NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
इंदौर में कर्फ़्यू के बावजूद फैलता जा रहा कोरोना वायरस, संक्रमितों की संख्या 2,200 के पार
यह स्थिति तब है, जब महामारी के प्रकोप के कारण प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ़्यू लगा रखा है और अब तक 300 से ज्यादा इलाकों को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर सील किया जा चुका है। इन इलाकों में करीब 8.25 लाख की आबादी रहती है।
भाषा
14 May 2020
covid

इंदौर (मध्य प्रदेश) : देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी का प्रसार थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेड ज़ोन में शामिल ज़िले में पिछले 24 घंटे के दौरान 131 नये मामले मिलने के साथ ही महामारी के मरीजों की तादाद 2,107 से बढ़कर 2,238 पर पहुंच गयी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, "जिले में अब तक 1,046 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। इसके बाद अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों की तादाद घटकर 1,096 रह गयी है।"

उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 संक्रमित पाये गये 58 वर्षीय एक पुरुष की यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी। इसके साथ ही, जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 96 पर पहुंच गयी है।

जिले में बृहस्पतिवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.29 प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 19 दिन से जिले में यह दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है।

बहरहाल, जिले में कोविड-19 के संक्रमण का फैलना लगातार जारी है। जिले में इस महामारी के ज्यादातर नये मरीज 30 लाख से ज्यादा आबादी वाले इंदौर शहर के रहने वाले हैं। यह स्थिति तब है, जब महामारी के प्रकोप के कारण प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ़्यू लगा रखा है और अब तक 300 से ज्यादा इलाकों को रोकथाम क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) घोषित कर सील किया जा चुका है। इन इलाकों में करीब 8.25 लाख की आबादी रहती है।

शहर के घनी जनसंख्या वाले इलाकों और झुग्गी बस्तियों के अंदरूनी गली-मोहल्लों में कर्फ्यू के उल्लंघन की बढ़ती शिकायतें कोविड-19 का ख़तरा बढ़ा रही हैं। इस बारे में पूछे जाने पर सीएमएचओ ने माना कि ऐसी बसाहटों में प्रशासन के प्रतिबंधात्मक आदेशों का सख्ती से पालन कराये जाने की जरूरत है।

कोविड-19 के प्रकोप के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को खत्म होने वाला है। हालांकि, महामारी के मौजूदा हालात देखते हुए जिला प्रशासन ने इस तारीख के बाद भी लॉकडाउन में ढील देने से इनकार कर दिया है। जिलाधिकारी मनीष सिंह पहले ही कह चुके हैं कि जिले में लॉकडाउन इस महीने के आखिर तक बढ़ना "लगभग तय" है और स्थानीय लोगों को इसके लिये मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिये।

इंदौर जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। प्रशासन ने इंदौर की शहरी सीमा में 25 मार्च से कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।

 

Madhya Pradesh
COVID-19
indoar
Coronavirus

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • sudan
    पीपल्स डिस्पैच
    सूडान: सैन्य तख़्तापलट के ख़िलाफ़ 18वें देश्वयापी आंदोलन में 2 की मौत, 172 घायल
    17 Feb 2022
    इजिप्ट इस तख़्तापलट में सैन्य शासन का समर्थन कर रहा है। ऐसे में नागरिक प्रतिरोधक समितियों ने दोनों देशों की सीमाओं पर कम से कम 15 जगह बैरिकेडिंग की है, ताकि व्यापार रोका जा सके।
  • muslim
    नीलांजन मुखोपाध्याय
    मोदी जी, क्या आपने मुस्लिम महिलाओं से इसी सुरक्षा का वादा किया था?
    17 Feb 2022
    तीन तलाक के बारे में ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाना, तब, जब मुस्लिम महिलाओं को उनकी पारंपरिक पोशाक के एक हिस्से को सार्वजनिक चकाचौंध में उतारने पर मजबूर किया जा रहा है, यह न केवल लिंग, बल्कि धार्मिक पहचान पर भी…
  • aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनाव में दलित-फैक्टर, सबको याद आये रैदास
    16 Feb 2022
    पंजाब के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी पार्टियों के शीर्ष नेता बुधवार को संत रैदास के स्मृति स्थलों पर देखे गये. रैदास को चुनावी माहौल में याद करना जरूरी लगा क्योंकि पंजाब में 32 फीसदी…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: मोदी की ‘आएंगे तो योगी ही’ से अलग नितिन गडकरी की लाइन
    16 Feb 2022
    अभी तय नहीं कौन आएंगे और कौन जाएंगे लेकिन ‘आएंगे तो योगी ही’ के नारों से लबरेज़ योगी और यूपी बीजेपी के समर्थकों को कहीं निराश न होना पड़ा जाए, क्योंकि नितिन गडकरी के बयान ने कई कयासों को जन्म दे दिया…
  • press freedom
    कृष्ण सिंह
    ‘दिशा-निर्देश 2022’: पत्रकारों की स्वतंत्र आवाज़ को दबाने का नया हथियार!
    16 Feb 2022
    दरअसल जो शर्तें पीआईबी मान्यता के लिए जोड़ी गई हैं वे भारतीय मीडिया पर दूरगामी असर डालने वाली हैं। यह सिर्फ किसी पत्रकार की मान्यता स्थगित और रद्द होने तक ही सीमित नहीं रहने वाला, यह मीडिया में हर उस…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License