NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 6,984 नए मामले, ओमिक्रॉन से अब तक 57 लोग संक्रमित
देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.25 फ़ीसदी यानी 87 हज़ार 562 हो गयी है। इस बीच महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 8 और दिल्ली व राजस्थान में 4-4 नए मामले सामने आए हैं।

न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 Dec 2021
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 6,984 नए मामले, ओमिक्रॉन से अब तक 57 लोग संक्रमित

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 15 दिसम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटो में कोरोना के 6,984 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही देश में ओमिक्रॉन से अब तक 57 लोग संक्रमित हो चुके हैं| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में कल ओमिक्रॉन के 8 ओर नए मामले सामने आए है | महाराष्ट्र में अब ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 28 हो गयी है | 

वहीं दिल्ली और राजस्थान में भी ओमिक्रॉन के 4-4 नए मामले सामने आए हैं | दिल्ली में अब ओमिक्रॉन के मामलो की संख्या बढ़कर 6 और राजस्थान 13 हो गयी है | इसके अलावा देश में कोरोना से 24 घंटों में 247 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 8,168 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,431 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 10 हज़ार 628 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 76 हज़ार 135 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.38 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 41 लाख 46 हज़ार 931 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.25 फ़ीसदी यानी 87 हज़ार 562 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 34 करोड़ 61 लाख 14 हज़ार 483 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 68 लाख 89 हज़ार 25 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 65 करोड़ 88 लाख 47 हज़ार 816 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 11 लाख 84 हज़ार 883 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,984 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 3,377 मामले, महाराष्ट्र से 684 मामले, तमिलनाडु से 649 मामले, पश्चिम बंगाल से 552 मामले, कर्नाटक से 263 मामले, मिज़ोरम से 234 मामले, तेलंगाना से 210 मामले, ओडिशा से 175 मामले, असम से 141 मामले, जम्मू और कश्मीर से 134 मामले, आंध्र प्रदेश से 132 मामले, गुजरात से 55 मामले, दिल्ली से 45 मामले, गोवा से 44 मामले, हिमाचल प्रदेश से 41 मामले और राजस्थान और पुडुचेरी से 24-24 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, हरियाणा से 23 मामले, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से 20-20 मामले, पंजाब से 19 मामले, मध्य प्रदेश से 18 मामले, बिहार और उत्तराखंड से 16-16 मामले, झारखंड से 15 मामले, मणिपुर से 14 मामले, लद्दाख से 10 मामले, मेघालय से 9 मामले, चंडीगढ़ से 6 मामले, त्रिपुरा और सिक्किम से 5-5 मामले, नागालैंड से 3 मामले और एक मामला अरुणाचल प्रदेश से सामने आया है | बीते दिन लक्ष्द्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 247 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 174 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 24 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 10 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 9 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 7 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम, असम, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और मणिपुर में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत तेलंगाना, ओड़िशा, आंध्र प्रदेश, गुजरात, पुडुचेरी, झारखण्ड, मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में हुई है।

Coronaviros
India
Update
Delhi
Active Case
Omicron
Health Ministry
57 People

Related Stories

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन के स्ट्रेन BA.4 का पहला मामला सामने आया 

WHO की कोविड-19 मृत्यु दर पर भारत की आपत्तियां, कितनी तार्किक हैं? 

कोरोना वायरस : टीके की झिझक से पार पाते भारत के स्वदेशी समुदाय

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 4,194 नए मामले, 255 मरीज़ों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटो में 71,365 नए मामले, 1,217 मरीज़ों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1.28 लाख नए मामले, 1,059 मरीज़ों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 5 लाख के पार

कोरोना अपडेट: देश में 1.67 लाख से अधिक नए मामले,1192 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2 लाख से ज़्यादा नए मामले, 959 मरीज़ों की मौत


बाकी खबरें

  • CISCE announces result
    भाषा
    सीआईएससीई ने 10वीं, 12वीं कक्षा के पहले टर्म की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा की
    07 Feb 2022
    परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की गईं और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पिछले साल बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं किए जाने के बाद शैक्षणिक सत्र को दो टर्म में विभाजित किया गया था और एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना का…
  • Shantisree Pandit
    भाषा
    शांतिश्री पंडित जेएनयू की पहली महिला कुलपति नियुक्त की गईं
    07 Feb 2022
    शांतिश्री अभी महाराष्ट्र के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय के राजनीति व लोक प्रशासन विभाग में राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर हैं।
  • amit shah
    भाषा
    शाह ने ओवैसी से बुलेट प्रूफ गाड़ी और जेड श्रेणी की सुरक्षा स्वीकार करने का किया आग्रह
    07 Feb 2022
    राज्यसभा में एक बयान में शाह ने उत्तर प्रदेश में ओवैसी के काफिले पर हुए हमले की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और इसकी विवेचना की जा रही…
  • up elections
    सत्यम श्रीवास्तव
    यूपी चुनाव: धन-बल और सत्ता की ताक़त के शीर्ष पर बैठी भाजपा और विपक्ष का मुक़ाबला कितना? 
    07 Feb 2022
    संसाधनों के मामले में और विशेष रूप से बेनामी संसाधनों के मामले में भारतीय जनता पार्टी का मुक़ाबला करने की हैसियत अभी दूर दूर तक किसी भी दल में नहीं है, लेकिन इस बार तस्वीर 2017 में हुए विधानसभा…
  • dharm sansad
    पुण्य उपाध्याय
    विचार: राजनीतिक हिंदुत्व के दौर में सच्चे साधुओं की चुप्पी हिंदू धर्म को पहुंचा रही है नुक़सान
    07 Feb 2022
    हम सभी ने नक़ली "साधुओं" की कहानियाँ सुनी हैं। लेकिन वर्तमान दौर में इनके ख़िलाफ़ असली महात्माओं की चुप्पी पूरी दुनिया में हिंदू धर्म की छवि को नुक़सान पहुँचा रही है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License