NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना वायरस : मुंबई में एक मौत के साथ देश में मरने वालों की संख्या तीन हुई
अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से महाराष्ट्र में मौत का यह पहला मामला है जबकि मृतक की पत्नी की हालत स्थिर है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Mar 2020
coronavirus
Image courtesy: Live Science

कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को मुंबई के 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस वायरस से मौत का देश में यह तीसरा मामला है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 125 पर पहुंच गई है।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से महाराष्ट्र में मौत का यह पहला मामला है जबकि मृतक की पत्नी की हालत स्थिर है।

इससे पहले कर्नाटक के कलबुर्गी में सऊदी अरब की यात्रा करने वाले 76 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई थी। इसके बाद दिल्ली में 68 वर्षीय संक्रमित महिला की जान गई थी। देश में 22 विदेशी नागरिकों समेत 125 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, स्वास्थ्य में सुधार के बाद अब तक 13 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, जिनमें केरल के तीन मामले भी शामिल हैं।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के प्रमुख प्रवीण परदेसी ने कहा कि मुंबई का मरीज शहर के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती था। उन्होंने बताया कि मृतक कोरोना वायरस के अलावा स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से ग्रसित था। 

नोएडा में दो व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। गौतम बुद्ध नगर जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने बताया कि जनपद में कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज सेक्टर 100 स्थित लोटस वुलबर्ड सोसाइटी में रहने वाली महिला है, जो हाल ही में फ्रांस से लौटी थी। महिला को पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया है। 

उन्होंने बताया कि दूसरा मरीज सेक्टर 78 में हाइड पार्क का रहने वाला है। संक्रमित पाए जाने के बाद उसे भी अस्पताल के अलग कमरे में रखा गया है। 

उन्होंने बताया कि दोनों सोसाइटियों की निगरानी की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है तथा सोसाइटी को साफ-सफाई के जरिए संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। 

दो प्रमुख आवासीय स्थानों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद यहां रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। हाइड पार्क सोसाइटी के लोगों ने निर्णय लिया है कि सभी घरेलू सहायिकाओं, विक्रेताओं, डिलीवरी ब्वॉय, आगंतुकों को सोसाइटी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी निवासियों से अपने-अपने फ्लैट में रहने का अनुरोध किया गया है। दोनों सोसायटी के मार्केट को भी बंद कर दिया गया है तथा उन्हें संक्रमण मुक्त करने का काम जारी है।
 
देशभर की स्थिति

दिल्ली में अब तक इसके सात मामले सामने आए हैं। कर्नाटक में आठ, लद्दाख में चार, जम्मू-कश्मीर में तीन और तेलंगाना में चार मरीज हैं।
वहीं राजस्थान में दो विदेशी नागरिकों सहित कुल चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है। ओडिशा में भी सोमवार को कोविड-19 का पहला मामला आया था। 

इसके अलावा हरियाणा में सभी 14 संक्रमित लोग विदेशी हैं और उत्तराखंड में भी एक मामला सामने आया है। केरल में दो विदेशी नागरिक सहित 24 लोग वायरस से संक्रमित हैं। इसमें पिछले महीने इससे ठीक हो चुके तीन लोग भी शामिल हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार केरल के तीन मरीजों सहित कुल 13 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।    

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमित 125 लोगों के सम्पर्क में आए 52,000 से अधिक लोगों की पहचान हो चुकी है। वे किस-किससे तथा कहां मिले इसका पता लगाया जा रहा है और उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित कर चुका है।
 
यात्रियों पर पाबंदी 

कोरोना वायरस : सरकार ने अफगानिस्तान, फिलीपीन और मलेशिया से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।
 
ओलंपिक तैयारी को छोड़कर बाकी सारे राष्ट्रीय खेल शिविर स्थगित

सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से फैली महामारी को देखते हुए एथलीटों के सभी राष्ट्रीय शिविरों को अगले आदेश तक स्थगित करने की मंगलवार को घोषणा की हालांकि तोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे एथलीटों के प्रशिक्षण शिविर जारी रहेंगे।

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र और भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र भी स्थगित रहेंगे।

रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर भारतीय खेल प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि ओलंपिक 2020 की तैयारी कर रहे एथलीटों के प्रशिक्षण शिविरों को छोड़ कर, शेष सभी राष्ट्रीय शिविर स्थगित रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगले आदेश तक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्रों में अकादमिक प्रशिक्षण भी स्थगित रहेंगे।’’

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Coronavirus
novel coronavirus
COVID-19
3 deaths in India
Effect of Coronavirus
Coronavirus Infections decreasing

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • CORONA
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 15 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 278 मरीज़ों की मौत
    23 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 15,102 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख 67 हज़ार 31 हो गयी है।
  • cattle
    पीयूष शर्मा
    यूपी चुनाव: छुट्टा पशुओं की बड़ी समस्या, किसानों के साथ-साथ अब भाजपा भी हैरान-परेशान
    23 Feb 2022
    20वीं पशुगणना के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि पूरे प्रदेश में 11.84 लाख छुट्टा गोवंश है, जो सड़कों पर खुला घूम रहा है और यह संख्या पिछली 19वीं पशुगणना से 17.3 प्रतिशत बढ़ी है ।
  • Awadh
    लाल बहादुर सिंह
    अवध: इस बार भाजपा के लिए अच्छे नहीं संकेत
    23 Feb 2022
    दरअसल चौथे-पांचवे चरण का कुरुक्षेत्र अवध अपने विशिष्ट इतिहास और सामाजिक-आर्थिक संरचना के कारण दक्षिणपंथी ताकतों के लिए सबसे उर्वर क्षेत्र रहा है। लेकिन इसकी सामाजिक-राजनीतिक संरचना और समीकरणों में…
  • रश्मि सहगल
    लखनऊ : कौन जीतेगा यूपी का दिल?
    23 Feb 2022
    यूपी चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। इस चरण पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि इन क्षेत्रों में हर पार्टी की गहरी हिस्सेदारी है।
  • Aasha workers
    वर्षा सिंह
    आशा कार्यकर्ताओं की मानसिक सेहत का सीधा असर देश की सेहत पर!
    23 Feb 2022
    “....क्या इस सबका असर हमारी दिमागी हालत पर नहीं पड़ेगा? हमसे हमारे घरवाले भी ख़ुश नहीं रहते। हमारे बच्चे तक पूछते हैं कि तुमको मिलता क्या है जो तुम इतनी मेहनत करती हो? सर्दी हो या गर्मी, हमें एक दिन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License