NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट : देश भर में कोरोना के 5,611 नये मामले, 140 लोगों की मौत
देश भर में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है, 24 घंटों में अब तक के सबसे अधिक मामले दर्ज किये गये है | देश में अब कोरोना से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ कर 1,06,750 हो गई है।
न्यूज़क्लिक टीम
20 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में यानी कल, 19 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज 20 मई की सुबह 8 बजे तक कोरोना संक्रमण के 5,611 नये मामले सामने आये हैं और कोरोना से पीड़ित 140 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। साथ ही इसी बीच राहत ही बात यह सामने आयी है, बीते 24 घंटो में कोरोना से पीड़ित 3,124 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1,06,750 हो गयी है, जिसमें से अभी तक 39.62 फ़ीसदी यानी 42,298 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, और कोरोना संक्रमण के कारण कुल 3,303 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 61,149 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज सुबह 9 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 25,12,388 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 1,08,121 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

COVID19_Coronavirus_India_Infographics_Latest_Updates_20_May_2020.jpeg

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते दिन में सबसे अधिक मामले 11 राज्यों से सामने आये है, जिनमें महाराष्ट्र से 2,078 मामले, तमिलनाडु से 688  मामले, दिल्ली से 500 मामले, गुजरात से 395 मामले, राजस्थान से 338 मामले, उत्तर प्रदेश से 321 मामले, मध्य प्रदेश से 229 मामले, कर्नाटक से 151 मामले, पश्चिम बंगाल से 136 मामले, बिहार से 107 मामले और ओडिशा से 102 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही आंध्र प्रदेश से 58 मामले, तेलंगाना से 37 मामले, हरियाणा से 36 मामले, असम से 35 मामले, जम्मू और कश्मीर से 28 मामले, पंजाब से 22 मामले, उत्तराखंड से 18 मामले, केरल से 12 मामले, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गोवा से 8-8 मामले, त्रिपुरा से 6 मामले, चंडीगढ़ से 4 मामले और दो-दो मामले हिमाचल प्रदेश और मणिपुर से सामने आये है।

24 घंटों में देश के 7 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें - लद्दाख, निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, दादरा और नगर हवेली और मिज़ोरम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 140 मरीज़ों की मौत हुई है, सबसे अधिक मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र और गुजरात में हुई है। महाराष्ट्र में 76 और गुजरात में 25 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। साथ ही मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश, असम और जम्मू कश्मीर में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक की मौत ओडिशा और पंजाब में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • तो इतना आसान था धर्म संसद को रोकना? : रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट
    सत्यम् तिवारी
    तो इतना आसान था धर्म संसद को रोकना? : रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट
    27 Apr 2022
    डाडा जलालपुर में महापंचायत/धर्म संसद नहीं हुई, एक तरफ़ वह हिन्दू हैं जो प्रशासन पर हिन्दू विरोधी होने का इल्ज़ाम लगा रहे हैं, दूसरी तरफ़ वह मुसलमान हैं जो सोचते हैं कि यह तेज़ी प्रशासन ने 10 दिन पहले…
  • Taliban
    स्टीफन नेस्टलर
    तालिबान: महिला खिलाड़ियों के लिए जेल जैसे हालात, एथलीटों को मिल रहीं धमकियाँ
    27 Apr 2022
    तालिबान को अफ़गानिस्तान पर नियंत्रण किए हुए आठ महीने बीत चुके हैं और इतने समय में ही ये देश समाचारों से बाहर हो गया है। ओलिंपिक में भाग लेने वाली पहली अफ़गान महिला फ्रिबा रेज़ाई बड़े दुख के साथ कहती हैं…
  • modi
    न्यूज़क्लिक टीम
    100 राजनयिकों की अपील: "खामोशी से बात नहीं बनेगी मोदी जी!"
    27 Apr 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में अभिसार डिप्लोमैट्स द्वारा प्रधानमंत्री को लिखी गयी चिट्ठी पर बात कर रहे हैं।
  • Stan swamy
    अनिल अंशुमन
    ‘मैं कोई मूक दर्शक नहीं हूँ’, फ़ादर स्टैन स्वामी लिखित पुस्तक का हुआ लोकार्पण
    27 Apr 2022
    ‘मैं कोई मूक दर्शक नहीं हूँ’ पुस्तक इस लिहाज से बेहद प्रासंगिक है क्योंकि इसमें फ़ादर स्टैन स्वामी द्वारा सरकारों की जन-विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ लिखे गए चर्चित निबंधों का महत्वपूर्ण संग्रह किया गया है…
  • SHOOTING RANGE
    रवि शंकर दुबे
    लखनऊ: अतंर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज बना आवारा कुत्तों की नसबंदी का अड्डा
    27 Apr 2022
    राजधानी लखनऊ में बने अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज को इन दिनों आवारा कुत्तों की नसबंदी का केंद्र बना दिया गया है, जिस पर कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License