NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
"मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है, माफ़ी नहीं मांगूंगा"
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित की।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Dec 2019
congress rally
Image courtesy: Prokerala

दिल्ली: 14 दिंसबर को कांग्रेस ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में ''भारत बचाओ रैली"आयोजित किया। इस रैली में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस रैली को तमाम कांग्रेस के बड़े नेताओ ने संबोधित किया। सभी नेताओ ने संशोधित नागरिकता कानून, संविधान पर हो रहे हमलों और बेरोज़गारी की समस्या को लेकर बीजेपी की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि यह कानून भारत की आत्मा को तार-तार कर देगा।

उन्होंने 'भारत बचाओ रैली' में कहा, '' अगर देश को बचाना है तो कठोर संघर्ष करना होगा।''

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा , ''बेरोजगारी का माहौल है, युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं। किसान की परेशानी बढ़ गयी है। उन्हें खेती के लिए सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।"

सोनिया ने कहा, "आज तो अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा माहौल है। पूरा देश पूछ रहा है कि सबका साथ, सबका विकास कहां है?"

उन्होंने सवाल किया, '' कालाधन लाने के लिए नोटबन्दी की थी, लेकिन नहीं आया। इसकी जांच होनी चाहिए या नहीं?"

सोनिया ने कहा, " आज का माहौल ऐसा हो गया है कि जब मर्जी आये धारा बदल दो, राज्य का दर्जा बदल दो या कोई भी विधेयक पारित कर दो।"

उन्होंने आरोप लगाया, "ये लोग जो नागरिकता कानून लाये हैं, वह भारत की आत्मा को तार-तार कर देगा जैसा असम और पूर्वोत्तर में हो रहा है। "

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए सोनिया ने कहा, ''इनका संकीर्ण एजेंडा है लोगों को लड़वाओ और अपनी नाकामी छिपाओ।''

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया, ''मोदी-शाह को बताओ कि देश बचाने के लिए हम कोई भी संघर्ष करने को तैयार हैं।''

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ''रेप इन इंडिया'' वाली टिप्पणी पर भाजपा की ओर से माफी की मांग किए जाने पर पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि उनका नाम ''राहुल सावरकर'' नहीं हैं और वह कभी माफी नहीं मांगने वाले हैं। उन्होंने यहां ''भारत बचाओ रैली'' में कहा, '' कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी से नहीं डरता और देश के लिए जान देने के लिए तैयार रहता है।''

उन्होंने कहा, ''संसद में भाजपा के लोगों ने कहा कि मैं भाषण के लिए माफी मांगू। मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है। माफी नहीं मांगूंगा।मर जाऊँगा लेकिन माफी नहीं माँगूँगा।''

गांधी ने कहा, " मोदी और अमित शाह को माफी मांगनी है। पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही थी। हमारी शक्ति अर्थव्यवस्था थी। लोग दुनिया का भविष्य चीन और भारत को बोलते थे।लेकिन  नरेंद्र मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था खुद नष्ट कर दी।"

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने ''भारत बचाओ रैली" में कहा कि, "हमें इस देश को बचाना है क्योंकि इस पर एक ऐसी सरकार का साया है जिसमें समानता नहीं है।"

प्रियंका ने कहा, ''पहले पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही थी। विकास हो रहा था। आज भाजपा की सरकार में रोजगार बढ़ने की बजाय घट रहा है। महंगाई बढ़ रही है। छोटे और मझोले व्यापारी परेशान हैं।''

उन्होंने कहा, ''असलियत यह है कि यदि भाजपा है तो 45 साल में सबसे ज्यादा महंगाई मुमकिन है।"

नागरिकता संशोधन कानून का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा, " इस सरकार में ऐसे कानून बन रहे हैं जिससे देश का संविधान खतरे में है। यह विभाजनकारी है।"

उन्होंने कहा, " मैं कश्मीर से अरुणाचल तक सबसे कहना चाहती हूँ कि आप अपनी आवाज उठाइये। अगर हम चुप रहेंगे तो आम्बेडकर द्वारा लिखा गया संविधान खत्म हो जाएगा और देश का बंटवारा जो जाएगा।''

प्रियंका ने कहा, "आज चारों तरफ अन्याय है। महिलाएं असुरक्षित हैं। सभी को मिलकर भारत को बचाना है।"

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस रैली में कहा, '' तकरीबन छह साल पहले जनता को बड़े बड़े सपने दिखाए गए थे। किसानों की आमदनी दुगुनी करने और नौजवानों को हर साल दो करोड़ रोजगार मुहैया कराने का वादा किया था। अब तो साबित हो गया कि ये वादे झूठे थे।''

उन्होंने कहा कि हमारा फर्ज है कि हम कांग्रेस को मजबूत करें ताकि हम देश को सही दिशा की तरफ ले जा सके।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसान बर्बाद हो रहा है। उसके लिए सभी कार्यकर्ता जमीन पर लड़ें।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ )

Congress
Bharat bachao rally
Rahul Gandhi
MANMOHAN SINGH
sonia gandhi
PRIYANKA GANDHI VADRA
ashok gehlot
NRC
CAB
भारत बचाओ रैली
Savarkar
rape in india
Narendra modi
Amit Shah
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • Sudan
    पवन कुलकर्णी
    कड़ी कार्रवाई के बावजूद सूडान में सैन्य तख़्तापलट का विरोध जारी
    18 Jan 2022
    सुरक्षा बलों की ओर से बढ़ती हिंसा के बावजूद अमेरिका और उसके क्षेत्रीय और पश्चिमी सहयोगियों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र भी बातचीत का आह्वान करते रहे हैं। हालांकि, सड़कों पर "कोई बातचीत नहीं, कोई समझौता…
  • CSTO
    एम. के. भद्रकुमार
    कज़ाख़िस्तान में पूरा हुआ CSTO का मिशन 
    18 Jan 2022
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बुधवार को क्रेमलिन में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ कज़ाख़िस्तान मिशन के बारे में कलेक्टिव सिक्योरिटी ट्रीट ऑर्गनाइजेशन की “वर्किंग मीटिंग” के बाद दी गई चेतावनी…
  • election rally
    रवि शंकर दुबे
    क्या सिर्फ़ विपक्षियों के लिए हैं कोरोना गाइडलाइन? बीजेपी के जुलूस चुनाव आयोग की नज़रो से दूर क्यों?
    18 Jan 2022
    कोरोना गाइडलाइंस के परवाह न करते हुए हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तरह से प्रचार में जुटे हैं, ऐसे में विपक्षी पार्टियों पर कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं लेकिन बीजेपी के चुनावी जुलूसों पर अब भी कोई बड़ी…
  • Rohit vemula
    फ़र्रह शकेब
    स्मृति शेष: रोहित वेमूला की “संस्थागत हत्या” के 6 वर्ष बाद क्या कुछ बदला है
    18 Jan 2022
    दलित उत्पीड़न की घटनायें हमारे सामान्य जीवन में इतनी सामान्य हो गयी हैं कि हम और हमारी सामूहिक चेतना इसकी आदी हो चुकी है। लेकिन इन्हीं के दरमियान बीच-बीच में बज़ाहिर कुछ सामान्य सी घटनाओं के प्रतिरोध…
  • bank
    प्रभात पटनायक
    पूंजीवाद के अंतर्गत वित्तीय बाज़ारों के लिए बैंक का निजीकरण हितकर नहीं
    18 Jan 2022
    बैंकों का सरकारी स्वामित्व न केवल संस्थागत ऋण की व्यापक पहुंच प्रदान करता है बल्कि पूंजीवाद की वित्तीय प्रणाली की स्थिरता के लिए भी आवश्यक है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License