NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना वायरस: त्योहारों की वजह से संक्रमण के मामलों में बड़े उछाल की आशंका
नीति आयोग की एक समिति द्वारा तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि केरल में ओणम और महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के कार्यक्रमों के आयोजन के बाद देखा गया कि दोनों राज्यों में महामारी गंभीर रूप से बढ़ गई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Oct 2020
कोरोना वायरस: त्योहारों की वजह से संक्रमण के मामलों में बड़े उछाल की आशंका
प्रतीकात्मक तस्वीर। फोटो साभार: News Tells

कोरोना को लेकर पिछले कुछ दिनों से संतोषजनक खबरें सामने आ रही हैं। लगातार तीन सप्ताह से देश में रोजाना संक्रमण मुक्त हो रहे लोगों की संख्या सामने आ रहे नए मामलों से अधिक है।

अगर हम शनिवार के आंकड़े देखें तो एक दिन में 73,272 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 69,79,423 हो गई, जिनमें से 59,88,822 लोग संक्रमणमुक्त हो गए हैं और संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए लोगों की दर बढ़कर 85.81 प्रतिशत हो गई है।

साथ ही देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस से संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से कम रही। आंकड़ों के अनुसार देश में 8,83,185 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 12.65 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.54 प्रतिशत है।

अगर हम मरीजों के हिसाब से देखें तो भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे।

बढ़ सकता है खतरा

लेकिन अब आने वाले नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीवाली, छठ जैसे त्योहारों को देखते हुए संक्रमण के मामलों में उछाल आने की आशंका व्यक्त की जा रही है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञों की समिति ने इस विषय पर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि अगर आने वाले त्योहारों को लेकर सावधानी नहीं बरती गई तो अकेले दिल्ली में रोजाना संक्रमण के 15,000 नए मामले आ सकते हैं।

समिति ने आगामी सर्दी के मौसम में सांस की समस्याओं, बाहर से आने वाले मरीजों की बड़ी तादाद और बड़े उत्सव समारोहों को ध्यान में रखते हुए, प्रतिदिन कोविड-19 के लगभग 15,000 नये मामलों के लिए दिल्ली को तैयार करने की आवश्यकता है।

वीके पॉल की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समूह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में दिल्ली सरकार से इसके लिए व्यवस्था करने की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि केरल में ओणम और महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के कार्यक्रमों के आयोजन के बाद देखा गया कि दोनों राज्यों में महामारी गंभीर रूप से बढ़ गई। रिपोर्ट में अपील की गई है कि ऐसी गलती को दिल्ली में दोहराया नहीं जाना चाहिए और त्योहार संबंधित आयोजनों को परिवार के सदस्यों तक सीमित रखना चाहिए।

महाराष्ट्र से भी आई चेतावनी

इसी तरह महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के दैनिक मामले हालांकि 15 हजार या इससे कम हो गये हैं लेकिन एक चिकित्सा विशेषज्ञ ने चेताया कि दीपावली के दौरान इस महामारी के मामलों की संख्या फिर से बढ़ सकती है।

कोविड-19 पर राज्य की तकनीकी समिति के सदस्य डा. सुभाष सालुंखे ने कहा, ‘मुझ सहित कई स्वास्थ्य अधिकारियों की राय है कि हमें दीपावली के त्योहार तक कोई राहत की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। क्योंकि लोग इस अवधि के दौरान अधिक बाहर जाते हैं, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ जाती है।’

उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों में दैनिक मामलों में मामूली गिरावट को स्थिर स्थिति की तरह नहीं समझा जाना चाहिए। एक दूसरी लहर के बारे में भूल जाओ, पहली लहर दिवाली तक खत्म नहीं होगी।’ अधिक से अधिक प्रतिष्ठानों को फिर से खोले जाने के बारे में पूछे जाने पर हालांकि डा सालुंखे ने कहा, ‘हम लोगों को अब घरों पर रहने के लिए नहीं कह सकते। कई नौकरियां दांव पर हैं और अर्थव्यवस्था को भी आगे बढ़ने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर हम जांच बढ़ाते है तो इससे संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।’

फिलहाल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में नौ अक्टूबर तक कोविड-19 के 8,57,98,698 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 11,64,018 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई है।

करनी होगी तैयारी

गौरतलब है कि अक्टूबर और नवंबर में कई राज्यों में एक के बाद एक कई त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। ऐसे में सरकारों को इसकी तैयारी पहले से करनी होगी। आपको बता दें कि बड़ी संख्या में लोग सरकार से रामलीला मंचन, गरबा और दशहरा मेलों के आयोजन समेत दूसरे कार्यक्रमों की अनुमति दिए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन विशेषज्ञ समिति की मानें तो ऐसा करना जोखिम भरा होगा।

फिलहाल कई राज्य सरकारें इस दिशा में बेहतर कदम उठा रही हैं। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर गुजरात सरकार ने आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान राज्य में ‘गरबा’ कार्यक्रमों के आयोजनों पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार ने कहा कि नवरात्रि के दौरान राज्य में किसी तरह के गरबा कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी जाएगी। उसने त्योहार के मौसम को देखते हुए कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।

इसी तरह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से इस वर्ष दीपावली का त्योहार स्व-अनुशासन में रहकर मनाने का आग्रह किया है। गहलोत ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह के आधार पर प्रदेशवासियों से अपील की है वे पटाखों के प्रयोग से बचें।

निसंदेह दूसरे राज्य सरकारों को भी इसी तरह के कदम उठाने की जरूरत है। राजनीतिक महत्वाकाक्षांओं से परे ऐसे फैसलों से ही नागरिकों की जान बचाई जा सकती है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Coronavirus
COVID-19
Corona cases in India
Festival Season
Fight Against CoronaVirus

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • indian freedom struggle
    आईसीएफ़
    'व्यापक आज़ादी का यह संघर्ष आज से ज़्यादा ज़रूरी कभी नहीं रहा'
    28 Jan 2022
    जानी-मानी इतिहासकार तनिका सरकार अपनी इस साक्षात्कार में उन राष्ट्रवादी नायकों की नियमित रूप से जय-जयकार किये जाने की जश्न को विडंबना बताती हैं, जो "औपनिवेशिक नीतियों की लगातार सार्वजनिक आलोचना" करते…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2.5 लाख नए मामले, 627 मरीज़ों की मौत
    28 Jan 2022
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 6 लाख 22 हज़ार 709 हो गयी है।
  • Tata
    अमिताभ रॉय चौधरी
    एक कंगाल कंपनी की मालिक बनी है टाटा
    28 Jan 2022
    एयर इंडिया की पूर्ण बिक्री, सरकार की उदारीकरण की अपनी विफल नीतियों के कारण ही हुई है।
  • yogi adityanath
    अजय कुमार
    योगी सरकार का रिपोर्ट कार्ड: अर्थव्यवस्था की लुटिया डुबोने के पाँच साल और हिंदुत्व की ब्रांडिंग पर खर्चा करती सरकार
    28 Jan 2022
    आर्थिक मामलों के जानकार संतोष मेहरोत्रा कहते हैं कि साल 2012 से लेकर 2017 के बीच उत्तर प्रदेश की आर्थिक वृद्धि दर हर साल तकरीबन 6 फ़ीसदी के आसपास थी। लेकिन साल 2017 से लेकर 2021 तक की कंपाउंड आर्थिक…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    रेलवे भर्ती: अध्यापकों पर FIR, समर्थन में उतरे छात्र!
    28 Jan 2022
    आज के एपिसोड में अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं रेलवे परीक्षा में हुई धांधली पर चल रहे आंदोलन की। क्या हैं छात्रों के मुद्दे और क्यों चल रहा है ये आंदोलन, आइये जानते हैं अभिसार से
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License