NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में एक दिन में रिकॉर्ड 8,909 नये मामले, संक्रमित लोगों की संख्या 2 लाख के पार पहुंची
देश भर में कोरोना संक्रमण के अब तक के सबसे ज़्यादा मामले दर्ज किये गए हैं। देश में अब कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 2,07,615 हो गयी है जिनमें 1 लाख से ज़्यादा सक्रिय मामले मौजूद हैं।
न्यूज़क्लिक टीम
03 Jun 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में यानी कल, 2 जून सुबह 8 बजे से लेकर आज 3 जून सुबह 8 बजे तक, अब तक के सबसे ज़्यादा 8,909 नये मामले दर्ज किये गये हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटों में कोरोना से पीड़ित 217 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 4,776 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 2,07,615 हो गयी है, जिसमें से 48.31 फ़ीसदी यानी 1,00,303 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, और कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक 5,815 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 1,01,497 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज सुबह 9 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 41,03,233 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 1,37,158 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

update india_1.jpg

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले 15 राज्यों से सामने आये हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 2,287 मामले, दिल्ली से 1,298 मामले, तमिलनाडु से 1,091 मामले, गुजरात से 417 मामले, पश्चिम बंगाल से 396 मामले, राजस्थान से 393 मामले, कर्नाटक से 388 मामले, हरियाणा से 296 मामले, उत्तर प्रदेश से 286 मामले, बिहार से 229 मामले, ओडिशा से 141 मामले, मध्य प्रदेश से 137 मामले, असम से 123 मामले, जम्मू कश्मीर से 117 मामले और आंध्र प्रदेश से 115 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही तेलंगाना से 99 मामले, केरल से 86 मामले, उत्तराखंड से 85 मामले, झारखंड से 53 मामले, त्रिपुरा से 48 मामले, पंजाब से 41 मामले, छत्तीसगढ़ से 17 मामले, मिज़ोरम से 12 मामले, पुडुचेरी और गोवा से 8-8 मामले, चंडीगढ़ से 7 मामले,  मणिपुर और नागालैंड से 6-6 मामले, हिमाचल प्रदेश से 5 मामले, लद्दाख से 4 मामले और एक नया मामला दादरा और नगर हवेली से सामने आये हैं।

बीते दिन देश के 4 राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 217 मरीज़ों की मौत हो चुकी है, सबसे अधिक मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 103 मरीज़ों की मौत हो चुकी है, और मरने वालो की कुल संख्या 2,287 हो गयी है |

साथ ही दिल्ली में 33 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 29 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 13 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 10 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 6 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 4 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत केरल, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़ और लद्दाख में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • ntpc
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : रेलवे परीक्षा परिणाम में धांधली का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन
    25 Jan 2022
    भारी संख्या में अभ्यर्थियों ने बिहार की राजधानी पटना और आरा में रेलवे ट्रैक पर गत सोमवार को प्रदर्शन किया वहीं आज मंगलवार को नालंदा, बक्सर, नवादा समेत अन्य स्टेशनों पर उन्होंने रेलवे ट्रैक पर…
  • Biden
    पीपल्स डिस्पैच
    बाइडेन का पहला साल : क्या कुछ बुनियादी अंतर आया?
    25 Jan 2022
    जनआंदोलनों के दबाव की प्रतिक्रिया में बाइडेन ने अपने कार्यकाल के लिए ऊंचे-ऊंचे लक्ष्य तय किए थे। लेकिन इनमें से कितने पूरे हुए?
  • Sudha Bharadwaj
    एजाज़ अशरफ़
    सामाजिक कार्यकर्ताओं की देशभक्ति को लगातार दंडित किया जा रहा है: सुधा भारद्वाज
    25 Jan 2022
    जेल में अपने तजुर्बों का हवाला देते हुए और कामगारों की नुमाइंदगी करने वाली एक वकील के तौर पर जानी-मानी कार्यकर्ता कहती हैं कि भारत अब भी संविधान में किये गये इंसाफ़ और बराबरी के वादों को साकार करने…
  • Netaji
    सबरंग इंडिया
    नेताजी पर कब्ज़ा ज़माने की हिन्दू राष्ट्रवादी कवायद
    25 Jan 2022
    नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती (23 जनवरी) के अवसर पर देश भर में अनेक आयोजन हुए. राष्ट्रपति भवन में उनके तैल चित्र का अनावरण किया गया. केंद्र सरकार ने घोषणा की कि नेताजी का जन्मदिन हर वर्ष '…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,55,874 नए मामले, 614 मरीज़ों की मौत 
    25 Jan 2022
    देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 97 लाख 99 हज़ार 202 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License