषणाओं को जनता के सामने रख दिया है। अब उन सभी वादों और घोषणाओं पर जनता के फैसले का समय है। न्यूज़क्लिक ने इस पूरे चुनाव के…
  • channi
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनाव: यह हमारे लिए आसान चुनाव है: चरणजीत सिंह चन्नी
    13 Feb 2022
    इस ख़ास एपीसोड में वरिष्ठ पत्रकार नीलू व्यास ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से बातचीत की। मुख्यमंत्री चन्नी का मानना है कि कांग्रेस दो तिहाई बहुमत के साथ वापस आ रही है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License