NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
असम में ख़रीद-फरोख़्त की आशंका से बचने के लिए कांग्रेस ने उठाया कदम, 20 उम्मीदवार जयपुर पहुंचे
पार्टी सूत्रों का कहना है कि जयपुर के एक निजी होटल में जिन उम्मीदवारों को ठहराया गया हैं उनमें एआईयूडीएफ के उम्मीदवार ज्यादा हैं। आने वाले दिनों में कई और उम्मीदवारों को जयपुर लाए जाने की संभावना है।
भाषा
09 Apr 2021
कांग्रेस

जयपुर/नयी दिल्ली: कांग्रेस असम विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले ही खरीद-फरोख्त की किसी भी आशंका से बचने के लिए अपने गठबंधन के करीब 20 ऐसे उम्मीदवारों को जयपुर लेकर आई है जिनकी जीत की वह उम्मीद लगा रही है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि जयपुर के एक निजी होटल में जिन उम्मीदवारों को ठहराया गया हैं उनमें एआईयूडीएफ के उम्मीदवार ज्यादा हैं। आने वाले दिनों में कई और उम्मीदवारों को जयपुर लाए जाने की संभावना है।

जयपुर में कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि ये प्रत्याशी व कुछ और अन्य लोग शुक्रवार दोपहर बाद गुवाहाटी से हवाई मार्ग से यहां पहुंचे। मुख्य सचेतक महेश जोशी व विधायक रफीक खान मौजूद थे।

मुख्य सचेतक जोशी ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ कितने लोग आए हैं, किस पार्टी के हैं और कितने दिन यहां रुकेंगे, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझ पर पार्टी की ओर से उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी है ताकि उन्हें कोई परेशानी नहीं हो।’’

उधर, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उम्मीदवारों को खरीद-फरोख्त की कोशिश की आशंका के मद्देनजर जयपुर भेजा गया है। संभव है कि आगे कुछ और लोगों को भेजा जाए।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा एक तरफ चुनाव जीतने का दावा कर रही है, लेकिन दूसरी तरफ हमारे कई उम्मीदवारों से संपर्क भी साध रही है। इससे साबित होता है कि सत्तारूढ़ पार्टी चुनाव हार चुकी है।’’ उल्लेखनीय है कि असम में कांग्रेस की अगुवाई वाले ‘महाजोत’ में एआईयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा, भाकपा (माले), आंचलिक गण मोर्चा और राजद शामिल हैं। प्रदेश में मतदान संपन्न हो चुका है। मतगणना दो मई को होगी।

Congress
Assam Elections
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • HATHRAS
    सरोजिनी बिष्ट
    हाथरस कांड का एक साल: बेटी की अस्थियां लिए अब भी न्याय के इंतज़ार में है दलित परिवार
    28 Sep 2021
    मुख्यमंत्री योगी ने पीड़िता के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया था, इसी के साथ कनिष्ठ सहायक पद पर परिवार के एक सदस्य को नौकरी और हाथरस शहर में ही एक घर के आवंटन की घोषणा भी की गई।…
  • Akhlaq
    मुकुल सरल
    दादरी लिंचिंग के 6 बरस: तुम भी कभी मिले हो? मिलना कभी ज़रूर/ कैसे है जुड़ता-टूटता अख़लाक़ का बेटा
    28 Sep 2021
    उत्तर प्रदेश में दादरी के बिसाहड़ा गांव के अख़लाक़ हत्याकांड को आज पूरे 6 बरस हो गए हैं। 28 सितंबर, 2015 को गोमांस की अफ़वाह फैलाकर जुटाई गई एक उग्र भीड़ ने उन्हें घर में घुसकर पीट-पीटकर मार डाला था…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 6 महीने बाद कोरोना से रोज़ाना हो रही मौत का आंकड़ा 200 से नीचे आया
    28 Sep 2021
    देश में 24 घंटो में कोरोना के 18,795 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 36 लाख 97 हज़ार 581 हो गयी है।
  • US
    शिव इंदर सिंह
    अमेरिका में मोदी का क्यों हुआ विरोध?
    28 Sep 2021
    अमेरिका व अन्य देशों में किसान आंदोलन के हक में तथा मोदी सरकार की नीतियों को लेकर पहले भी प्रदर्शन होते रहे हैं। इसी कारण से भारतीय मूल के कई अमेरिकी नेताओं ने भी समय-समय पर मोदी सरकार के कामों और…
  • Photo Essay: Kashmir’s Walnut Industry is on the Decline
    कामरान यूसुफ़
    फ़ोटो आलेख: ढलान की ओर कश्मीर का अखरोट उद्योग
    28 Sep 2021
    कश्मीर में अखरोट उगाने की प्रक्रिया में मशीनीकरण की कमी है, इससे पैदावार कम होता है और फ़सल की गुणवत्ता भी ख़राब हुई है, लिहाज़ा कश्मीर के अखरोट उत्पादकों को इस समय निर्यात में गिरावट का सामना करना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License