NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
कोरोना लॉकडाउन : ऐसे संकट में दंगा पीड़ितों को मत भूल जाना!
अदालत के आदेश पर दिल्ली सरकार ने कहा कि बुनियादी जरूरतें सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी दंगा पीड़ितों से संपर्क करेंगे और उन्हें आवश्यक सामान मुहैया कराएंगे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
31 Mar 2020
Delhi violence Victim

दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगों के दौरान विस्थापित हुए 275 परिवारों को भोजन या दवा जैसी जरूरी बुनियादी चीजें सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी उनसे संपर्क करेंगे।

न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति नवीन चावला की पीठ को सोमवार को आप सरकार के अधिवक्ता ने सूचित किया कि उत्तर-पूर्वी जिले के मोहल्ला क्लिनिक काम कर रहे हैं और प्रत्येक परिवार के प्रतिनिधियों को नोडल अधिकारियों का विवरण उपलब्ध कराया जाएगा जिनसे वे चिकित्सा सहायता की जरूरत के समय संपर्क कर सकते हैं।

अदालत ने कोरोना वायरस के चलते जारी प्रतिबंधों के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शेख मुज्तबा फारूक की याचिका पर सुनवाई की।

फारूक ने याचिका में आग्रह किया था कि अधिकारियों को मुस्ताफाबाद में ईदगाह में राहत शिविर पुन: खोलने और पीड़ितों को भोजन, पानी की पर्याप्त आपूर्ति, साफ-सफाई की सुविधा और सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जाए।

दिल्ली सरकार के स्थायी अधिवक्ता राहुल मेहरा ने अदालत को बताया कि मौजूदा स्थिति और केंद्र सरकार के लॉकडाउन के निर्देशों को देखते हुए अधिकारी 275 परिवारों में से प्रत्येक के प्रतिनिधियों से संपर्क करेंगे।

उन्होंने कहा कि जरूरत के मुताबिक इन परिवारों को भोजन के पैकेट और मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएंगी जिनमें आम बीमारियों में इस्तेमाल की जानेवाली वाली दवाएं भी होंगी।

अदालत ने मामले में निर्देश देने या अपने आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट के लिए तीन अप्रैल की तारीख निर्धारित की।

गत 27 मार्च के अपने आदेश में अदालत ने आप सरकार को निर्देश दिया था कि वह दंगा पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराए और अगर वे अब भी बेघर हैं तो उन्हें सामुदायिक केंद्रों या रैन बसेरों में शरण उपलब्ध कराए।

आपको बता दें कि फरवरी में दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा में करीब 50 लोगों की मौत हो गई थी। सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए थे और बड़ी संख्या में घर जला दिए गए थे। पीड़ित लोगों में ज़्यादातर गरीब मुसलमान थे, जिनके लिए ईदगाह समेत कुछ स्थानों पर राहत शिविर बनाए गए थे लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्हें भी बंद कर दिया गया है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

COVID-19
Coronavirus
India Lockdown
Corona virus epidemic
Delhi Violence
Delhi riots
Riot victims
AAP
Delhi High court

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Astroworld
    एपी
    अमेरिका: एस्ट्रोवर्ल्ड संगीत समारोह में मची भगदड़ ने तोड़ दिए कई सपने
    08 Nov 2021
    एस्ट्रोवर्ल्ड संगीत समारोह में यह हादसा उस समय हुआ था, जब अमेरिकी रैपर ट्राविस स्कॉट की प्रस्तुति के दौरान प्रशंसक मंच की ओर बढ़ने लगे। भगदड़ मचने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।
  • CRPF
    भाषा
    सीआरपीएफ जवान ने अपने साथियों की जान ली, चार की मौत, तीन घायल
    08 Nov 2021
    छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आपसी विवाद के बाद हुई गोलीबारी में पिछले लगभग तीन वर्ष के दौरान 15 जवानों की मौत हो चुकी है। 
  • Gurugram Friday Prayer Controversy
    एजाज़ अशरफ़
    गुरुग्राम में शुक्रवार की नमाज़ के पीछे जारी विवाद चरमपंथ के लिए एक बेहतरीन नुस्खा है
    08 Nov 2021
    हिन्दू भीड़ द्वारा हैरान-परेशान किये जाने और भारतीय राज्य के द्वारा अपने हाल पर छोड़ दिए गए गुरुग्राम के मुसलमान अब इस बात को महसूस कर रहे हैं कि हर जुमे के दिन उनकी धार्मिक भावनाओं का माखौल उड़ाया जा…
  • Jai Bhim
    शिरीष खरे
    सिस्टम के शिकारियों के ख़िलाफ़ क़ानून की ताक़त दिखाती- जय भीम
    08 Nov 2021
    दरअसल, यह एक ही विषय का दूसरा आयाम है, जिसमें बतौर निर्देशक उसका अपना विचार है, विचार यह कि सिस्टम में कोई एक अच्छा वकील, कोई एक अच्छा जज, या कोई एक अच्छा पुलिस अधिकारी, अच्छी सामाजिक कार्यकर्ता है…
  • Glasgow
    एम. के. भद्रकुमार
    COP26: वॉल स्ट्रीट ने जलवायु संकट वित्तपोषण की शुरूआत की
    08 Nov 2021
    एक एक्टिविस्ट ने बीबीसी को बताया कि ग्लासगो शिखर सम्मेलन में राजनीतिक नेताओं की ओर से जो प्रदर्शन किया गया, उसे केवल बेईमानी के रूप में वर्णित किया जा सकता है। क्योंकि जलवायु संकट के केंद्र में बड़ी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License