NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
COVID-19 के प्रकोप के बीच कोलंबिया के ईएलएन ने सीज़फायर की घोषणा की
कोरोनावायरस महामारी के चलते द नेशनल लिबरेशन आर्मी (ईएलएन) ने मानवीय प्रयास के रूप में अप्रैल महीने में अपनी कार्रवाई को रोकने की घोषणा की।
पीपल्स डिस्पैच
31 Mar 2020
कोलंबिया

कोलंबिया के क्रांतिकारी वामपंथी सशस्त्र समूह नेशनल लिबरेशन आर्मी (ईएलएन) ने COVID-19 महामारी को देखते हुए अप्रैल महीने के लिए एकतरफा सीज़फायर की घोषणा की है। ईएलएन ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "यह ईएलएन की तरफ से कोलंबियाई लोगों के लिए एक मानवीय प्रयास है जो कोरोनावायरस की तबाही झेल रहे हैं।" ये बयान 28 मार्च को जारी किया गया था लेकिन 30 मार्च को प्रकाशित हुआ।

ईएलएन ने बताया कि "रोकने की प्रक्रिया जारी थी" और यदि उन पर कोलंबिया के सशस्त्र बलों द्वारा हमला किया गया तो इसके लड़ाके खुद की रक्षा करेंगे।

इस गुरिल्ला समूह ने राष्ट्रपति इवान डुके की सरकार से "द्विपक्षीय और अस्थायी" संघर्ष विराम को अंतिम रूप देने के लिए क्यूबा की राजधानी हवाना में अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत फिर से स्थापित करने का आह्वान किया।

उन्होंने "लोगों के खिलाफ उत्पीड़न और सामाजिक नेताओं तथा जमीन से जुड़े एक्टिविस्ट की हत्या को रोकने के लिए" भी कहा।

उक्त बयान में ईएलएन ने Covid-19 महामारी के चलते उत्पन्न संकट का विश्लेषण किया और नोवल कोरोनवायरस के प्रसार को रोकने के लिए संसाधनों और कार्यों को लेकर प्रतिक्रिया न देने के लिए राष्ट्रीय सरकार की निंदा की।

इस विद्रोही संगठन ने "राजनीतिक कैदियों" को मुक्त करते हुए स्वास्थ्य के इस संकटकाल के बीच जेल में बंद कैदियों को कम करने की मांग की।

इसने यह भी मांग किया है कि सरकार Covid-19के ट्रांसमिशन की पुष्टि करने के लिए कोलम्बिया के सभी लोगों को निःशुल्क जांच कराने की सुविधा दे साथ ही कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक सामग्री मुहैया कराए।

इसने सरकार से सभी परिवारों को हर 15 दिनों पर बुनियादी भोजन की मुफ्त आपूर्ति करने को कहा है साथ ही बेरोज़गार लोगों, छोटे और मध्यम उद्योगपतियों, व्यापारियों और किसानों को सब्सिडी देने को कहा है और अन्य उपायों के साथ ऋण चुकौती को टालने के लिए कहा है।

30 मार्च तक कोलंबिया में COVID-19 के 798 मामलों की पुष्टि की गई है और 13 मौत के मामले सामने आए हैं।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

COVID-19
Coronavirus
columbia
ELN
International news

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • international politics
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    ईरान हो या इज़रायल, क्या भारत का दांव उल्टा?
    25 Jun 2021
    पड़ताल दुनिया की में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बातचीत की न्यूज़क्लिक के एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ से, सेंट्रल एशिया और वेस्ट एशिया में अमेरिकी दांव, पुतिन और भारत की कूटनीतिक पहलकदमियों के बारे…
  • oxygen
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली में ऑक्सीजन पर फिर संग्राम, इस बार कमी पर नहीं ज़्यादा मांग लेने पर हाहाकार, वार-पलटवार
    25 Jun 2021
    उप समूह कि कथित रिपोर्ट और भाजपा के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि उनका ‘अपराध’ केवल इतना है कि ‘उन्होंने दो करोड़ लोगों को सांसें देने के लिए लड़ाई लड़ी’।
  • ravishankar prasad
    भाषा
    ट्विटर ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर के ट्विटर खाते को एक घंटे के लिये बंद किया
    25 Jun 2021
    मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अमेरिकी सोशल नेटवर्किंग कंपनी के इस कदम की आलोचना करते हुए इसे मनमाना और आईटी नियमों का घोर उल्लंघन बताया।
  • सोनिया यादव
    कुलदीप सेंगर के करीबी अरुण सिंह को टिकट देकर रद्द करना बीजेपी का दोहरा चरित्र है?
    25 Jun 2021
    वोट बैंक को साधने के लालच में पहले टिकट देना और फिर विवाद बढ़ने पर रद्द कर देना बीजेपी के राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बन चुका है। ऐसे में अब बीजेपी पर दोहरा चरित्र अपनाने और कथनी और करनी में फर्क करने…
  • covax
    रिचा चिंतन
    कोविड-19 : कैसे भारत और कोवैक्स ने दक्षिण एशिया के देशों को निराश किया
    25 Jun 2021
    भारत द्वारा अपने वायदे से मुकरने के बाद दक्षिण एशियाई देश वैक्सीन की व्यवस्था करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस बीच वैश्विक मंच कोवैक्स भी वैक्सीन उपलब्ध करवाने में नाकाम रहा है। नतीज़तन इस क्षेत्र…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License