NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोलंबिया की नेशनल स्ट्राइक कमेटी ने प्रदर्शन का आह्वान किया
इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान यह मांग करने के लिए किया गया है कि राष्ट्रीय सरकार आंदोलनकारी क्षेत्रों की मांगों पर बातचीत करने के लिए आगे बढ़ने और प्रदर्शन के अधिकार का प्रयोग करने के लिए गारंटी प्रदान करने वाले पूर्व-समझौते पर हस्ताक्षर करे।
पीपल्स डिस्पैच
09 Jun 2021
कोलंबिया की नेशनल स्ट्राइक कमेटी ने प्रदर्शन का आह्वान किया

राष्ट्रपति इवान डुके की दक्षिणपंथी सरकार और उनकी नवउदारवादी नीतियों के खिलाफ सामाजिक संगठनों और ट्रेड यूनियनों को एक साथ लाने वाली नेशनल स्ट्राइक कमेटी 28 अप्रैल से कोलंबिया भर में सड़कों पर उतरी है। इस कमेटी ने आज नए सिरे से 9 जून को लामबंदी का आह्वान किया है। नई विरोध कार्रवाई का आह्वान यह मांग करने के लिए किया गया है कि सरकार आंदोलनकारी क्षेत्रों की मांगों पर बातचीत करने के लिए आगे आने और प्रदर्शन करने का अधिकार का प्रयोग करने के लिए गारंटी प्रदान करने वाले पूर्व-समझौते पर हस्ताक्षर करे।

राजधानी बोगोटा में इस कमेटी ने क्रूर पुलिस और सैन्य दमन को समाप्त करने की मांग के लिए नागरिकों से "अ ग्रेटर टेक ओवर बोगोटा" के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में बड़े पैमाने पर शामिल होने का आह्वान किया है। इस दमन में 40 से अधिक प्रदर्शनकारी मारे गए हैं।

कल 8 जून को इंटर अमेरिकन कमीशन ऑन ह्यूमन राइट्स (आईएसीएचआर) के मानवाधिकार मिशन के सदस्यों ने भी कोलंबियाई सरकार से जारी सामाजिक संकट को हल करने के लिए संवाद प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का आह्वान किया। आईएसीएचआर मिशन पिछले सात हफ्तों की राष्ट्रीय हड़ताल के दौरान सरकारी सुरक्षा बलों द्वारा किए गए मानवाधिकारों के उल्लंघन का विश्लेषण करने के लिए कोलंबिया आया है।

8 जून को मानवाधिकार संगठनों टेम्ब्लोरेस, इंडेपाज़ और पाईस ने राष्ट्रीय पुलिस और सेना के अधिकारियों द्वारा किए गए मानवाधिकारों के उल्लंघन पर अपनी रिपोर्ट और निष्कर्ष प्रस्तुत करने और आईएसीएचआर को अपने काम में सहायता करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन तीनों संगठनों ने बताया कि 28 अप्रैल से 31 मई के बीच देश में पुलिस हिंसा के कुल 3,798 मामले दर्ज किए गए। इनमें 41 मौतें, 1696 मनमानी गिरफ्तारियां, 1248 शारीरिक हिंसा के शिकार, 795 हिंसक हस्तक्षेप, जबरन गायब होने के 365 पीड़ित, गोलीबारी के 165 मामले, आंखों में चोट लगने के 65मामले, यौन हिंसा के 25 पीड़ित और लिंग आधारित हिंसा के छह पीड़ित शामिल हैं।

colombia
national strike Committee
National Strike Committee calls for mobilizations

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

कोलंबिया में महिलाओं का प्रजनन अधिकारों के लिए संघर्ष जारी

कोलंबिया में चुनाव : बदलाव की संभावना और चुनावी गारंटी की कमी

यदि मैं संघर्ष करते हुए गिर जाऊँ, तो मेरी जगह ले लेना

कोलंबियाई नेता अपने हाथ देश के श्रमिक वर्ग के खून से रंगना चाहते हैं

कोलंबिया में सामाजिक कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही हत्या

कोलंबिया में फिर राष्ट्रीय हड़ताल

कोलंबिया के लोग संकट और हिंसा को लेकर सड़कों पर उतरे

कोलंबियाः पुलिस की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शन में कई लोग मारे गए

नागरिकों ने की शांति की अपील, हिंसा में अब तक 22 मौतें और अन्य ख़बरें


बाकी खबरें

  • yogi bulldozer
    सत्यम श्रीवास्तव
    यूपी चुनाव: भाजपा को अब 'बाबा के बुलडोज़र' का ही सहारा!
    26 Feb 2022
    “इस मशीन का ज़िक्र जिस तरह से उत्तर प्रदेश के चुनावी अभियानों में हो रहा है उसे देखकर लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इसे स्टार प्रचारक के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।”
  • Nagaland
    अजय सिंह
    नगालैंडः “…हमें चाहिए आज़ादी”
    26 Feb 2022
    आफ़्सपा और कोरोना टीकाकरण को नगालैंड के लिए बाध्यकारी बना दिया गया है, जिसके ख़िलाफ़ लोगों में गहरा आक्रोश है।
  • women in politics
    नाइश हसन
    पैसे के दम पर चल रही चुनावी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी नामुमकिन
    26 Feb 2022
    चुनावी राजनीति में झोंका जा रहा अकूत पैसा हर तरह की वंचना से पीड़ित समुदायों के प्रतिनिधित्व को कम कर देता है। महिलाओं का प्रतिनिधित्व नामुमकिन बन जाता है।
  • Volodymyr Zelensky
    एम. के. भद्रकुमार
    रंग बदलती रूस-यूक्रेन की हाइब्रिड जंग
    26 Feb 2022
    दिलचस्प पहलू यह है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने ख़ुद भी फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से सीधे पुतिन को संदेश देने का अनुरोध किया है।
  • UNI
    रवि कौशल
    UNI कर्मचारियों का प्रदर्शन: “लंबित वेतन का भुगतान कर आप कई 'कुमारों' को बचा सकते हैं”
    26 Feb 2022
    यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया ने अपने फोटोग्राफर टी कुमार को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कई पत्रकार संगठनों के कर्मचारी भी मौजूद थे। कुमार ने चेन्नई में अपने दफ्तर में ही वर्षों से वेतन न मिलने से तंग आकर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License