NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में संक्रमण के 3,277 नये मामले, 128 लोगों की मौत 
देश भर में अभी तक 62,939 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है जिनमे से 2,109 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है इनमें मौत के मामले में महाराष्ट्र और गुजरात की स्थिति काफ़ी ख़राब होती जा रही है। महाराष्ट्र में अभी तक 779 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं गुजरात में 472 लोगों की मौत हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
10 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में यानी कल, 9 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज, 10 मई सुबह 8 बजे तक 3,277 नये मामले सामने आये हैं और 128 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही इस दौरान कोरोना से संक्रमित 1,511 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 62,939 हो गयी है, जिसमें से अभी तक 30.76 फ़ीसदी यानी 19,358 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन कोरोना के संक्रमण से 2,109 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 41,472 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज, 10 मई सुबह 9 बजे जारी आकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 16,09,037 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 85,824 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

corona india_1.JPG

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश भर में सबसे अधिक मामले 8 राज्यों से आये हैं जिनमें महाराष्ट्र से 1,165 मामले, तमिलनाडु से 526 मामले, गुजरात से 394 मामले, मध्य प्रदेश से 273 मामले, दिल्ली से 224 मामले, उत्तर प्रदेश से 159 मामले, राजस्थान से 129 मामले और पश्चिम बंगाल से 108 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही आंध्र प्रदेश से 43 मामले, कर्नाटक से 41 मामले, पंजाब से 31 मामले, तेलंगाना से 30 मामले, हरियाणा से 28 मामले, झारखंड से 24 मामले, ओडिशा से 23 मामले, बिहार से 20 मामले, चंडीगढ़ से 19 मामले, त्रिपुरा से 16 मामले, जम्मू और कश्मीर से 13 मामले, उत्तराखंड और असम से 4-4 मामले, केरल से 2 मामले और मेघालय से 1 नया मामले सामने आया है।

देश के 10 राज्यों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें - छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी, गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, दादरा और नगर हवेली और मिज़ोरम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण 9 मई सुबह 8 बजे से 10 मई सुबह 8 बजे के बीच में 128 लोगों की मौत हुई है जिसमें महाराष्ट्र में 48 लोगों की मौत हुई, गुजरात में 23 लोगों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 11 लोगों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 8 लोगों की मौत हुई, दिल्ली और राजस्थान में 5-5 लोगों की मौत हुई, तमिलनाडु में 4 लोगों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत हुई, पंजाब में 2 लोगों की मौत हुई और एक-एक की मौत तेलंगाना, हरियाणा, चंडीगढ़ और असम में हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पूर्वोत्तर राज्यों में कोविड-19 की रोकथाम और अन्य इंतजामों के साथ स्थिति की समीक्षा करने के लिए कल अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। शुरुआत में, डॉ. हर्षवर्धन ने देश में कोविड-19 का मुकाबला करने में सभी राज्यों के समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा “यह एक बहुत बड़ी राहत है और अधिकांश पूर्वोत्तर राज्यों में ग्रीन जोन को देखना बेहद उत्साहजनक है। अब, केवल असम और त्रिपुरा में कोविड-19 के सक्रिय मामले हैं; अन्य राज्य ग्रीन जोन में हैं।पूर्वोत्तर में कोविड-19 के लिए सकारात्मक इंतजाम जारी रखने के लिए, डॉ. हर्षवर्धन ने राज्यों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी कि पलायन करने वाले मजदूरों, छात्रों और विदेश से लौटने वाले लोगों की स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल के अनुसार स्क्रीनिंग की जाए और उन्हें क्वारंटाइन में रखा जाए।

Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
Health Ministry
ICMR coronavirus

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • भाषा
    कांग्रेस की ‘‘महंगाई मैराथन’’ : विजेताओं को पेट्रोल, सोयाबीन तेल और नींबू दिए गए
    30 Apr 2022
    “दौड़ के विजेताओं को ये अनूठे पुरस्कार इसलिए दिए गए ताकि कमरतोड़ महंगाई को लेकर जनता की पीड़ा सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं तक पहुंच सके”।
  • भाषा
    मप्र : बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद दो छात्राओं ने ख़ुदकुशी की
    30 Apr 2022
    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया था।
  • भाषा
    पटियाला में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहीं, तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला
    30 Apr 2022
    पटियाला में काली माता मंदिर के बाहर शुक्रवार को दो समूहों के बीच झड़प के दौरान एक-दूसरे पर पथराव किया गया और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ी।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    बर्बादी बेहाली मे भी दंगा दमन का हथकंडा!
    30 Apr 2022
    महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक विभाजन जैसे मसले अपने मुल्क की स्थायी समस्या हो गये हैं. ऐसे गहन संकट में अयोध्या जैसी नगरी को दंगा-फसाद में झोकने की साजिश खतरे का बड़ा संकेत है. बहुसंख्यक समुदाय के ऐसे…
  • राजा मुज़फ़्फ़र भट
    जम्मू-कश्मीर: बढ़ रहे हैं जबरन भूमि अधिग्रहण के मामले, नहीं मिल रहा उचित मुआवज़ा
    30 Apr 2022
    जम्मू कश्मीर में आम लोग नौकरशाहों के रहमोकरम पर जी रहे हैं। ग्राम स्तर तक के पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर जिला विकास परिषद सदस्य अपने अधिकारों का निर्वहन कर पाने में असमर्थ हैं क्योंकि उन्हें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License