NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
अंतरराष्ट्रीय
क्यूबा के कोरोना वैक्सीन कैंडिडेट सोबेराना 02 के तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल शुरु
यदि ये वैक्सीन बेहतर परिणाम देती है तो क्यूबा कोविड-19 के ख़िलाफ़ अपना वैक्सीन विकसित करने वाला लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई क्षेत्र का पहला देश बन जाएगा।
पीपल्स डिस्पैच
05 Mar 2021
क्यूबा के कोरोना वैक्सीन कैंडिडेट सोबेराना 02 के तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल शुरु

क्यूबा का कोरोना वैक्सिन कैंडिडेट फिनले वैक्सीन इंस्टीट्यूट (आईएफवी) के सोबेराना 02 का 4 मार्च को तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल शुरू हो गया। एक दिन पहले 3 मार्च को देश के सेंटर फॉर स्टेट कंट्रोल ऑफ़ मेडिसीन, मेडिकल इक्विपमेंट एंड डिवाइस (सीईसीएमईडी) ने इसके निष्कर्षों के विस्तृत मूल्यांकन के बाद आईएफवी को वैक्सीन के तीसरी चरण के परीक्षणों को शुरू करने के लिए अधिकृत किया।

सीईसीएमईडी के निदेशक ओल्गा लिडिया जैकोबो कैसानुएवा ने कहा कि "इस टिके ने पर्याप्त सेफ्टी प्रोफाइल पेश किया है और सीईसीएमईडी द्वारा की गई सभी समीक्षाओं को पास कर लिया है।" जैकब कैसानुएवा ने आगे कहा कि "जिन लोगों ने इस परीक्षण में भाग लिया है उन्होंने तटस्थ एंटीबॉडी का विकास किया है, जिसका मतलब है कि ये टीका वायरस के खिलाफ प्रभावी है।"

तीसरे चरण के परीक्षणों का मूल उद्देश्य टीके की क्षमता, सुरक्षा और प्रतिरक्षण क्षमता का मूल्यांकन करना है। इस निर्णायक चरण में ये शोध बहुस्तरीय, अनुकूलनीय, समानांतर समूहों में, क्रमरहित, प्लेसेबो और डबल ब्लाइंड के साथ नियंत्रित होगा।

राजधानी हवाना की आठ नगरपालिकाओं में वितरित 50 टीकाकरण केंद्रों में ये क्लिनिकल ट्रायल किया जाएगा। 19 से 80 वर्ष के बीच के 44,010 वॉलंटियर इस स्टडी में भाग लेंगे और सोबेराना 02 की दो खुराक लेंगे और सोबराना 01 की एक बूस्टर खुराक लेंगे।

सोबेराना 02 और सोबेराना 01 दोनों आईएफवी द्वारा विकसित किए जा रहे हैं। हाल ही में इस संस्थान ने एक नए वैक्सिन कैंडिडेट सोबेराना 01-ए की घोषणा की जो इस संस्थान का तीसरा और देश का पांचवा वैक्सीन कैंडिडेट है और यह स्पष्ट रूप से इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों के लिए है।

3 मार्च को क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डिआज-कैनेल ने पांचवें टीके कैंडिडेट के बारे में घोषणा की और एक ट्वीट के माध्यम से विज्ञान में प्रगति का स्वागत किया।

इन तीन सोबेराना टीकों के अलावा, सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी (सीआईजीबी) के वैज्ञानिक अब्दाला और मम्बिसा के टीके को भी विकसित कर रहे हैं। सोबेराना 02 की तरह अब्दाला ने भी पहले दो क्लिनिकल ट्रायलों में सकारात्मक परिणाम दिखाए और इस महीने तीसरे चरण का ट्रायल किया जाएगा।

यदि ये टीके बेहतर परिणाम देते हैं तो क्यूबा अपने स्वयं के टीकों को विकसित करने वाला लैटिन अमेरिकी और कैरिबियन क्षेत्र का पहला देश बन जाएगा।

cuba
COVID-19
Covid Vaccine
Covid-19 Vaccination

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • महाराज की हैट्रिक, दक्षिण अफ्रीका ने विंडीज से श्रृंखला जीती
    एपी
    महाराज की हैट्रिक, दक्षिण अफ्रीका ने विंडीज से श्रृंखला जीती
    22 Jun 2021
    दक्षिण अफ्रीका ने मार्च 2017 के बाद विदेश में पहली श्रृंखला जीती है। महाराज दक्षिण अफ्रीका के दूसरे और 60 वर्ष से अधिक समय में टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए।
  • Imran Khan
    यानिस इकबाल
    पाकिस्तान में राजनीतिक अशांति की आर्थिक जड़ों को समझना ज़रूरी है
    22 Jun 2021
    सत्ता के गलियारों में अंतर-अभिजात वर्ग का आपसी संघर्ष जारी है जिसका आम मेहनतकश जनता से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि आईएमएफ़ का क़र्ज़ बेइंतहा बढ़ गया है, अर्थव्यवस्था डूब रही है और लोग निजीकरण के ख़िलाफ़…
  • अगले चुनावी साल से पहले भाजपा को सता रही हैं पिछली गलतियां
    सुहित के सेन
    अगले चुनावी साल से पहले भाजपा को सता रही हैं पिछली गलतियां
    22 Jun 2021
    भाजपा अगले साल एक के बाद एक होने वाले चुनावों की एक श्रृंखला को लेकर परेशान और हताश दिख रही है।
  • दिल्ली में पानी की किल्लत पर विजय गोयल ने जो तस्वीर ट्वीट की, वो कांग्रेस शासनकाल की निकली
    कलीम अहमद
    दिल्ली में पानी की किल्लत पर विजय गोयल ने जो तस्वीर ट्वीट की, वो कांग्रेस शासनकाल की निकली
    22 Jun 2021
    ऑल्ट न्यूज़ ने फ़ोटोजर्नलिस्ट अदनान आबिदी से बात की और उन्होंने इसकी पुष्टि की कि उन्होंने ही 2009 में ये तस्वीर ली थी. यानी, भाजपा नेताओं ने दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर AAP सरकार को घेरते हुए…
  • मिल्खा सिंह
    लेज़्ली ज़ेवियर
    मिल्खा सिंह : एक हीरो जिसे देश ने चाहा, लेकिन दूसरों की कीमत पर
    22 Jun 2021
    भारतीय खेल के इतिहास में रोम ओलंपिक में मिल्खा सिंह के चौथे पायदान पर आने की उपलब्धि को खूब तराशा गया है। इस उपलब्धि पर कई किताबें और लेख लिखे गए, फ़िल्में बनाई गईं। लेकिन इसी दौरान केडी जाधव को…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License