NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
कोरोना संकट: 'ये बहुत अजीब बात है कि यूनिवर्सिटी के लोग हमें खाना नहीं दे रहे हैं' 
जेएनयू में तो सिर्फ़ नाश्ता देना बंद किया गया है लेकिन डीयू में तो हाल बुरा है। और खाना-इलाज सबकुछ छात्रों के जिम्मे है। जो छात्र-छात्राएं हॉस्टल में रुके हुए हैं उनके लिए यूनिवर्सिटी की तरफ से कोई भी इंतज़ाम नहीं किया गया।
रिज़वाना तबस्सुम
25 Mar 2020
DU

दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) और दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू), देश के दो ऐसे यूनिवर्सिटी हैं जो लगातार चर्चा में रहती हैं। किसी भी मुद्दे पर सरकार को घेरना हो या स्टूडेंट के सवालों लेकर आवाज उठानी हो, इनका नाम सबसे आगे रहता है। अब जिस समय देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में कोरोना को लेकर कोहराम मचा हुआ है, तभी एक बार फिर जेएनयू और डीयू चर्चा में है, वजह है छात्रों के साथ हो रहा व्यवहार।

पहले बात करते हैं जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की, कोविड-19 के अलर्ट के बाद जेएनयू ने अपने छात्रों  को हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया गया, जिस पर जेएनयू छात्रसंघ और शिक्षक संघ ने जमकर विरोध किया। इन विरोधों के बाद और मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी)  ने एक  निर्देश जारी किया और कहा यूनिवर्सिटी प्रशासन हॉस्टल में रह रहे किसी छात्रों को हॉस्टल खली करने के लिए मज़बूर नहीं कर सकती हैं।  जिसके बाद  स्टूडेंट के ऊपर से हॉस्टल खाली करने का प्रेशर भले ही हट गया हों लेकिन अब छात्रों के लिए हॉस्टल में एक-एक दिन काटना भारी हो रहा है।

ऑर्डर की कॉपी.jpg

जेएनयू की छात्र मधुरिमा इस समय हॉस्टल में हैं। मधुरिमा कहती हैं कि, 'हॉस्टल में इस समय ज्यादा छात्र तो नहीं हैं, किसी हॉस्टल में 50, किसी में 30, तो किसी में 20 छात्र बचे हैं। चार-पाँच हॉस्टल को मिलाकर एक मेस में खाना दिया जा रहा है, लेकिन ये सिर्फ नाम का खाना दिया जा रहा है। खाने के नाम पर कभी दाल चावल तो कभी सब्जी रोटी दी जा रही है।'

जेएनयू स्टूडेंट आगे बताती हैं कि, 'सेनेटाइजेशन के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। जो सफाई कर्मचारी आ रहे हैं एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ़ से उनके लिए कोई भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए है।'  

मधुरिमा कहती हैं कि, 'अगर किसी को कोई शिकायत है, तबीयत ठीक नहीं है तो उसके लिए हेल्थ सेंटर खुला हुआ है लेकिन कोई कोरोना संदिग्ध है तो उसके लिए कुछ नहीं है वो ऐसे ही अपने हॉस्टल में पड़ा हुआ है।'  

इसी यूनिवर्सिटी के एक अन्य छात्र कहते हैं कि, 'इस समय हम लोगों को ठीक से खाना खाना चाहिए, हमें जब अच्छा खाना मिलेगा तो हमारा इम्यून (रोगों से लड़ने की क्षमता) सिस्टम स्ट्रॉंग रहेगा। लेकिन हमें जो खाना दिया जा रहा है, ऐसा लग रहा है कि बस नाम के लिए दिया जा रहा है। हम दो दिन दाल चावल खाए हैं और एक दिन सब्जी रोटी। नाश्ता नाम की तो कोई चीज नहीं है, बस लंच और डिनर मिल रहा है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने हमारे लिए और कोई भी इंतजाम नहीं किए हैं। ऐसा लग रहा है कि हम कहीं बाहर से आए हैं, इस यूनिवर्सिटी के नहीं हैं।'

दिल्ली यूनिवर्सिटी की हालत तो इससे भी ख़राब है। इस यूनिवर्सिटी के छात्र अरुण बताते हैं कि, 'छात्रों को हॉस्टल खाली करने का निर्देश मिला, लेकिन जो छात्र दूर के हैं, जिनका तुरंत जाना संभव नहीं था, वो कैसे जाते? अचानक से हॉस्टल खाली करने के आदेश का जब विरोध हुआ तो यूनिवर्सिटी ने वो निर्देश वापस ले लिया। लेकिन जो लोग हॉस्टल में रुके हुए हैं उनके लिए यूनिवर्सिटी की तरफ से कोई भी इंतजाम नहीं किया गया।'

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा अमीषा बताती हैं कि, 'लड़ाई झगड़े के बाद हमें यहाँ रुकने को तो मिल गया। यूजीसी (जिसका नियम सभी यूनिवर्सिटी को मानना पड़ता है) की गाइडलाइन भी आई है कि जो बच्चे हॉस्टल में रुके हुए हैं यूनिवर्सिटी उन सबको मेडिकल की सुविधा भी मुहैया कराये, लेकिन मेडिकल की सुविधा तो दूर की बात है, एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से हमसे ये कहा गया है कि तुम लोग यहाँ रहने की जिद तो कर रहे हो लेकिन अगर किसी को भी कुछ (कोरोना वायरस) होता है, तो इसके जिम्मेदार तुम लोग खुद होगे। यूनिवर्सिटी खुद कोई भी ज़िम्मेदारी लेने से पीछे हट रही है।'

इसी यूनिवर्सिटी की एक और स्टूडेंट कुसुम कहती हैं कि, 'हम लोगों को यहाँ पर खाने के लिए भी कोई सुविधा नहीं दी जा रही है, यहाँ पर लोग खुद ही अपना सामान ला रहे हैं और खुद ही बना रहे हैं और खा रहे हैं।' कुसुम कहती हैं कि, 'हमारे हॉस्टल में पैंट्री है तो हम लोगों को थोड़ी आसानी हो जा रही है, लेकिन दिक्कत तो बनी हुई है।'

अमीषा अभी दिल्ली यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में हैं। अमीषा कहती हैं कि, 'ये बहुत अजीब बात है कि यूनिवर्सिटी के लोग हमें खाना नहीं दे रहे हैं, हम लोग कुछ खाने की सामान रखे हुए हैं, उसी से काम चला रहे हैं। सब कुछ बंद है, हम कहाँ जाएंगे लेने के लिए, हम कैसे लेकर आएंगे। हमें बहुत ही ज्यादा दिक्कत है। अभी तो हम लोगों को लग ही नहीं रहा है कि हम दस दिन भी ऐसे काट पाएंगे।

स्टूडेंट की इस समस्या के बारे में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) और दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के एडमिनिस्ट्रेशन से बात करने की कोशिश की गई लेकिन जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के किसी भी अधिकारी से बात नहीं हो पाई। दिल्ली यूनिवर्सिटी के एजीएसजीडबल्यू (अंबेडकर गांगुली स्टूडेंट हाउस फॉर वीमेन) हॉस्टल के चेयरपर्सन सुनीरा कासलीवाल से जब इस मुद्दे पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होने कहा कि, 'नहीं नहीं, कोई बात नहीं करेंगे हम।' 

(रिज़वाना तबस्सुम स्वतंत्र पत्रकार हैं।)

Coronavirus
COVID-19
Corona Crisis
JNU
Delhi University
JNUSU
UGC

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • इस साल बर्बाद हो सकते हैं करीब एक लाख ग्रीन कार्ड, भारतीय पेशेवरों में नाराज़गी
    भाषा
    इस साल बर्बाद हो सकते हैं करीब एक लाख ग्रीन कार्ड, भारतीय पेशेवरों में नाराज़गी
    06 Aug 2021
    आधिकारिक तौर पर स्थायी निवास कार्ड के तौर पर जाने जाना वाला ग्रीन कार्ड आव्रजकों को साक्ष्य के तौर पर जारी एक दस्तावेज है कि धारक को अमेरिका में स्थायी रूप से निवास करने की सुविधा दी गई है।
  • लोकसभा ने कराधान विधि संशोधन विधेयक को मंजूरी दी
    भाषा
    लोकसभा ने कराधान विधि संशोधन विधेयक को मंजूरी दी
    06 Aug 2021
    इसके तहत केयर्न एनर्जी और वोडाफोन जैसी कंपनियों से पूर्व की तिथि से कर की मांग को वापस लिया जाएगा।
  • एथलेटिक्स में भारत के ओलंपिक पदक का इंतज़ार ख़त्म करने के लिये निगाहें नीरज पर
    भाषा
    एथलेटिक्स में भारत के ओलंपिक पदक का इंतज़ार ख़त्म करने के लिये निगाहें नीरज पर
    06 Aug 2021
    हरियाणा में पानीपत के करीब स्थित खांद्रा गांव के एक किसान के बेटे नीरज पदक जीतकर इतिहास रच सकते हैं। मिल्खा सिंह और पीटी उषा क्रमश 1964 और 1984 में मामूली अंतर से चूक गये थे।
  • हारकर भी भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता देशवासियों का दिल
    भाषा
    हारकर भी भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता देशवासियों का दिल
    06 Aug 2021
    अप्रत्याशित प्रदर्शन करके सेमीफाइनल तक पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन से 3 के मुकाबले 4 गोल से हार गई।
  • भारत में बेतहाशा फैलती जा रही है ग़रीबी!
    अजय कुमार
    भारत में बेतहाशा फैलती जा रही है ग़रीबी!
    06 Aug 2021
    नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 के आंकड़े बताते हैं कि भारत में कुपोषण, मातृत्व मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर के आंकड़े बढ़े हैं। ग्लोबल हंगर इंडेक्स के आंकड़ों में भारत सीरियस हंगर वाली कैटेगरी में चला गया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License