NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोलंबिया : सोशल लीडर व शांति समझौते के हस्ताक्षरकर्ताओं की हत्या 2021 में भी जारी
इस वर्ष के पिछले तीन दिनों में दो सोशल लीडर और एफ़एआरसी गुरिल्ला ग्रुप के शांति समझौते के दो हस्ताक्षरकर्ताओं की कोलंबिया में हत्या की गई।
पीपल्स डिस्पैच
04 Jan 2021
कोलंबिया

कोलंबिया में मानवीय त्रासदी 2021 में भी जारी है। इस देश में इस वर्ष के पिछले तीन दिनों में दो सोशल लीडर, रिवॉल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस ऑफ कोलंबिया (एफएआरसी) गुरिल्ला ग्रुप के दो पूर्व-लड़ाके और एक पूर्व-लड़ाका के परिवार के एक सदस्य की हत्या कर दी गई।

वर्ष 2016 में क्यूबा के हवाना में पूर्व सरकार के साथ हस्ताक्षर किए गए शांति समझौतों के हिस्से के रूप में गुरिल्ला ग्रुप के निरस्त्रीकरण के बाद उभरे कॉमन अल्टरनेटिव रिवोल्यूशनरी फोर्सेस (एफएआरसी) राजनीतिक दल ने 3 जनवरी को पूर्व गुरिल्ला लड़ाके डुवान आर्लेड गालिंडेज़ नाडिया की हत्या की निंदा की।

डुवान गालिंडेज की हत्या काकेडा डिपार्टमेंट में कार्टाजेना डेल चेरा नगरपालिका में 2 जनवरी की रात को की गई थी। उन्हें एक रेस्तरां के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मार दी गई थी और अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद से मारे गए पूर्व एफएआरसी लड़ाकों का आंकड़ा डुवान की हत्या के साथ 251 तक पहुंच गया।

इससे पहले 1 जनवरी को एफएआरसी पार्टी ने शांति समझौते के हस्ताक्षरकर्ता योलांडा ज़बाला माजो और उनकी बहन रीना ज़बाला की हत्या की निंदा की।

योलांडा और उनकी बहन की हत्या एंटिओक्विया डिपार्टमेंट में ब्रिसेनो नगरपालिक में 1 जनवरी को तड़के हत्या कर दी गई थी। सुबह 4 बजे अज्ञात हथियारबंद लोग उनके घर में घुस गए इन बहनों को जबरदस्ती ले गए और बाद में उनकी हत्या कर दी।

इसी दिन 1 जनवरी को सोशल लीडर गेरार्डो लियोन को मेटा डिपार्टमेंट में प्यूर्टो गैटान नगरपालिका में हथियारबंद बदमाशों द्वारा मार दिया गया था। गेरार्डो लियोन शिक्षक थें और कोलंबियाई फेडरेशन ऑफ एजुकेशन वर्कर्स (एफईसीओडीई) के सदस्य थें।

इसके अलावा 1 जनवरी को फिर एक अन्य सोशल लीडर, शिक्षक और एफईसीओडीई के सदस्य डिएगो बेटनकोर्ट हिगुएरा को कैसनारे डिपार्टमेंट में योपाल नगरपालिका में मार दिया गया था।

गेरार्डो लियोन और डिएगो बेटनकोर्ट की हत्या के साथ 2021 में दो सोशल लीडर और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।

इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट एंड पीस स्टडीज (आईएनडीईपीएजेड) के अनुसार पिछले साल 2020 में 310 पर्यावरणविदों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, किसान और सोशल लीडर और एफएआरसी के 64 पूर्व लड़ाके मारे गए।

columbia
Murder of social leaders
Common Alternative Revolutionary Forces
FARC
Colombian Federation of Education Workers
FECODE

Related Stories

कोलंबिया में राष्ट्रीय हड़ताल के दस सप्ताह पूरे हुए

क्रूर सरकारी दमन और विवादास्पद कर सुधार बिल को वापस लेने के बीच कोलंबिया में प्रदर्शन जारी

कोलंबिया : दक्षिणपंथी सरकार की नवउदारवादी नीतियों के ख़िलाफ़ हड़ताल

नवउदारवादी उपायों के विरोध में कोलंबिया में राष्ट्रीय हड़ताल घोषित

शांति समझौते के वर्षों बाद कोलंबिया में हिंसा और मानवीय संकट गहराया

कोलंबिया के बाद इलिनोइस स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्रों की हड़ताल की योजना

कोलंबिया में सामाजिक कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही हत्या

FARC पार्टी और कोलम्बियाई राष्ट्रीय सरकार ने शांति के लिए प्रतिबद्धताओं पर हस्ताक्षर किये

कोलम्बियावासी जीवन और शांति के लिए इकट्ठा हुए

कोलंबिया : सामाजिक संगठनों ने नेताओं की हत्या की निंदा की


बाकी खबरें

  • kisan andolan
    राजेंद्र शर्मा
    ओये किसान, तू तो बड़ा चीटिंगबाज़ निकला!
    27 Nov 2021
    कटाक्ष: बेचारे मोदी जी को साल भर, जी हां पूरे साल भर, इसके सब्ज़बाग़ दिखाए कि बस, तीन कानूनों की वापसी की ही बात है। तीन कानून बस। इधर कानून वापस हुए और उधर बार्डर खाली, लेकिन...
  •  Prayagraj murder and rape case
    सोनिया यादव
    यूपी: प्रयागराज हत्या और बलात्कार कांड ने प्रदेश में दलितों-महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठाए सवाल!
    27 Nov 2021
    इस घटना के बाद एक बार विपक्ष खस्ता कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर है, तो वहीं सरकार इस मामले में फिलहाल चुप्पी साधे हुए है। हालांकि राज्य में एक के बाद एक घटित हो रही ऐसी घटनाएं सरकार के '…
  • ncrt
    गौरी आनंद
    ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए NCERT वेबसाइट पर डाली गई शिक्षक प्रशिक्षण नियमावली को हटाया गया, LGBTQ+ समूहों ने किया विरोध
    27 Nov 2021
    700 से ज़्यादा लोगों द्वारा हस्ताक्षरित पत्र को सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को भेजा गया।
  • farming
    डॉ. ज्ञान सिंह
    किसानों की बदहाली दूर करने के लिए ढेर सारे जायज कदम उठाने होंगे! 
    27 Nov 2021
    केवल 3 कृषि कानूनों को वापस ले लेने से ही छोटे किसानों, खेतिहर मजदूरों और ग्रामीण कारीगरों की दुर्दशा में सुधार नहीं होने जा रहा है। भारी कर्ज और बेहद गरीबी में जी रहे किसानों की भलाई के लिए ढेर सारे…
  • poverty
    भरत डोगरा
    डेटा: ग़रीबी कम करने में नाकाम उच्च विकास दर
    27 Nov 2021
    सरकार को असमानता को कम करना चाहिए और जीडीपी विकास दर को बढ़ा-चढ़ा कर पेश नहीं करना चाहिए। ग़रीबों को कोने में धकेलते हुए उनकी क़ीमत पर, आय और पूंजी को चंद मुट्ठियों में जमा किया जा रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License