NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
चिंता : देश में कोरोना के मामले एक लाख के पार
देश में कोरोना से संक्रमित मामलों की कुल संख्या 1,01,139 पहुंच गई है। देश भर में 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 4,970 नये मामले सामने आये, और 134 लोगों की मौत भी हो गई।
न्यूज़क्लिक टीम
19 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में यानी कल, 18 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज, 19 मई सुबह 8 बजे तक कोरोना संक्रमण के 4,970 नये मामले सामने आये हैं और 134 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही इसी दौरान कोरोना से पीड़ित 2,350 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1,01,139 हो गयी है, जिसमें से अभी तक 38.73 फ़ीसदी यानी 39,174 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, और कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक कुल 3,163 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश भर में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 58,802 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज सुबह 9 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 24,04,267 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 1,01,475 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

update india.jpg

राज्यवार कोरोना के नये मामले

24 घंटों में 4,970 मामले सामने आये हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 2,005 मामले, तमिलनाडु से 536 मामले, गुजरात से 366 मामले, उत्तर प्रदेश से 346 मामले, राजस्थान से 305 मामले, मध्य प्रदेश से 259 मामले, पश्चिम बंगाल से 148 मामले, बिहार से 129 मामले, जम्मू और कश्मीर से 106 मामले, कर्नाटक से 99 मामले और आंध्र प्रदेश से 67 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही ओडिशा से 48 मामले, तेलंगाना से 46 मामले, केरल से 29 मामले, हरियाणा से 18 मामले, पंजाब से 16 मामले, हिमाचल प्रदेश से 10 मामले, गोवा से 9 मामले, छत्तीसगढ़ से 7 मामले, असम से 6 मामले, चंडीगढ़ और पुडुचेरी से 5-5 मामले और एक नया मामला उत्तराखंड से सामने आया है।

24 घंटों में देश के 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें - दिल्ली, झारखंड, त्रिपुरा, लद्दाख, निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, दादरा और नगर हवेली और मिज़ोरम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 134 लोगों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 51 लोगों की मौत हुई, गुजरात में 35 लोगों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 14 लोगों की मौत हुई, दिल्ली में 8 लोगों की मौत हुई, राजस्थान में 7 लोगों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 6 लोगों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 4 लोगों की मौत हुई, तमिलनाडु में 3 लोगों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और पंजाब में 2-2 लोगों की मौत हुई और एक-एक की मौत बिहार और तेलंगाना में हुई है।

राज्यवार कोरोना से रिकवरी

24 घंटों में कोरोना से पीड़ित 2,350 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका हैं जिनमें से महाराष्ट्र में 749 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, उत्तर प्रदेश में 342 मरीज़ों को ठीक किया गया, गुजरात में 305, तमिलनाडु में 234, राजस्थान में 226, पंजाब में 181, आंध्र प्रदेश में 96, पश्चिम बंगाल में 47, हरियाणा में 36, जम्मू और कश्मीर में 34, मध्य प्रदेश में 32, कर्नाटक में 21, बिहार में 19, लद्दाख में 17, तेलंगाना में 8 और चंडीगढ़ में 3 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Health Ministry
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Western media
    नतालिया मार्क्वेस
    यूक्रेन को लेकर पश्चिमी मीडिया के कवरेज में दिखते नस्लवाद, पाखंड और झूठ के रंग
    05 Mar 2022
    क्या दो परमाणु शक्तियों के बीच युद्ध का ढोल पीटकर अंग्रेज़ी भाषा के समाचार घराने बड़े पैमाने पर युद्ध-विरोधी जनमत को बदल सकते हैं ?
  •  Mirzapur
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी: चुनावी एजेंडे से क्यों गायब हैं मिर्ज़ापुर के पारंपरिक बांस उत्पाद निर्माता
    05 Mar 2022
    बेनवंशी धाकर समुदाय सभी विकास सूचकांकों में सबसे नीचे आते हैं, यहाँ तक कि अनुसूचित जातियों के बीच में भी वे सबसे पिछड़े और उपेक्षित हैं।
  • Ukraine return
    राजेंद्र शर्मा
    बैठे ठाले:  मौत के मुंह से निकल तो गए लेकिन 'मोदी भगवान' की जय ना बोलकर एंटिनेशनल काम कर गए
    05 Mar 2022
    खैर! मोदी जी ने अपनी जय नहीं बोलने वालों को भी माफ कर दिया, यह मोदी जी का बड़प्पन है। पर मोदी जी का दिल बड़ा होने का मतलब यह थोड़े ही है कि इन बच्चों का छोटा दिल दिखाना ठीक हो जाएगा। वैसे भी बच्चे-…
  • Banaras
    विजय विनीत
    बनारस का रण: मोदी का ग्रैंड मेगा शो बनाम अखिलेश की विजय यात्रा, भीड़ के मामले में किसने मारी बाज़ी?
    05 Mar 2022
    काशी की आबो-हवा में दंगल की रंगत है, जो बनारसियों को खूब भाता है। यहां जब कभी मेला-ठेला और रेला लगता है तो यह शहर डौल बांधने लगाता है। चार मार्च को कुछ ऐसा ही मिज़ाज दिखा बनारस का। यह समझ पाना…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में क़रीब 6 हज़ार नए मामले, 289 मरीज़ों की मौत
    05 Mar 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 5,921 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 29 लाख 57 हज़ार 477 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License