NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
प्रदूषण को सांप्रदायिक रंग देने वाले विधायक कपिल मिश्रा के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज
बीजेपी के विधायक कपिल मिश्रा ने हाल ही में एक ट्वीट किया, जिसमें एक समुदाय विशेष के लोगों की तुलना ‘प्रदूषण’ से की जा रही है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
29 Oct 2019
kapil mishra
Image courtesy:indiatoday

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और उनके कई समर्थक प्रदूषण जैसे संवेदनशील मुद्दे को भी हिन्दू- मुसलमान में बांटने से बाज़ नहीं आ रहे है। प्रदूषण के मामले पर हिन्दू-मुस्लिम करने वाले ऐसे ही बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज हो गई है। उनके ख़िलाफ़ शिकायत जामिया नगर थाने में दर्ज की गई है। शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने एक संप्रदाय विशेष को अपने ट्वीट के ज़रिये निशाना बनाया है। कपिल मिश्रा ने दिवाली के बाद एक ट्वीट किया था जिसको लेकर काफ़ी लोगों ने आपत्ति जताई थी। कपिल मिश्रा ने अपने ट्वीट में जिस फ़ोटो का इस्तेमाल किया था वह एक संप्रदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी प्रतीत हो रही थी।
74380887_10218035249946863_5142775625274097664_n.jpg

संप्रदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में विधायक कपिल मिश्रा के ख़िलाफ़ जामिया नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत कर दी गई है।

जामिया नगर निवासी महमूद अहमद ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि यह संप्रदाय विशेष पर की गई आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी है। इस शिकायत में आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए विधायक कपिल मिश्रा की टिप्पणी को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडने वाला क़रार दिया है। इससे संप्रदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे बयान से आपसी भाईचारा ख़त्म होगा।

उन्होंने इसे विधायक की गंदी मानसिकता क़रार देते हुए इस मामले में आईटी एक्ट की धाराओं के तहत एफ़आईआर दर्ज करने की मांग की है। यह शिकायत सोमवार को जामिया नगर पुलिस स्टेशन में की गई है। शिकायत में यह भी आपत्ति जताई गई कि ट्वीट के बाद इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है। ऐसी टिप्पणी दो संप्रदायों के बीच दरारें पैदा करने वाली है।

आपको बता दें कि कपिल मिश्रा हाल में ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे, इससे पहले वो आम आदमी पार्टी से विधायक थे। जब से उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़ी है तब से ही वो लगातार इस तरह के सांप्रदायिक और मुस्लिम विरोधी बयान और ट्वीट कर रहे हैं।

मिश्रा ने एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अगर आप चाहते हैं कि प्रदूषण कम हो तो आपको इन पटाखों को कम करना चाहिए।’’

तस्वीर में एक बुज़ुर्ग व्यक्ति टोपी लगाये हुए है और कुछ बच्चों तथा बुर्का पहने महिला के साथ क़तार में खड़ा है।

कपिल मिश्रा के इस ट्वीट पर कुछ ही देर में लोगों ने रिएक्शन देने शुरू कर दिए। देखते ही देखते ये ट्वीट वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर लोगों ने कपिल मिश्रा को जमकर फटकार लगाई। वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कपिल मिश्रा का समर्थन किया।

राष्ट्रीय जनता दल ने आरोप लगाया कि वह सांप्रदायिक घृणा फैला रहे हैं लेकिन मिश्रा ने कहा कि वह जनसंख्या नियंत्रण की जरूरत पर जागरुकता फैलाने की कोशिश रहे थे।

ट्विटर ने हालांकि, बाद में दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने को लेकर इस ट्वीट को हटा दिया।

राष्ट्रीय जनता दल ने मिश्रा पर बरसते हुए आरोप लगाया है कि वह अपनी ओछी राजनीति के लिए मुस्लिम बच्चों की तुलना प्रदूषण से कर रहे हैं।

मिश्रा ने राजद पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने केवल बच्चों की तस्वीरें पोस्ट की हैं, लेकिन वे इसे मुस्लिम के तौर पर देख रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरे ट्वीट में हिंदू और मुस्लिम शामिल नहीं था। अगर यह तस्वीर किसी हिंदू परिवार की होती तो क्या वह इसी तरीक़े से प्रतिक्रिया देते।’’

भाजपाईयों ने प्रदूषण बढ़ाने की बहुत कोशिश की लेकिन दिल्ली की जनता ने @ArvindKejriwal के साथ मिलकर प्रदूषण मुक्त दीपावली का सपना पूरा किया 2016 के मुक़ाबले दिवाली पर लगभग एक चौथाई रहा दिल्ली का प्रदूषण ? बधाई दिल्ली pic.twitter.com/lEwUsgvPrh

— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 28, 2019

कपिल मिश्रा के इस विवादित ट्वीट पर आम आदमी पार्टी ने ज़ोरदार हमला बोला है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कपिल मिश्रा के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, "पूरी की पूरी भाजपा इस अभियान में लगी रही कि लेज़र शो को विफल कर और प्रदूषण बढ़ाएं। उसके लिए समुदाय विशेष के ख़िलाफ़ नफ़रत फैलाएं जो इनकी रणनीति का हिस्सा होता है। प्रदूषण कम करने के पुनीत कार्य में जब दिल्ली के लोग जाति धर्म से ऊपर उठकर हमारे साथ आ रहे हैं, उसे क्यों आप नफ़रत से जोड़ रहे हैं।"

 

(भाषा से इनपुट के साथ)

kapil MIshra
Diwali
pollution
Communalism
hindu-muslim
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • Antony Blinken
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस को अमेरिकी जवाब देने में ब्लिंकन देरी कर रहे हैं
    21 Jan 2022
    रूस की सुरक्षा गारंटी देने की मांगों पर औपचारिक प्रतिक्रिया देने की समय सीमा नजदीक आने के साथ ही अमेरिकी कूटनीति तेज हो गई है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के क़रीब साढ़े तीन लाख नए मामले सामने आए
    21 Jan 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के साढ़े तीन लाख के क़रीब यानी 3,47,254 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5.23 फ़ीसदी यानी 20 लाख 18 हज़ार 825 हो गयी है।
  • jute mill
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    बंगाल : जूट मिल बंद होने से क़रीब एक लाख मज़दूर होंगे प्रभावित
    21 Jan 2022
    नौ प्रमुख ट्रेड यूनियनों ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हस्तक्षेप की मांग की है।
  • online education
    सतीश भारतीय
    ऑनलाइन शिक्षा में विभिन्न समस्याओं से जूझते विद्यार्थियों का बयान
    21 Jan 2022
    मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों और शिक्षकों की प्रतिक्रियाओं से स्पष्ट ज्ञात हो रहा है कि इस वक्त ऑनलाइन शिक्षा एक औपचारिकता के रूप में विद्यमान है। सरकार ने धरातलीय हकीकत जाने बगैर ऑनलाइन शिक्षा कोरोना…
  • Ukraine
    न्यूज़क्लिक टीम
    पड़ताल दुनिया भर कीः यमन का ड्रोन हमला हो या यूक्रेन पर तनाव, कब्ज़ा और लालच है असल मकसद
    20 Jan 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबु धाबी पर किये ड्रोन हमले की असल कहानी पर प्रकाश डाला न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License