NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
सराहनीय: कलकत्ता विश्वविद्यालय ने छात्रों की फ़ीस माफ़ की
विश्वविद्यालय ने फ़ीस इस बात को ध्यान में रखते हुए माफ़ की है कि कोविड-19 महामारी के कारण परिवारों को वित्तीय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
भाषा
27 Aug 2021
सराहनीय: कलकत्ता विश्वविद्यालय ने छात्रों की फ़ीस माफ़ की

कोलकाता: कलकत्ता विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों और संस्थान द्वारा संचालित दो स्नातक कार्यक्रमों के छात्रों के लिए फीस माफ कर दी है। विश्वविद्यालय ने फीस इस बात को ध्यान में रखते हुए माफ की है कि कोविड-19 महामारी के कारण परिवारों को वित्तीय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

संस्था ने एक अधिसूचना में यह भी कहा कि अंतिम वर्ष के छात्रों को अंकपत्र प्राप्त करने के लिए अपने बकाया का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

कार्यवाहक रजिस्ट्रार देबाशीष दास द्वारा अधोहस्ताक्षरी अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘यह सभी संबंधितों की जानकारी के लिए है कि वर्तमान महामारी की स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के छात्रों (स्नातकोत्तर और विश्वविद्यालय स्नातक छात्रों) का प्रवेश शुल्क, ट्यूशन फीस और परीक्षा शुल्क जैसे सभी शुल्क माफ कर दिए हैं। विभिन्न सेमेस्टर सेमेस्टर परीक्षाओं की अंकपत्र या ग्रेडशीट एकत्रित करने के लिए छात्रों को शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।’’

164 वर्ष पुराने विश्वविद्यालय की कुलपति सोनाली चक्रवर्ती बंधोपाध्याय ने पीटीआई-भाषा से कहा कि निर्णय छात्रों के हित में लिया गया है।

अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि संबद्ध कॉलेज उनके अपने शासी निकायों द्वारा चलाए जाते हैं और विश्वविद्यालय उनके लिए ऐसा कोई निर्णय नहीं ले सकता है।

Calcutta University
Waives students' fees

Related Stories


बाकी खबरें

  • इमाद उल हसन
    नफ़रती सिनेमाई इतिहास की याद दिलाती कश्मीर फ़ाइल्स
    24 Mar 2022
    यह फ़िल्म मुसलमानों के ख़िलाफ़ मौजूदा रूढ़ धारणाओं को मज़बूती देने के लिए फिल्मों का इस्तेमाल करते हुए एक हालिया घटना को बड़ा बनाकर पेश करती है और और इसका इस्तेमाल देश को ज़्यादा सांप्रदायिक बनाने के…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार: "मुख्यमंत्री के गृह जिले में दलित-अतिपिछड़ों पर पुलिस-सामंती अपराधियों का बर्बर हमला शर्मनाक"
    24 Mar 2022
    भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा के हिलसा में अतिपिछड़ी जाति से आने वाले विरेश चंद्रवंशी की बर्बर किस्म से की गई हत्या, उसके बाद अतिपिछड़े व दलित समुदाय पर ही…
  • आमिर मलिक
    भगत सिंह झुग्गियाँ- वह स्वतंत्रता सेनानी जो सदा लड़ते रहे
    24 Mar 2022
    ब्रितानिया सल्तनत के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ने वाले, भगत सिंह झुग्गियाँ सदा लोगों के हक़ में आवाज़ उठाते रहे। इसी महीने आठ तारीख़ को उन्होंने अंतिम साँस ली। लेखक उनकी ज़िंदगी की कुछ झलकियाँ दिखा रहे हैं...
  • सबरंग इंडिया
    मौन कोई विकल्प नहीं है: पत्रकारों ने भारत के संवैधानिक संस्थानों की चुप्पी पर सवाल उठाया
    24 Mar 2022
    वरिष्ठ पत्रकारों ने हेट स्पीच और नरसंहार के खुले आह्वान के खिलाफ कार्रवाई की अपील की
  • प्रभात पटनायक
    वैश्वीकरण और पूंजी तथा श्रम का स्थान परिवर्तन
    24 Mar 2022
    वैश्वीकरण के वर्तमान दौर में, उत्तर के उन्नत पूंजीवादी देशों से, दक्षिण के कम मजदूरी वाले देशों की ओर, पूंजी के स्थानांतरण पर तो काफ़ी चर्चा हुई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License