NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
कोविड-19
समाज
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
नए नेतृत्व के चयन के साथ क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी की 8वीं पार्टी कांग्रेस का समापन हुआ
ऐतिहासिक क्रांतिकारी नेता राउल कास्त्रो रूज़ के पद छोड़ने के बाद मगेल डिआज़-कैनेल को पार्टी का पहला सचिव चुना गया
पीपल्स डिस्पैच
21 Apr 2021
Cuba

क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी की आठवीं  कांग्रेस चार दिनों की गहन बहस, चर्चा और ज़ोरदार भाषणों के बाद 19 अप्रैल, 2021 को संपन्न हुई। "क्यूबा की क्रांति की ऐतिहासिक निरंतरता के लिए हुई कांग्रेस में 300 पार्टी कैडरों और नेताओं ने भाग लिया। यह फिदेल कास्त्रो की मृत्यु (25 नवंबर, 2016) के बाद पहली काँग्रेस थी।

मौजूदा कोविड-19 महामारी के बीच महीनों की तैयारियों और  पार्टी की बैठकों के बाद 16-19 अप्रैल तक इस कांग्रेस का आयोजन किया गया था। कांग्रेस के समापन पर राउल कास्त्रो ने क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी के पहले सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस ने मगेल डियाज-कैनेल को पहले नए सचिव के रूप में चुना गया। वह देश के राष्ट्रपति भी हैं।

ऐतिहासिक चार दिवसीय कांग्रेस, यूएस-प्रायोजित प्लेया-गिरोन के आक्रमण की 60वीं वर्षगांठ और उसके पश्चात अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ क्यूबा की जीत के साथ-साथ फिदेल कास्त्रो द्वारा क्यूबा की क्रांति के समाजवादी स्वरूप की घोषणा, के अवसर पर आयोजित की गई थी।

यह कांग्रेस ऐसे समय पर हुई है जब क्यूबा द्वीप भी कोविड-19 के कारण पैदा हुई आर्थिक दिक्कतों और संक्रमण के दूसरे लहर से अछूता नहीं है जिसने पूरे इलाके को अपनी चपेट में लिया हुआ है। इसके अलावा, हाल ही में नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने व्यक्त किया था कि वह संभावित रूप से क्यूबा के विरुद्ध की गई कार्यवाही का पुनर्मूल्यांकन करेगा और ट्रम्प प्रशासन द्वारा लिए गए कदमों को सामान्य करने की कोशिश करेगा। हालांकि अभी तक अमरीका इस पर आगे नहीं बढ़ा है। हर दिन क्यूबा अपने आतंकवाद के प्रायोजक की उपाधि में खंडन  और हेल्म्स-बर्टन अधिनियम के शीर्षक III को निलंबित करने का इंतजार करते रहते हैं, जिसका परिणाम पूरा देश और वहाँ के नागरिक भुगत रहे हैं।

हालांकि, प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद, क्यूबा लगातार संघर्ष कर रहा है और अपने ऊपर लगी बंदिशों के बावजूद, उसने अपने  संघर्ष से न केवल अपने नागरिकों के अस्तित्व के लिए, बल्कि पूरे लैटिन अमरीका का पहला और एकमात्र टीका बनाकर पूरे मानव समाज के कल्याण का काम किया है।

कांग्रेस ने नए नेतृत्व का चुनाव करने के साथ-साथ देश के आर्थिक, राजनीतिक और संगठन क्षेत्र के भविष्य के लिए योजना बनाई है।

cuba
Cuba revolution
Fidel Castro

Related Stories

बदलाव और निरंतरता के बीच क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी की 8वीं कांग्रेस

पोम्पिओ के भारत दौरे के ख़िलाफ़ प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • बिहार शेल्टर होम कांड-2: युवती ने अधीक्षिका पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- होता है गंदा काम
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार शेल्टर होम कांड-2: युवती ने अधीक्षिका पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- होता है गंदा काम
    02 Feb 2022
    राजधानी पटना में गाय घाट स्थित महिला रिमांड होम से भागी एक युवती ने इस रिमांड होम की अधीक्षिका वंदना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां खूबसबरत लड़कियां मैम को प्यारी होती हैं। उसने कहा कि…
  • uttarakhand
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड चुनाव: थपलियालखेड़ा सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से वंचित
    02 Feb 2022
    उत्तराखंड राज्य बने लगभग 22 साल हो गए हैं, पर आज भी अंतर्राष्ट्रीय सीमा और पहाड़ी इलाकों में जरुरी सुविधा से लोग वंचित हैं। गांव के लोगों को ज़रूरी सुविधाओं के लिए नेपाल पर निर्भर होना पड़ता है।
  • ASEEM
    अनिल सिन्हा
    यूपी के चुनाव मैदान में आईपीएस अफसरः क्या नौकरशही के इस राजनीतिकरण को रोकना नहीं चाहिए?
    02 Feb 2022
    ईडी के संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह और कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को टिकट देकर भाजपा ने निश्चित तौर पर नौकरशाही की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
  • सोनिया यादव
    जेंडर बजट में कटौती, मोदी सरकार के ‘अमृतकाल’ में महिलाओं की नहीं कोई जगह
    02 Feb 2022
    महामारी के बाद की स्थिति में भी महिलाओं की जिंदगी दोबारा पटरी पर लाने के लिए सरकार कोई खास पहल करती दिखाई नहीं दे रही। वित्तीय वर्ष 2021-22 में जेंडर बजट का हिस्सा कुल बजट का केवल 4.4 प्रतिशत था, जो…
  • Myanmar
    चेतन राणा
    तख़्तापल्ट का एक वर्ष: म्यांमार का लोकतंत्र समर्थक प्रतिरोध आशाजनक, लेकिन अंतरराष्ट्रीय एकजुटता डगमग
    02 Feb 2022
    आसियान, भारत और चीन ने म्यांमार में सैन्य तख्तापलट की न केवल निंदा की है, बल्कि अलग-अलग स्तर पर सैन्य सत्ता को वैधता भी प्रदान की है। इनकी प्रेस विज्ञप्तियों में वहां लोकतंत्र के प्रति सामान्य…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License